एडीओ पंचायत पर पहले जाति पूछने, पैसे का डिमांड करने और फिर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप

कानूनी कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग पर डटे भीम आर्मी कार्यकर्ता, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष से जुड़ा मामला 

चंदौली,सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के विकास खण्ड सकलडीहा से है. जहां शुक्रवार को एडीओ पंचायत पर जाति पूछने, पैसे का डिमांड करने और फिर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा है.वहीं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग पर काफी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ता डटे रहे. मामला आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष से जुड़ा हुआ़ है.

फोटो: सकलडीहा कोतवाली पर तहरीर देते पीड़ित और जुटे भीम आर्मी कार्यकर्ता 

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चंदौली जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी माता श्रीमती सुशीला देवी डेढ़ावल गांव में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत हैं. बीते 17जून तक उन्होंने ड्यूटी निभाई और उसके बाद शाम को जब वह घर पहुंची तो अचानक उनके आंख में भयंकर दर्द होने लगा. जिन्हें उसी रात वाराणसी के एएसजी आई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दूसरे दिन 18 जून को ऑपरेशन किया गया. तब से आजतक वह ऑनबेड हैं.

सुनिए पीड़ित की जुबानी 

पीड़ित जब उपरोक्त समस्याओं की जानकारी देने और पे रोल भरवाने जब वह एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय के यहां आज पहुंचे तो उनकी बातों को अनसुना करते हुए पहले उनकी जाति पूछे फिर पैसे का डिमांड किए. न देने के अभाव में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनकी माता को सस्पेंड करने व प्रार्थी को झूठी मुकदमा में फसाने की बात कहने लगे. अंतोगत्वा पे रोल का कागज नहीं लिए और डांट फटकार कर भगा दिए और कहे की जाओ जो करना है सो करलो हम देख लेंगे.

पीड़ित कोतवाली सकलडीहा पर प्रार्थना पत्र देकर एडीओ पंचायत के खिलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें सकलडीहा विकास खण्ड से स्थानांतरण कराने की मांग किया है. चेताया कि यदि एडीओ पंचायत के खिलाफ़ कार्रवाई नहीं की गई तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे. इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि सफाई कर्मी सुशीला देवी 01 जून से ही अनुपस्थित है और उनके निलंबन के लिए डीपीआरओ साहब को लेटर जारी कर दिया गया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा