संदेश

जून, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिव्यांग बच्चों के चिह्नांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर 2 से 11 जुलाई तक लगेगा शिविर- राजेश नायक

चित्र
सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का दिलाया जायेगा लाभ, जानें में   साथ में क्या लाना होगा   चन्दौली, सटीक संवाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर 2 से 11 जुलाई तक शिविर लगेगा.उनका चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा. फोटो: राजेश कुमार नायक  ब्लॉकवार तिथि जानें  02 जुलाई बरहनी ब्लाक मे, 03 जुलाई को चहनियां में,  04 जुलाई को चकिया में, 05 जुलाई को चंदौली में, 07 जुलाई को धानापुर, 08 को नौगढ़ में, 09जुलाई को नियमताबाद, 10 जुलाई को शहाबगंज एवं 11 जुलाई को सकलडीहा में चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे. साथ में क्या क्या लाना होगा? उक्त शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उ...

योगी सरकार का बुल्डोजर न्याय कानून व्यवस्था का बनाया मजाक-शशिकांत सिंह

चित्र
ताख पर रखकर दे रहा सांप्रदायिक रंग, मदरसो को बुलडोज कर हजारों बच्चों का भविष्य किया बर्बाद, मदरसों में पढ़ा रहे अध्यापक बेरोजगार चंदौली सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा तहसील में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सोमवार को शशिकांत सिंह ने कहा कि योगी सरकार का बुल्डोजर न्याय कानून व्यवस्था को मजाक बना दिया है. कानून को ताख पर रखकर सांप्रदायिक रंग दे रहा है. मदरसो को बुलडोज कर हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है, मदरसों में पढ़ा रहे अध्यापको को बेरोजगार किया जा रहा है.यह कार्रवाई एक विशेष धर्म को निशाने पर लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाना चाहिए. भाकपा माले जांच दल में पाया कि श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बहराइच के अलावा पूरे तराई के इलाके में लोग डरे वह सहमे हुए हैं.जिसे अपने ज्ञापन के माध्यम से तत्काल रोक लगाने की मांग करती है. पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार का बुलडोजर न्याय कानून व्यवस्था का मजाक बना दिया है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर  23 सूत्री मांगो को लेकर ...

डीएम के आश्वासन के बाद भी जलजमाव से नहीं मिला निजात, धरने पर बैठा किसान यूनियन

चित्र
देश में चल रही गूंगो बहरों की सरकार, उनके अधिकारी भी बने गूंगे बहरे.जनता परेशानियों को लेकर बेसब्र और गंभीर फिर भी अधिकारियों की जु तक नहीं रेंग रही- पिंटू पाल  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव से निजात नहीं मिला तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन रविवार को धरने पर बैठ गया.आरोप लगाया कि जिलाधिकारी को पूर्व में अवगत कराया गया था. उन्होंने 29 जून से पहले निदान की बात कही गई थी. समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. फोटो: सकलडीहा इण्टर कॉलेज मार्ग पर धरने पर बैठा किसान यूनियन   वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल  ने बताया कि पूर्व में  घोषित सूचना के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया है .वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है. धरने का नेतृत्व कर रहे वाराणसी यूवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि देश में गूंगो बहरों की सरकार चल रही है वहीं उन...

एडीओ पंचायत पर पहले जाति पूछने, पैसे का डिमांड करने और फिर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

चित्र
कानूनी कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग पर डटे भीम आर्मी कार्यकर्ता,  आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष से जुड़ा मामला  चंदौली,सटीक संवाद।  खबर यूपी के जनपद चंदौली के विकास खण्ड सकलडीहा से है. जहां शुक्रवार को एडीओ पंचायत पर जाति पूछने, पैसे का डिमांड करने और फिर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप  लगा है.वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग पर काफी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता डटे रहे. मामला आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष से जुड़ा हुआ़ है. फोटो: सकलडीहा कोतवाली पर तहरीर देते पीड़ित और जुटे भीम आर्मी कार्यकर्ता  आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चंदौली जिलाध्यक्ष  अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी माता श्रीमती सुशीला देवी डेढ़ावल गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. बीते 17जून तक उन्होंने ड्यूटी निभाई और उसके बाद शाम को जब वह घर पहुंची तो अचानक उनके आंख में भयंकर दर्द होने लगा. जिन्हें उसी रात वाराणसी के एएसजी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दूसरे दिन 18 जून को ऑपरेशन किया गया. तब से आजतक वह ऑनबेड है...

बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से जन जीवन अस्त व्यस्त- दिनेश चन्द्र

चित्र
उमस भरे मौसम में बच्चे बूढ़े परेशान, वायरल बीमारी और बुखार खांसी से लोगो का जीना मुहाल चंदौली, सटीक संवाद। डीडीयू नगर - बिजली विभाग की मनमानी और अनियमित बिजली की सप्लाई से भुपौली विद्युत वितरण केंद्र के बिजली के ग्रामीण उपभोक्ताओ का जन जीवन और उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है. फोटो: दिनेश चंद्र   अघोषित बिजली कटौती , बार बार बिजली के ट्रिपिंग की समस्या से एक ओर जहां बिजली उपकरण फूंक रहे है वही दूसरी ओर उनकी स्थिति घर मे मात्र शो पीस की है. बरसात के इस उमस भरे मौसम में बच्चे, बूढ़े परेशान है तो दूसरे तरफ वायरल बीमारी और बुखार ,खांसी से लोगो का जीना मुहाल हुआ है.  सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में भले ही अट्ठारह घन्टे बिजली आपूर्ति का दावा करे लेकिन सकलडीहा और भुपौली केंद्रों पर तैनात बिजली विभाग के अधिकारी , कर्मचारी और लाइनमैन सरकार के दावे की हवा निकालने में कत्तई पीछे नही हट रहे है.  इस मामले में जनप्रतिनिधियों रवैया उपेक्षात्मक ही है. आये दिन पैनल , ट्रांसफार्मर जलने , मामूली हवा के झोंके से तार टूटने या खम्भा गिरने के जोक भरे जबाब सुन सुन के बिजली ...

विद्यालयों के पेयरिंग किए जाने के विरोध में शिक्षक लामबंद

चित्र
निर्देश वापस लिए जाने हेतु डीएम को ज्ञापन सौंपा, कहा पेयरिंग व्यवस्था लागू हुई तो गरीब बच्चे शिक्षा रह जाएंगे वंचित  चंदौली, सटीक संवाद । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर परिषदीय विद्यालयों के पेयरिंग बंद किए जाने के विरोध में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल निर्देश को वापस लिए जाने हेतु विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा  जिलाध्यक्ष /जिला संयोजक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यदि पेयरिंग व्यवस्था लागू हुई तो गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे. जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा . यदि ऐसी व्यवस्था लागू की गई तो ड्राप आउट बच्चों की संख्या बढ़ेगी.  सदस्य वीरेंद्र मोहन सिंह ने कहा कि कालांतर में ऐसे तमाम कारण उत्पन्न हुए हैं जिसकी वजह से छात्र संख्या कम हुई जिसका मुख्य कारण परिषदीय विद्यालयों के निकट निजी विद्यालयों को मानक विरुद्ध मान्यता देना एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का निर्बाध रूप से चलते रहना आदि प्रमुख कारण है.  सदस्य ज्ञान चंद्र कांत ने पेयरिंग को गरीब...

सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में 25 जून 1975 के आपातकाल पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

चित्र
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गहन परीक्षा की घड़ी थी,जिसने देश के संवैधानिक ढांचे और नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा ली- प्राचार्य   को एक *समय:10.00 प्रातः 10:00 बजे **स्थान:**    चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा पी.जी. कॉलेज, चंदौली के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में गुरुवार को पूर्वान्ह 10 बजे राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा 25 जून 1975 के आपातकाल विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी में  आपातकाल की पृष्ठभूमि, कारण, प्रभाव और उससे मिली चेतावनियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के लिए एक गहन परीक्षा की घड़ी थी, जिसने देश के संवैधानिक ढांचे और नागरिकों की जागरूकता की परीक्षा ली.   मुख्य वक्ता प्रो . समीम राइन ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में 1975 के आपातकाल की पृष्ठभूमि, कारण, प्रभाव और उससे मिली चेतावनियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह दौर लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा अध्याय है, जिसे समझना हर जागरूक...

सईयां भयो कोतवाल तो डर काहेंको कहावत चरितार्थ कर रहा खड़ान प्रधान -प्रेम सिंह

चित्र
ग्राम समाज की जमीन व्यक्तिगत हित मे उपयोग, सरकारी धन का भी भारी दुरुपयोग सार्वजनिक हित में उपयोग हेतु अतिक्रमणमुक्त कराई जाए  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खड़ान गांव में अजीबो गरीब कहानी प्रकाश में आई है. जहां सईयां भयो कोतवाल तो डर काहेंको वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. और सरकारी धन का भी भारी मात्रा में दुरुपयोग किया गया है. गांव के ही पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेम सिंह ने उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर से मिलकर बुधवार को पत्रक देकर अवगत कराया कि गांव के नक्शे में आ0नं0 448 व 452 की जमीन नवीन परती और पोखरी दर्ज़ है जिसपर वर्तमान  प्रधानपति द्वारा कब्जे में लेकर ईंट उद्योग और रास्ता बनाकर व्यक्तिगत हित मे उपयोग किया जा रहा है.  साथ ही रास्ते पर इंटर लॉकिंग कराकर सरकारी धन का भी भारी मात्रा में दुरुपयोग किया गया है. मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने  क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर मौके का तत्काल मुआयना करने और रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया. श्री सिंह ने बताया कि प्रधानपति बलवंत सिंह मनबढ़ किस्म के व्यक्ति हैं जो कहते...

ग्राहक सेवा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरा लगाना अनिवार्य- भुपेंद्र निषाद

चित्र
बैंक के लेनदेन सहित अन्य अपराध पर लगाम लगाने में होगा असरदार, बैंक मित्रों संग किया बैठक  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के कमालपुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर बुधवार को क्षेत्र के सभी बैंक मित्रों की  प्रभारी सतीश प्रकाश के देखरेख में बैठक बुलाई गई. इसमें अपने केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया गया. ताकि बैंक के लेनदेन सहित अन्य अपराध पर लगाम लगाने में असरदार होगा.  फोटो: धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद कमालपुर पुलिस चौकी पर बैंक मित्रों संग बैठक करते हुए  धीना थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी ग्राहक सेवा केन्द्रो व बैक शाखाओ पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना अनिवार्य है. इसके लिए सभी बैंक मित्रों को पहल करना होगा. आज के परिवेश में अपने अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा होने से फुटेज के माध्यम से घटना का खुलासा करने में काफी सहूलियत हो जाती है.  अपराध को रोकने व उसके खुलासे में सीसीटीवी कैमरा का अहम योगदान रहता है.  बैंक के लेनदेन व अपराध करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सकती है और गाहक के सा...

सकलडीहा चौराहे पर लगे अंबेडकर प्रतिमा और अंबेडकर चौक के नाम से हो नामकरण - अरविंद कुमार

चित्र
चंदौली सटीक संवाद । आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर  सकलडीहा चौराहे पर गोलंबर बनाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने की मांग किया. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आज प्रार्थना पत्र के माध्यम से सकलडीहा चौराहे पर गोलंबर बनाकर डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.  उन्होंने बताया कि सन 1995 में तत्कालीन प्रधान रामराज राजभर ने भूमि प्रबंधक समिति की बैठक कर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर पार्क के नाम से चौराहे के पास 3 डिसमिल जमीन आवंटित कर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराया है जो आज भी स्थापित है, और तब से इसे अंबेडकर चौराहा या चौक के नाम से जाना जाता है. इसी कड़ी को स्थायित्व प्रदान करने के लिए पुनः प्रतिमा चौराहे के मध्य में गोलंबर बनाकर स्थापित कर नामकरण कराने की मांग किया. इस दौरान सिद्धार्थ प्राण बाहु, कुलकर्णी देवा, शेरू निगम, साग...

आंदोलन की उपेक्षा बर्दाश्त नही-विजई राम

चित्र
किया पुतला दहन, कार्यालय घेराव की चेतावनी मिर्जापुर की तर्ज पर चकिया की नंगी पहाड़ियों पर खनन का अधिकार की मांग  चंदौली, सटीक संवाद 24 जून। भाकपा(माले) द्वारा उपजिलाधिकारी चकिया कार्यालय के समक्ष गांधी पार्क में चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने से किए गए आह्वान पर शिकारगंज बाजार में जुलूस निकालकर संवेदनहीन तहसील प्रशासन का पुतला दहन किया. वहीं लोकतांत्रिक आंदोलन की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं, लोकतांत्रिक आंदोलन के प्रति तहसील प्रशासन की उपेक्षा मुर्दाबाद, अनिश्चितकालीन धरने की मांगों को पूरा करो, मिर्जापुर की तर्ज पर चकिया की नंगी पहाड़ियों पर खनन का अधिकार दो, अतरसुहवा नाला में कट कर भोका बांध में पर्याप्त पानी की व्यवस्था करो आदि नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया.  पुतला दहन के दौरान बोलते हुए भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य कामरेड विजई राम ने कहा कि आज हम संवेदनहीन तहसील प्रशासन का पुतला दहन इसलिए कर रहे हैं कि पिछले 15 दिन से उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने चकिया स्थित गांधी पार्क में तेज धूप और भारी बारिश के बीच भी तहसील क्षेत्र के तमाम सवालों पर भाकपा(माले) कार्यकर्ता अ...

मांग पत्र लेने के बाद भी आश्वासन की घुट्टी पिला रहा तहसील प्रशासन - श्रवण कुशवाहा

चित्र
15 दिन बाद भी आंदोलन की उपेक्षा, झमाझम बारिश भी नहीं रोक पाई धरना चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा तहसील में भाकपा माले का 15 वें दिन मंगलवार को झमाझम बारिश में भी धरना प्रदर्शन जारी रहा. तहसील प्रशासन द्वारा अनिश्चितकालीन धरने की उपेक्षा करने और  मांग पत्र लेने के बाद भी आश्वासन की घुट्टी पिलाये जानें पर प्रर्दशन कारियों का गुस्सा फूटता जा रहा है.    फोटो: श्रवण कुशवाहा सभा को सम्बोधित करते हुए  सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिलाध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि जनता के सवालों पर आंदोलन चल रहा है. बारिश से रुकने वाला नहीं है. मांगो को हर हाल में पूरा करना होगा. उत्तर प्रदेश के अंदर इटावा में कथावाचक के साथ बदसलूकी कर एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछड़ों को औकात बताने की कोशिश की है. भाकपा माले इसकी कड़ी निंदा करती है व तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग करती है. भाजपा विधायक द्वारा एसडीएम के साथ गाली गलौज करना प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. ऐसे विधायक को तत्काल योगी सरकार जेल भेजें व उ...

मोदी से देश नहीं संभल रहा है अब वह अपना इस्तीफा दें- पिंटू पाल

चित्र
सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर जनता को लूट रहे, देश में पूरी तरह से जंगल राज कायम, बहन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित,   मोदी विकास नहीं विनाश पुरुष हैं  चंदौली, सटीक संवाद।  किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पत्रक जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को सौंपा और किसानों मजदूरों की विंदुवार समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण कराने की मांग किया. फोटो: किसान नेता  जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को पत्रक सौंपते हुए  भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल, जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव व युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार लाल को सौंपा और कहा कि अब मोदी से देश नहीं संभल रहा है वह अपना इस्तीफा दे. सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में बेचकर जनता को लूट रहे हैं, देश में पूरी तरह से जंगल राज कायम हो गया, बहन बेटियां पूरी तरह से असुरक्षित है, मोदी व...

योग हमारे भारतीय परम्परा का अनूठा अविष्कार - प्राचार्य

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज में योगाभ्यास आयोजित, सूर्य नमस्कार से आरंभ  चंदौली, सटीक संवाद । जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी सूर्य नमस्कार से योग का आरंभ किया. फिर उसके बाद प्राणायाम, आसान कराया गया. प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने योग पर चर्चा करते हुए कहा कि योग हमारे भारतीय परम्परा का अनूठा अविष्कार है. महर्षि पंतजलि ने योग को शरीर के सभी अंगों को ध्यान में रखकर अनुसन्धान किया है.  योग प्रशिक्षक डॉ. श्याम लाल यादव ने योगाभ्यास के माध्यम से शरीर की सम्पूर्ण दशाओं का बोध कराया. धन्यवाद राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र यादव ने किया.

सीमा विवाद नहीं सुलझा तो अनहोनी और अप्रिय परिणाम से इनकार नहीं- प्रेम सिंह

चित्र
अवांक्षनीय तत्वों द्वारा दोनों गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश  विधायक जी करें निस्तारण, नहीं तो हो सकती है अपूर्णीय क्षति  चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के तहसील सकलडीहा अंतर्गत ग्राम कांधरपुर से हैं. जहां खड़ान और कांधरपुर दो गावों के उपजे सीमा विवाद में कोई भी अनहोनी और गंभीर परिणाम से इनकार नहीं किया जा सकता है. फोटो : प्रेम सिंह  पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी प्रेम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़ान द्वारा ग्राम पंचायत कांधरपुर की सीमा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है.  ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच की गई जिसमें शिकायत सत्य पाई गई. तहसीलदार द्वारा उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए.  फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है.  श्री सिंह ने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे गांव के कुछ अवांक्षनीय तत्वों द्वारा दोनों गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसलिए कभी भी कोई अनहोनी और गंभीर परिणाम से इनकार नहीं किया जा सकता है...

टूटी फूटी सड़कें और जर्जर पुलिया दुघर्टनाओ को दे रही दावत -पिंटू पाल

चित्र
शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान, जल्द कार्य शुरु नहीं तो 29जून को आंदोलन की चेतावनी, जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार  चंदौली, सटीक संवाद।  किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल  शुक्रवार को जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर  सकलडीहा तहसील क्षेत्र की टूटी फूटी विभिन्न सड़के और जर्जर पुलिया को बनवाने के लिए पत्रक सौंपा. चेताया कि यदि 27 जून तक कार्य शुरु नहीं कराया गया तो वह 29जून को बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे. जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी. फोटो - किसान नेता पिंटू पाल जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक देते हुए  भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल और युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू ने आज जिलाधिकारी चंदौली को पत्रक देकर सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के सामने सड़क पर जल जमाव, फेसुडा गांव में सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर कई वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया, उकनी बीरमराय वाया दुदौली सकलडीहा स्टेशन की टूटी फूटी मार्ग, धरहरा अमावल वाया सकलडीहा स्टेशन की टूटी फूटी मार्ग को जल्द बनवाने के लिए पत्रक सौंपा और चेताया कि 27 जून तक इन टूटी फूटी...

जलालपुर के ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

चित्र
कहा, डीएम साहब न्याय दीजिए नही तो इच्छा मृत्यू का आदेश चंदौली, सटीक संवाद । जिले के मुगलसराय तहसील क्षेत्र के जलालपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लेखपाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कहा कि डीएम साहब हम लोगों को न्याय दीजिए नही तो इच्छा मृत्यू का आदेश  प्रदर्शन कर रहे  ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लेखपाल भूमिहीन परिवारों के पट्टा आवंटन में भेदभाव कर रहा है और पात्र लोगों को जानबूझकर वंचित रख रहा है. भूमाफियाओं से मिलीभगत कर सरकारी जमीन पर कब्जा करा रहा है. यही नहीं, वह गलत रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन को भी गुमराह कर रहा है. लेखपाल की मनमानी और उत्पीड़न से अजीज ग्रामीणों ने  जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि साहब हम सबके साथ न्याय कीजिए, नहीं तो हम सब को इच्छा मृत्यु का आदेश दीजिए.   जिस जमीन पर वह कच्चा पक्का मकान और  रहन सहन से पीढ़ी दर पीढ़ी से आबाद चले जा रहे हैं आज उन्हें उजाड़ने की साजिश की जा रही हैं. गरीबों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा रहा है. ऐसी स्थिति में उनके सा...