दिव्यांग बच्चों के चिह्नांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर 2 से 11 जुलाई तक लगेगा शिविर- राजेश नायक

सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का दिलाया जायेगा लाभ, जानें में  साथ में क्या लाना होगा 

चन्दौली, सटीक संवाद। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के लिए ब्लॉक स्तर पर 2 से 11 जुलाई तक शिविर लगेगा.उनका चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा.

फोटो: राजेश कुमार नायक 

ब्लॉकवार तिथि जानें 

02 जुलाई बरहनी ब्लाक मे, 03 जुलाई को चहनियां में, 04 जुलाई को चकिया में, 05 जुलाई को चंदौली में, 07 जुलाई को धानापुर, 08 को नौगढ़ में, 09जुलाई को नियमताबाद, 10 जुलाई को शहाबगंज एवं 11 जुलाई को सकलडीहा में चिन्हांकन शिविर आयोजित किए जाएंगे.

साथ में क्या क्या लाना होगा?

उक्त शिविर में दिव्यांगजन अपने पास उपलब्ध प्रमाण पत्रों यथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (गरीबी रेखा से नीचे अथवा ग्रामीण क्षेत्र में 46080 एवं शहरी क्षेत्र में 56460), निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक की प्रति, दो फोटो, मोबाईल नम्बर आदि के साथ शिविर में उपस्थित होकर निर्धारित तिथियों में प्रातः 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक करायेंगे, जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कार्मिक उपलब्ध रहेंगे.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिव्यांग बच्चे तक पहुंच हो सके और उनका एक डाटा बेस भी तैयार कराया जा सके. इसके लिए जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर शिविर का आयोजन कर उनके चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु विशेष अभियान के तहत 02 जुलाई, 2025 से शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांग बच्चों के अभिभावको एवं सर्व साधारण से अपील की है कि जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांग बच्चों को इन चिन्हांकन शिविरों में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराएं जिससे कि चिन्हित बच्चों के समग्र पुनर्वासन का कार्य किया जा सके।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा