चन्दौली खबरें : मांगों के समर्थन में कोटेदार संघ हुआ लामबंद,शुरु किया अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन
मांगे पूरी होने तक खाद्यान वितरण प्रणाली ठप रखने की दी चेतावनी कोटेदारों के हड़ताल से गरीबों के खाद्यान वितरण पर लगेगा ग्रहण चंदौली, सकलडीहा l ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर कोटेदार संघ लामबंद हुआ और रविवार को सकलडीहा ब्लॉक के 110 सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने संघ के आवाहन पर खड़ेहरा गांव के समीप मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। कोटेदारों के हड़ताल से गरीबों को दस जनवरी से बटने वाले खाद्यान पर संकट खड़ा हो गया है। कोटेदारों के हड़ताल से उठान से लेकर वितरण कार्य प्रणाली प्रभावित है l फोटो: मांगों के समर्थन में कोटेदार संघ अनिश्चित कालीन विरोध प्रदर्शन करते हुए कोटेदार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष् संदीप सिंह ने कहा कि सरकार लम्बे समय से कोटेदारों का कमीशन बढ़ाने का कोरा आश्वासन दे रही है।ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप डीलर फेडरेशन उत्तर प्रदेश का समर्थन करते हुए कोटेदारों ने 90 रूपया कुंतल की जगह दो सौ रूपया कुंतल कमीशन दिलाने की मांग किया है। इसके अलावा वर्ष 2001 से 2015 तक का ट्रांसपोर्ट का बकाया...