संदेश

कार्यवाई लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वाराणसी: टैक्सी स्टैंड मारपीट मामले में सिगरा इंस्पेक्टर व चेतगंज एसीपी निलंबित हों - अमिताभ ठाकुर

चित्र
वाराणसी l सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में अवैध टैक्सी स्टैंड पर गुरुवार 18 जनवरी 2024 को मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर सिगरा तथा एसीपी चेतगंज को निलंबित किये जाने तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करने की आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से माँग किया l श्री ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में डीजीपी, यूपी को पत्र भेजकर कहा है कि उन्होंने कई बार इस टैक्सी स्टैंड के संबंध में स्थानीय पुलिस अफसरों को शिकायत भेजी, जिसमें अंतिम बार उन्होंने एसपी चंदौली के पेशकार धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके लड़के के बारे में शिकायत की थी । इसके विपरीत हर बार थाना सिगरा और एसीपी चेतगंज द्वारा मामले में फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया । अभी हाल में 12 जनवरी 2024 की अपनी रिपोर्ट में एसीपी चेतगंज ने एक बार फिर मौके पर कोई अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं होने की बात कही l साथ ही गलत तथ्य अंकित करते हुए इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके पुत्र को क्लीन चिट दिया था l अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आज की घटना इन स्थितियों के कारण हुई है और यह दर्शाती है कि पुलिस इस अवैध ग...

पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गैंग के 08 सदस्यों का हाफ इंकाउंटर

चित्र
चन्दौ ली  l चन्दौली, शाहजहाँपुर,आजमगढ़ व बिहार प्रान्त के कई जनपदों में चोरी,लूट व डकैती जैसे घटनाओं को अंजाम दे चुके 08 शातिर बदमाशों को थाना सकलडीहा व अलीनगर की पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है l इनके कब्जे से 8 देशी तमंचा, 7 खोखा कारतूस, 9 जिन्दा कारतूस व सेंध मारने के औजार बरामद हुए है l सभी अभियुक्तगण थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर के निवासी हैं व बावरिया गिरोह के सदस्य हैं l अभियुक्तगण विगत कुछ दिन पूर्व थाना अलीनगर क्षेत्रान्तर्गत पचफेड़वा में एक दुकान/मकान में चोरी के दौरान मकान मालिक के जगने पर मकान मालिक को घायल कर दिया गया था व थाना सकलडीहा अन्तर्गत आभूषण के दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तगण सकलडीहा क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन के पास झुग्गी, झोपड़ी डालकर रह रहे थे तथा जनपद में कई स्थानों पर सामान बेचने के बहाने दिन में रेकी कर रात्रि में घटनाओं को अंजाम देते थे।  पुलिस पूछताछ में अभीतक इनके द्वारा थाना बबुरी, अलीनगर व सकलडीहा के अन्तर्गत किये गये चोरी की घटनाओं का पता चला है। मुठभेड़ के दौर...

नायब तहसीलदार के प्रयास से विवादित नाली का हुआ निस्तारण

चित्र
चंदौली, सकलडीहा l तहसील क्षेत्र के अंर्तगत कूर्रा गांव मे लंबे समय से विवादित चल रही सरकारी नाली का नायब तहसीलदार अमित सिंह ने बुधवार को पैमाइश कराकर निस्तारण कराया l जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन सिंचाई करनें मे सुविधा होगी l   भारतीय किसान मजदूर सयुक्त युनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ़ मनमन नें बताया कि किसानों की समस्या को लेकर लगातार आवाज उठाने का काम किया जा रहा है l जनपद से लेकर मंडल तक किसानों की एक एक समस्या को खोज कर उसके सम्बंधित विभाग से मिलकर निस्तारण कराया जा रहा है l वहीं किसान नेता मनमन सिंह नें बताया कि किसानों द्वारा खरीदी गयी गेहूं,धान की बीज व कृषि यंत्र की सब्सिडी नहीं मिलने से उच्चाधिकारियो से बातचीत होने पर नवंबर माह तक का आश्वासन मिला था परन्तु सब्सिडी किसानों के खाते मे नहीं आयी जिसको लेकर धानापुर बीज केन्द्र (डेढ़वलिया) मे 01दिसम्बर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा l किसान भाइयों का इस धरने मे स्वागत है l   इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्दौली शेषनाथ यादव,मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्ट...

लाखों की जेवर तमंचा व नगदी के साथ पकड़ाया नटवरलाल,पुलिस नें भेजा जेल

चित्र
वाराणसी सहित विभिन्न जिलों में ठगी का मुकदमा है दर्ज चार साल की सजा काटकर लौटने के बाद पुन: ठगी का शुरू किया काम रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर  चन्दौली, सकलडीहा l वाराणसी और चंदौली जिले में महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज नटवरलाल को धानापुर पुलिस ने धानापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये नटवरलाल के पास से 43 हजार नगदी तमंचा और करीब ढ़ाई लाख के आभूषण के साथ बाइक बरामद किया गया है। बुधवार को सीओ कार्यालय में जालसाज को पेश किया गया। जहां से सीओ राजेश कुमार राय द्वारा पूछताथ के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़ा गया आरोपी चार साल की जेल की सजा काटकर बाहर घूम रहा था। सूरज शमीम उर्फ सूरज यादव उर्फ बबलू उर्फ मुमताज वाराणसी के मडुवाडीह डीएलडब्ल्यू जलाली पट्टी निवासी है। वर्तमान में बलुआ थाना क्षेत्र के निधौरा अपने ससुराल में रहता था। आरोप है कि महिलाओं के आभूषण देखकर उन्हें पैर छूकर आर्शिवाद लेते हुए झांसे में ले लेता था। फिर नौकरी दिलाने के नाम पर सारे आभूषण उतरवाकर रफ्फू चक्कर हो जाता था।   बीते तीन नवंबर को धानापुर के पूराचेता दूबेपुर की निवासी उ...