बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से जन जीवन अस्त व्यस्त- दिनेश चन्द्र

उमस भरे मौसम में बच्चे बूढ़े परेशान, वायरल बीमारी और बुखार खांसी से लोगो का जीना मुहाल

चंदौली, सटीक संवाद। डीडीयू नगर - बिजली विभाग की मनमानी और अनियमित बिजली की सप्लाई से भुपौली विद्युत वितरण केंद्र के बिजली के ग्रामीण उपभोक्ताओ का जन जीवन और उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है.

फोटो: दिनेश चंद्र 

 अघोषित बिजली कटौती , बार बार बिजली के ट्रिपिंग की समस्या से एक ओर जहां बिजली उपकरण फूंक रहे है वही दूसरी ओर उनकी स्थिति घर मे मात्र शो पीस की है. बरसात के इस उमस भरे मौसम में बच्चे, बूढ़े परेशान है तो दूसरे तरफ वायरल बीमारी और बुखार ,खांसी से लोगो का जीना मुहाल हुआ है. 

सरकार ग्रामीण क्षेत्रो में भले ही अट्ठारह घन्टे बिजली आपूर्ति का दावा करे लेकिन सकलडीहा और भुपौली केंद्रों पर तैनात बिजली विभाग के अधिकारी , कर्मचारी और लाइनमैन सरकार के दावे की हवा निकालने में कत्तई पीछे नही हट रहे है.

 इस मामले में जनप्रतिनिधियों रवैया उपेक्षात्मक ही है. आये दिन पैनल , ट्रांसफार्मर जलने , मामूली हवा के झोंके से तार टूटने या खम्भा गिरने के जोक भरे जबाब सुन सुन के बिजली उपभोक्ता आजिज आ गए है. हिनौली गाँव को कुंडा फीडर से सप्लाई वाली बिजली का तो और बुरा हाल है.

उमस भरी गर्मी में ग्रामवासी जीवन नारकीय हो गया है. एसडीओ और जेई की मनमानी की शिकायत के बाद भी इनके विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाई नही होने से ग्रामीण जनता में रोष है. हिनौली निवासी दिनेश चन्द्र ने कहा है कि यदि बिजली की व्यवस्था में शीघ्र कोई सुधार नही हुआ तो अब रोज रोज मामले की शिकायत करने के बजाय इन विद्युत वितरण केंद्रों पर धरना दिया जाएगा जिसके लिए बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा