Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पत्रकार से अभद्रता का मामला पकड़ा तूल, ज्ञापन देकर तीन दिन के अंदर कार्रवाई की किया मांग

सीओ मुगलसराय को सौंपा जांच का जिम्मा, एसपी ने पत्रकारों के समक्ष फोन पर वार्ता कर तीन के अंदर जांच और कार्रवाई कि किया के दिये निर्देश 

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली : जनपद चन्दौली के पीडीडीयू नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकिया चौराहे पर विगत तीन दिन पहले घटित सिपाही की अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शराबियों के उत्पात पर उनकी डंडे से पिटाई के दौरान कवरेज कर रहे संसदवाणी न्यूज के संवाददाता अशोक जायसवाल से अभद्रता और मोबाइल छीनकर पटक देने के बाद से ही पत्रकारों द्वारा सिपाही आलोक सिंह के अभद्र व्यवहार की जमकर आलोचना हो रही है।

स्वतंत्र मीडिया क्लब के तत्वाधान में मनबढ़ सिपाही आलोक सिंह के खिलाफ पत्रकारों का हुजूम विरोध दर्ज कराते हुए उनके कुकृत्य के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए, कार्रवाई की मांग पर अड़ा है।

बुधवार की दोपहर पत्रकारों का हुजूम लामबंद हो चंदौली एसपी डा अनिल कुमार से मिला। इस दौरान पीड़ित पत्रकार ने वास्तु स्तिथि से अवगत कराते हुए सिपाही आलोक सिंह के कुकृत्यों का भंडाफोड़ किया। बता दें कि इस मनबढ़ सिपाही द्वारा पूर्व में भी खाकी के रौब में कई ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।

 हालांकि पूरे वाक्ये को ध्यान पूर्वक सुनकर एसपी चंदौली ने तत्काल सीओ डीडीयू नगर को फोन पर आवश्यक निर्देश देते हुए तीन दिन के अंदर जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि आप सभी आश्वस्त रहें जांचोपरांत उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान संसदवाणी के संवाददाता समेत अन्य पत्रकार बंधुओं ने एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग भी की।

पत्रक सौंपने वाले पत्रकारों में अशोक जायसवाल, अमरेन्द्र सिंह, निखिल श्रीवास्तव, ओ पी श्रीवास्तव, तलवार सिंह, स्वतंत्र मीडिया क्लब के संस्थापक साजिद अंसारी, मनोज केशरी, विजय कुमार, इकबाल हुसैन, जमाल भाई, रज्जब अली, मनमोहन, आबिद अली, अहिल शेख, उमेश कुमार सिंह, विनय तिवारी, सुशांत भट्टाचार्य समेत अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ