चंदौली,
सकलडीहा l तहसील क्षेत्र के अंर्तगत कूर्रा गांव मे लंबे समय से विवादित चल रही सरकारी नाली का नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बुधवार को पैमाइश कराकर निस्तारण कराया l जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन सिंचाई करनें मे सुविधा होगी l
भारतीय किसान मजदूर सयुक्त युनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ़ मनमन नें बताया कि किसानों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाने का काम किया जा रहा है l जनपद से लेकर मंडल तक किसानों की एक एक समस्या को खोज कर उसके सम्बंधित विभाग से मिलकर निस्तारण कराया जा रहा है l
वहीं किसान नेता मनमन सिंह नें बताया कि किसानों द्वारा खरीदी गयी गेहूं,धान की बीज व कृषि यंत्र की सब्सिडी नहीं मिलने से उच्चाधिकारियो से बातचीत होने पर नवंबर माह तक का आश्वासन मिला था परन्तु सब्सिडी किसानों के खाते मे नहीं आयी जिसको लेकर धानापुर बीज केन्द्र (डेढ़वलिया) मे 01दिसम्बर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा l किसान भाइयों का इस धरने मे स्वागत है l
इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्दौली शेषनाथ यादव,मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल,मण्डल मिडिया प्रभारी वाराणसी दिलावर यादव,रमेश सिंह, रमेश यादव, ग्राम प्रधान मुन्ना सहित ग्रामीण मौजूद रहे l
0 टिप्पणियाँ