Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी किये समान सहित तीन शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा l सकलडीहा चहनिया मार्ग पर तेंदुई के पास से चोरी की घटनाओ मे संलिप्त मोनू खरवार पुत्र संत खरवार उम्र 23 वर्ष,आकाश खरवार पुत्र बबलू उम्र 20वर्ष,विकास खरवार पुत्र बबलू उम्र 21 वर्ष निवासीगण चहनिया थाना बलुआ को बुधवार की रात्रि 9:30 बजे चोरी के मय सामान सहित गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है l

 सकलडीहा कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखनें के लिए एसपी के निर्देशन मे लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है l जिसके क्रम मे मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर चोर, चोरी करके सामान लिए तेंदुई के पास से निकलने वाले वाले है जिसे देर न करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया वहीं इनके पास से चोरी किये सामान भी बरामद हुआ है l

 जिसे थाना स्थानीय पर हिरासत मे लेकर सम्बंधित धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है l उक्त अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंघाला गया तो पता चला कि जनपद के कई थानाओ मे इनके बिरुद्ध मुकदमे दर्ज पाये गये l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ