वाराणसी: टैक्सी स्टैंड मारपीट मामले में सिगरा इंस्पेक्टर व चेतगंज एसीपी निलंबित हों - अमिताभ ठाकुर

वाराणसी l सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके में अवैध टैक्सी स्टैंड पर गुरुवार 18 जनवरी 2024 को मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर सिगरा तथा एसीपी चेतगंज को निलंबित किये जाने तथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करने की आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी से माँग किया l

श्री ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में डीजीपी, यूपी को पत्र भेजकर कहा है कि उन्होंने कई बार इस टैक्सी स्टैंड के संबंध में स्थानीय पुलिस अफसरों को शिकायत भेजी, जिसमें अंतिम बार उन्होंने एसपी चंदौली के पेशकार धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके लड़के के बारे में शिकायत की थी । इसके विपरीत हर बार थाना सिगरा और एसीपी चेतगंज द्वारा मामले में फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया ।



अभी हाल में 12 जनवरी 2024 की अपनी रिपोर्ट में एसीपी चेतगंज ने एक बार फिर मौके पर कोई अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं होने की बात कही l साथ ही गलत तथ्य अंकित करते हुए इंस्पेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह और उनके पुत्र को क्लीन चिट दिया था l अमिताभ ठाकुर ने कहा कि आज की घटना इन स्थितियों के कारण हुई है और यह दर्शाती है कि पुलिस इस अवैध गतिविधि में पूरी तरह लिप्त है l अतएव डीजीपी से अविलंब एसीपी चेतगंज और इंस्पेक्टर सिगरा को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करनें की मांग किया l 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा