सकलडीहा चौराहे पर लगे अंबेडकर प्रतिमा और अंबेडकर चौक के नाम से हो नामकरण - अरविंद कुमार

चंदौली सटीक संवाद। आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी चंदौली से मिलकर सकलडीहा चौराहे पर गोलंबर बनाकर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने की मांग किया.

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने आज प्रार्थना पत्र के माध्यम से सकलडीहा चौराहे पर गोलंबर बनाकर डॉ अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. 

उन्होंने बताया कि सन 1995 में तत्कालीन प्रधान रामराज राजभर ने भूमि प्रबंधक समिति की बैठक कर बाबा साहेब डा भीम राव अंबेडकर पार्क के नाम से चौराहे के पास 3 डिसमिल जमीन आवंटित कर डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराया है जो आज भी स्थापित है, और तब से इसे अंबेडकर चौराहा या चौक के नाम से जाना जाता है.

इसी कड़ी को स्थायित्व प्रदान करने के लिए पुनः प्रतिमा चौराहे के मध्य में गोलंबर बनाकर स्थापित कर नामकरण कराने की मांग किया. इस दौरान सिद्धार्थ प्राण बाहु, कुलकर्णी देवा, शेरू निगम, सागर, अविनाश रावण, सूरज रावण, दिवाकर रावण, आकाश जाटव, अंकित, अमित, संत कुमार, सुजीत अभिनव रावण मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा