योगी सरकार का बुल्डोजर न्याय कानून व्यवस्था का बनाया मजाक-शशिकांत सिंह
ताख पर रखकर दे रहा सांप्रदायिक रंग, मदरसो को बुलडोज कर हजारों बच्चों का भविष्य किया बर्बाद, मदरसों में पढ़ा रहे अध्यापक बेरोजगार
चंदौली सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा तहसील में चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सोमवार को शशिकांत सिंह ने कहा कि योगी सरकार का बुल्डोजर न्याय कानून व्यवस्था को मजाक बना दिया है. कानून को ताख पर रखकर सांप्रदायिक रंग दे रहा है. मदरसो को बुलडोज कर हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है, मदरसों में पढ़ा रहे अध्यापको को बेरोजगार किया जा रहा है.यह कार्रवाई एक विशेष धर्म को निशाने पर लेकर संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है इस कार्रवाई को तत्काल रोका जाना चाहिए.
भाकपा माले जांच दल में पाया कि श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बहराइच के अलावा पूरे तराई के इलाके में लोग डरे वह सहमे हुए हैं.जिसे अपने ज्ञापन के माध्यम से तत्काल रोक लगाने की मांग करती है. पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार का बुलडोजर न्याय कानून व्यवस्था का मजाक बना दिया है जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.
सकलडीहा तहसील मुख्यालय पर 23 सूत्री मांगो को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 21वे दिन भाकपा माले इंसाफ मंच के राज्य व्यापी आह्वान पर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सकलडीहा के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सौपा और चेताया कि मांगों को पूरा होने तक धरना जारी रहेगा. चाहे पानी पड़े, बिजली गिरे चाहे पत्थर पड़े. जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी वह हटने वाले नहीं हैं.
धरने पर सभा में श्रवण कुशवाहा, तूफानी गोंड, डॉक्टर सुदर्शन राय, रेखा देवी, सुशीला देवी, सारनाथ राय, अशोक राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे. अध्यक्षता रामकृत राम संचालन उमानाथ चौहान ने किया।