नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था को चपत लगाने वाले शातिर गिरफ्तार
बीस हजार रूपये में खरीदते थे एक लाख के नकली नोट लंबे समय से दोनों शातिर कर रहे थे नकली नोटों का धंधा चन्दौली । नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था को चपत लगा रहे शातिरों के नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा हमला किया है। चन्दौली जनपद के धानापुर पुलिस ने सर्विलान्स टीम की मदद से दो शातिर अभियुक्तों को 118100/- रूपये के जाली करेंसी नोट के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गये दोनों शातिर लंबे समय से नकली नोटों को बाजारों में खपाने का काम कर रहे थे। पुलिस अब उनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली में रिक्त पदों पर निकली भर्तियां प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर चलते हुए जनपद चंदौली पुलिस ने नकली करेंसी के नेटवर्क को ध्वस्त किया है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना...