सीमा विवाद नहीं सुलझा तो अनहोनी और अप्रिय परिणाम से इनकार नहीं- प्रेम सिंह

अवांक्षनीय तत्वों द्वारा दोनों गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश 

विधायक जी करें निस्तारण, नहीं तो हो सकती है अपूर्णीय क्षति 

चंदौली, सटीक संवाद। खबर यूपी के जनपद चंदौली के तहसील सकलडीहा अंतर्गत ग्राम कांधरपुर से हैं. जहां खड़ान और कांधरपुर दो गावों के उपजे सीमा विवाद में कोई भी अनहोनी और गंभीर परिणाम से इनकार नहीं किया जा सकता है.

फोटो : प्रेम सिंह 

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी प्रेम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़ान द्वारा ग्राम पंचायत कांधरपुर की सीमा में सामुदायिक शौचालय का निर्माण करा दिया गया है. ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा जांच की गई जिसमें शिकायत सत्य पाई गई. तहसीलदार द्वारा उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए. फिर भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है. 

श्री सिंह ने कहा कि मैं दावे के साथ कहता हूं कि मेरे गांव के कुछ अवांक्षनीय तत्वों द्वारा दोनों गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है इसलिए कभी भी कोई अनहोनी और गंभीर परिणाम से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि खड़ान गांव के लोगों की जमीन कांधरपुर गांव में है तो खड़ान के लोगों को मिलनी चाहिए और कांधरपुर के लोगों की जमीन खड़ान में है तो कांधरपुर के लोगों को मिलनी चाहिए 

वहीं उन्होंने बताया कि मेरे सहित ग्रामीणों ने सैयदराजा के लोकप्रीय विधायक मा0 सुशील सिंह से उक्त समस्या से अवगत कराकर जल्द ही निस्तारण कराने की मांग किया गया है. जिसपर मा0 विधायक जी ने दोनों ग्राम पंचायत के सीमा विवाद को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही समस्या निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा