रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर
सकलडीहा (चन्दौली) सकलडीहा पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत सत्य निष्ठा एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जीवन के सभी क्षेत्र में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करने का संकल्प दोहराया। इसके पूर्व महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य पंडित रामकमल पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण के तहत पौधरोपण किया।
सकलडीहा पीजी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत पौध रोपण व जागरूकता रैली निकालते हुए
मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक मयंक सिंह यूनियन बैंक आफ इंडिया सतर्कता विभाग ने अपने उद्बोधन में कहां की आज की परिवेश में तकनीकी शिक्षा के प्रसार प्रचार के माध्यम से लेनदेन विपणन व्यवस्था यदि ऑनलाइन ई ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन आवेदन, एवं एटीएम कार्ड का अधिक प्रयोग, के साथ-साथ, अपने गोपनीय आईडी एवं पासवर्ड, ओटीपी के प्रयोग में, विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिससे बहुत हद तक साइबर अपराध को रोका जा सकता है।
वही सीनियर प्रबंधक रिटेल लोन पॉइंट ओमप्रकाश एवं श्याम मनोहर मिश्र प्रबंधन विपणन ने जन जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्राओं से नागरिक सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाते हुए कहां की हम सभी आज यह प्रतिज्ञा करते हैं कि जीवन के सभी क्षेत्र में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करेंगे, ना रिश्वत लेंगे और ना रिश्वत देंगे ।
सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शिता के साथ संपन्न करायेंगे तथा जन आकांक्षाओं के अनुरूप जनहित में कार्य के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। हम सभी निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर एक नेक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे तथा भ्रष्टाचार में लिफ्ट किसी भी व्यक्ति या संस्था की रिपोर्ट उचित एजेंसी को देने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर मुख्य वक्ता में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय, उप प्राचार्य प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ,डॉक्टर अजय यादव, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ अभय कुमार वर्मा, डॉ अनिल तिवारी, डॉ यज्ञनाथ पांडेय सहित एनएसएस व स्काउट गाइड के छात्र छात्रायें मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ