महिलाएं समाज एवं देश के विकास में निभा रहीं अग्रणी भूमिका-राजीव कुमार सिंह

चंदौली,
सकलडीहा, राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कोतवाली परिसर में बुधवार को अमर ज्योति सेवा केंद्र द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण किशोरियों द्वारा स्वागत गीत एंव नाटक के माध्यम से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

फोटो: कोतवाली में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कोतवाल व अन्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर केंद्र और प्रदेश की सरकार सदैव तत्पर है। लगातार विभिन्न कानून जारी किए जा रहे हैं । समाज में आज महिलाएं पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर समाज एवं देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं ।

 वहीं महिला कानून अधिकारों को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति दीदी के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर 1090,1098,1076,112/1098,102,1930 के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस सहायता लेने की बात कही।

 इस मौके पर कस्बा प्रभारी धर्मदेव सिंह, महिला दरोगा मीरा यादव, संस्था निदेशक ज्ञान प्रकाश, संस्था कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार व संचालन संध्या यादव महिला समन्वयक ने किया

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा