संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटेल ने अपनी इच्छा शक्ति के बल पर अखंड एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया- पवन ओझा

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज में मनाई गई पटेल जयंती, उनके कार्यों की चर्चा की गई  चंदौली । जिले के पीजी कॉलेज सकलडीहा में भारत के राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल का नमन किया गया.  इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विद्वान डॉ. पवन ओझा छात्रों के बीच पटेल के राष्ट्र निर्माण के संकल्प एवं उनके कार्यों की चर्चा की तथा बताया कि उन्होंने कैसे अपनी इच्छा शक्ति के बल पर एक अखंड एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया.  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने छात्रों को पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करने की संकल्प लेने को कहा. भूगोल विभाग के प्रोफेसर एम पी सिंह ने छात्रों को बताया कि पटेल की इच्छा शक्ति ही आज भारत को एक समृद्ध देश और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा देश बनाने में अहम...

अखण्ड भारत के निर्माता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल - रामचन्द्र राम

चित्र
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई पटेल जयन्ती, कम्पोजिट विद्यालय जयमोहनी नौगढ़ चन्दौली में हुए विभिन्न कार्यक्रम, अध्यापक व बच्चे लौहपुरुष के योगदान को याद किए नौगढ़,(चंदौली)। क्षेत्र के जयमोहनी कम्पोजिट विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती मनायी गई. विद्यालय के शिक्षकों ने उनके जीवनी व योगदान पर बारी बारी से प्रकाश डाला. शिक्षक राम चन्द्र राम ने बताया कि यह पवित्र अक्टूवर माह तीन महापुरुषों (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा स्वतत्र भारत के दूसरे प्रधान मंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री) को भारत को दिया है.इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. इनमे लौहपुरूप सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रथम उप प्रधान मंत्री के साथ ही 562 रियासतो को एक सूत्र में बान्धकर अखण्ड भारत का निर्माण किया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई, तथा डा. अम्बेडकर के भी योगदान को सराहा था. उन्होंने आगे बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. यह दिन उनके जन्मदिन, 31 अक्टूबर को ...

अंग्रेजों ने भारत से जाते हुए गृहयुद्ध एवं अव्यवस्था के बीज बो गये-अरुण रत्नाकर

चित्र
रजवाड़ों को दे दी स्वतन्त्रता, पटेल ने भारत में मिलवाया  सकलडीहा,(चंदौली)  क्षेत्र के नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई और सभी बच्चों व शिक्षकों द्वारा एकता अखंडता की शपथ भी ली गई .  प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा उनके जीवन पर चर्चा करते हुए बताया गया की 15 अगस्त, 1947 को अंग्रेजों ने भारत को स्वाधीन तो कर दिया, पर जाते हुए वे गृहयुद्ध एवं अव्यवस्था के बीज भी बो गये. उन्होंने भारत के 600 से भी अधिक रजवाड़ों को भारत में मिलने या न मिलने की स्वतन्त्रता दे दी. अधिकांश रजवाड़े तो भारत में स्वेच्छा से मिल गये; पर कुछ आँख दिखाने लगे.   ऐसे में जिसने इनका दिमाग सीधाकर उन्हें भारत में मिलाया, उन्हें हम लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम से जानते है , भारत के इस सपूत को स्वतन्त्रता के बाद उन्हें उप प्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री बनाया गया 15 दिसम्बर, 1950 को भारत के इस महान सपूत का देहान्त हो गया. महान विभूति को कोटि कोटि नमन, विद्यालय में बच्चों में वाद विवाद , भाषण,...

चंदौली में रन फॉर यूनिटी के साथ गूंजी एकता की हुंकार

चित्र
एडीजी और आईजी ने लगाई दौड़, नए कानूनों की दी गई जानकारी  चन्दौली। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के संदेश को मजबूत करने, युवाओं और आम नागरिकों में राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने के प्रयास से राष्ट्रीय एकता दिवस को पूरे देश मे बड़े ही उत्साह से मनाया गया. वहीं हमे एकता से रहने और राष्ट्र को हमें अपने आप को समर्पण करने का संदेश दिया गया. लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं. 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में चंदौली में भी यह आयोजन बड़े उत्साह और देश भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ. गंजी प्रसाद तिराहे से अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वारणासी के साथ जवानों द्वारा दौड़ शुरू कर थाना अलीनगर पर समापन किया गया. रन फॉर यूनिटी' का यह आयोजन जनपद के समस्त थानों पर वृहत स्तर पर किया गया. इस आयोजन में पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात...

नये आपराधिक कानूनों के प्रति चला जागरुकता अभियान

चित्र
धाराओं व महत्व पर जानकारी,नुक्कड़ नाटक आयोजन  चन्दौली। जनपद के समस्त थानों द्वारा आमजन और छात्र- छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक करने हेतु गुरुवार को व्यापक अभियान चलाया गया. फोटो: चंदौली पुलिस छात्राओं को प्रमुख धाराओं की जानकारी देते हुए  इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों, बस अड्डों, बाजारों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में आम जनता को जागरूक करने के लिए बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाए गए. साथ ही सरल भाषा में नए कानूनों की प्रमुख धाराओं व उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई. वहीं विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि नए कानून कैसे नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करते हैं और अपराध नियंत्रण में सहायक हैं. विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं पेंटिंग- पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गईं. विद्यार्थियों ने नए कानूनों की जानकारी पर अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज में विधिक चेतना फैलाने का संदेश दिया।...

उपराष्ट्रपति का वाराणसी में कल आगमन

चित्र
धर्मशाला का करेंगे उद्घाटन. चार पहिया वाहन पड़ाव से डायवर्ट, वाराणसी में प्रवेश वर्जित चन्दौली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन अपने पद को संभालने के बाद पहली बार 31 अक्टूबर को वाराणसी आ रहे हैं. उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. उपराष्ट्रपति सिगरा में तैयार हुई 10 मंजिल की धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे. इसके दृष्टिगत चन्दौली पुलिस अधीक्षक ने चार पहिया सहित अन्य वाहनों का 24 घण्टे के लिए वाराणसी में प्रवेश वर्जित कर दिया है. पड़ाव से जीटी रोड होते हुए जा सकेंगे. यह धर्मशाला विश्वनाथ मंदिर में भोग प्रसाद एवं आरती की जिम्मेदारी संभालने वाली नाट्यकोट्टम संस्था ने तैयार करवाई है. दक्षिण भारत की इस बड़ी संस्था के इस बेहद आयोजन में पहले प्रधानमंत्री को आना था, लेकिन उनकी व्यवस्तता की वजह से ऐसा नहीं हो सका. यह धर्मशाला पूर्वांचल की सबसे बड़ी और हाईटेक मानी जा रही है. जिसमें 135 कमरे हैं और 500 लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी. दरअसल सिगरा की जिस जमीन पर धर्मशाला का निर्माण हो रहा है, वह भूमाफिया के कब्जे में थी. जिसे योगी सरकार ने लगभग 2 वर्ष वर्ष पूर्व मुक्त कर...

प्रकृति भारत के किसानों पर मौसम का बरपा रही कहर- पिंटू पाल

चित्र
बेमौसम बारिश ने किसानों की बढ़ाई धुकधुकी, फसल भारी नुकसान होने की आशंका  चंदौली।  प्रकृति इस वर्ष भारत के किसानों पर मौसम का कहर बरपा रही है. कहीं भारी बारिश, बाढ़ और चक्रवाती तूफान से फसलों का नुकसान हुआ, तो कहीं सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा है. जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम के पैटर्न में यह बदलाव अब आम बात हो गई है, जिससे किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं. किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व पानी पानी को हम लोग तरस रहे थे. धानों की रोपाई के लिए मशीन का सहारा लेना पड़ा था. पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाएं ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी है. फसल भारी नुकसान होने की आशंका है.   कहीं फसल पक कर कटाई करने योग्य हो गई हैं तो कहीं कटाई चल रही है. खेतों में काफी जल जमाव के कारण फसलें सड़ रही हैं, मिट्टी में फंगस लग रहा है और कई जगह तो फसलें जमीन पर पसर गई हैं, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है. तेज हवाओं और बारिश से धान और गन्ने की फसलें बिछ गई हैं, जिससे उपज खराब हो रही है. जलभराव के कारण टमाटर, मिर्च और गोभी ...

प्रो. प्रदीप पाण्डेय रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र से नवाजे गए

चित्र
स्काउट गाइड और कालेज परिवार ने दी बधाई, रोवर रेंजर स्काउट गाइड का अभिन्न अंग है- प्रो प्रदीप पांडेय  चंदौली । जनपद में शिक्षा जगत मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संस्थान सकलडीहा पीजी कॉलेज के यसस्वी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय को पूर्व मुख्य आयुक़्त डॉ एस. के. लाल ने उत्तर प्रदेश के यसस्वी प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार के द्वारा जारी रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र से नवाजा साथ ही अंग वस्त्र देकर बधाई दी. प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पाण्डेय को जिला कमिश्नर रोवर बनाये जाने पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के समस्त पदाधिकारियों एवं कालेज परिवार ने बधाई दी. फोटो: प्रो प्रदीप कुमार पाण्डेय को रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र देते हुए पूर्व मुख्य आयुक़्त डॉ एस.के.लाल अधिकार पत्र प्राप्त कर प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि रोवर रेंजर स्काउट गाइड का अभिन्न अंग है और इसके आंदोलन को जनपद के समस्त महाविद्यालयों मे अनिवार्य रूप से संचालित किया जायेगा एवं समस्त महाविद्यालयों कि प्रतिभागिता सुनिश्चित कि जाएगी. इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्यायुक़्त डॉ. एस के लाल ने कहा ...

नाव दुर्घटना के बाद बबुरी पुलिस आई हरकत में

चित्र
नाविक को भेजा जेल, क्षमता से अधिक बैठाया था सवारी, तीन युवकों की हुई थी मौत   बबुरी (चंन्दौली) थाना क्षेत्र के कोदोचक के पास चन्द्रप्रभा नदी में छठ के दिन नाव पलटने से तीन युवक की मौत होने के बाद के पुलिस हरकत में आई.  घटना के 36 घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए गए. बुधवार को पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही डबरीकला निवासी नाविक पिन्टू सोनकर पुत्र विपत को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.  बताया जा रहा है कि जर्जर नाव में भार अधिक होने से अचानक पानी भरने लगा. इससे अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद डबरीकला निवासी मंटू, पिंटू और रितेश तैरकर बाहर निकल गए, जबकि यश पुत्र श्यामदास (16 वर्ष), पीयूष पुत्र नीतू देवी (13 वर्ष) और अरूण पुत्र कैलाश (14 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए.  घटना के बाद हाहाकार मच गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी थी. घटना के 36 घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए गए. ना...

किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान - भीमसेन

चित्र
एक सप्ताह होगा आवेदन, फसल अवशेष उपलब्ध करायेगें चन्दौली । केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा एफ०पी०ओ० एवं सदस्य किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. इनका चयन निदेशालय द्वारा निर्गत कार्ययोजना के अनुसार किया जायेगा. इच्छुक एफ०पी०ओ० अपना आवेदन  30.अक्टूबर 2025 से 06 नवंबर 2025 तक उप कृषि निदेशक कार्यालय चन्दौली में कर सकते हैं. इस आशय की जानकारी उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी. फोटो: उप निदेशक कृषि भीमसेन  उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित सी०बी०जी० प्लांट तथा अन्य संम्बधित इकाईयों को फसल अवशेष उपलब्ध कराये जाने हेतु इन सीटू एवं एस०एम०ए०एम० योजनांर्तगत एफ०पी०ओ० एवं एफ०पी०ओ० के सदस्य कृषकों को एग्रीगेटर के रूप में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करायें जाने की कार्ययोजना है. एग्रीगेटर के रूप में चयनित एफ०पी०ओ० एवं उनके सदस्य फसल अवशेष को एकत्रित कर सी०बी०जी० प्लांट- कंम्पनी को उपलब्ध करायेगें. जिससे फसल अवशेष के एक्स-सीटू प्रबन्धन को बढ़ावा देने तथा फसल अवशेष के वैकल्पिक ऊर्जा के उत्पादन में अनुप्रयोग को बढ़ावा मिलेगा.

श्रद्धा में ही भगवान बसते हैं- पिंटू पाल

चित्र
ईश्वर की उपस्थिति और अस्तित्व श्रद्धा में ही दिखती है, उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न  सकलडीहा, (चंदौली) मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का तीन दिवसीय महापर्व सकुशल संपन्न हो गया. इस दौरान अल सुबह घाटों पर व्रतियों की भीड़ उमड़ी रही. व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ माता से मनोकामनाएं मांगीं. इस दौरान किसान नेता पिंटू पाल ने बताया कि श्रद्धा में ही भगवान बसते हैं.ईश्वर की उपस्थिति और अस्तित्व श्रद्धा में ही दिखती है. जब हम किसी चीज़ पर दृढ़ता और निष्ठा से विश्वास करते हैं, तो वह भावना हमें ईश्वर से जोड़ती है, और भगवान को मूर्त रूप में अनुभव करने के लिए श्रद्धा एक आवश्यक माध्यम है. श्रद्धा हमें अपने कर्तव्यों और जीवन के प्रति निष्ठावान रहने के लिए प्रेरित करती है. फोटो: किसान नेता पिंटू पाल अर्घ्य देते हुए  मंगलवार की भोर में 3 बजे से ही व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचने लगी थीं. व्रतियों ने सूप और दऊरी में फल, ठेकुआ और नारियल जैसे विभिन्न प्रकार के प्रसाद सजाए थे. वे 'कांच ही बांस के बहंग...

सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर बनी नाला की ऊंची पुलिया छोटे वाहनों के लिए जाफत - कृष्णा सोनी

चित्र
कार्यदाई संस्था के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध, ऊंचाई कम करने की मांग   चंदौली, सकलडीहा । कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर बनी नाला की ऊंची पुलिया सगड़ी चालकों, सायकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो चालकों सहित अन्य वाहनों के लिए जाफत बन गई है. स्टेशन मार्ग से मुख्य मार्ग पर जाने के लिए पुलिया पार करते ही छोटे वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से आने जाने वाले वाहनों से लड़ जा रहे हैं. वाहन तो क्षतिग्रस्त हो ही रहे हैं साथ ही चालक भी चोटिल हो जा रहे हैं. ऐसे में जान और माल दोनों का खतरा बना हुआ है. कभी भी कोई अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं. वहीं सारे व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट से माल अब इधर नहीं आ पा रहा है. उक्त बातें व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी  ने सोमवार को व्यापारियों के साथ कार्यदाई संस्था के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा. फोटो: सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी  उपाध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया गया है. कस्बा के मुख्य चौराहे के पास डॉ अंबेडकर ...

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चित्र
कार से 52 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये चंदौली , लीलापुर फाटक हाईवे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की टाटा मंजन कार संख्या MP21ZF0001 से अलग-अलग पेटियों व झोलों में भरे 52 किलो गांजा के साथ तस्कर चाँद बाबू पुत्र खली कुंज्जजमा, निवासी सुभाष नगर, सैदपुर गाजीपुर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.  पुलिस से पूछताछ में बताया कि गांजा बिहार से लेकर मध्य प्रदेश कटनी गाड़ी मालिक को देने जा रहा था. माल लोड गाडी मुझे बिहार मे मलिहा से मिली है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपए आंकी गई. उक्त के विरुद्ध गाजीपुर जनपद में संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.  गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय़ कुमार सिंह, उ0नि0 रावेन्द्र सिह, का0 रुपेश दुबे, व का0 प्रियेश यादव थाना व जनपद चन्दौली

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में समृद्धि ने मचाया धमाल

चित्र
स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का बढ़ाई मान, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी  अंबेडकरनगर, जनपद में आयोजित ITF की आठवीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता ने युवाओं में जोश भर दिया. इस रोमांचक मुकाबले में स्थानीय सितारे समृद्धि पांडेय ने अपने वर्ग में कमाल कर दिखाया और स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. समृद्धि निशांत कुमार पांडेय की पुत्री हैं, जिन्होंने अपनी तेज तर्रार तकनीक और अटूट जज्बे से सभी ताकतवर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया. प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जिले भर से सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.  विभिन्न आयु वर्गों में चले कड़ी टक्कर के मुकाबलों में समृद्धि ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. उनके इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर माता-पिता, कोच और पूरे परिवार ने गर्व से सीना चौड़ा किया.  निशांत कुमार पांडेय ने बताया, "समृद्धि का यह सफर आसान नहीं था. बचपन से ही वह कड़ी मेहनत कर रही है, और आज यह उपलब्धि उसके सपनों का फल है. "ताइक्वांडो जैसे मार्शल ...

चंदौली में असलहा के साथ युवक गिरफ्तार

चित्र
बना रहा था दबदबा, पुलिस ने भेजा जेल चंदौली , जनपद के थाना बलुआ पुलिस ने पहाड़पुर निवासी संदीप पुत्र सुरेश को 315 बोर के असलहा व 01 जिंदा कारतूस के साथ रविवार को जमालपुर तिरगावां के पास से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया. असलहा लोगों को डराने धमकाने और समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता था. फोटो: थाना बलुआ में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार संदीप पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है इसी के अनुपालन में थाना बलुआ पुलिस द्वारा गंगा नदी पुल सैदपुर जमालपुर तिरगावां के पास आज चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल हुई है. पुलिस से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह अवैध असलहा लोगों को डराने धमकाने और समाज में अपना दबदबा कायम करने के लिए रखता हूँ. तमंचा व कारतूस को मैंने बिहार में राह चलते ही एक व्यक्ति से खरीद लिया था. जिसका नाम पता मैं नहीं जानता हूँ.  गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम  में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, 0उ0नि0 अंनत भार्गव, उ0नि0 अमित सिंह ...

डॉ. भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर प्रवेश द्वार पर दुर्गा माता की फोटो बनाना सरासर गलत - रामचंद्र

चित्र
कुकृत्य पर रोक लगाए प्रशासन, आंदोलन की चेतावनी  चन्दौली , जिले के नौगढ़ के बाघी में नवनिर्मित डॉ. भीमराव अंबेडकर अमृत सरोवर प्रवेश द्वार पर दुर्गा माता की फोटो बनाना विवादास्पद बना हुआ है. शनिवार को सायंकाल इसकी सूचना मिलते ही बाबा राजेश कुमार भारती के नेतृत्व में काफी समर्थक मौके पर जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. वहीं समर्थकों ने काफी नाराजगी जाहिर किया और कहा कि अगर कल दुर्गा माता के स्थान पर बाबा साहब का फोटो नहीं बनाया जाता है तो वह एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे. फोटो: नौगढ़ के बाघी में नवनिर्मित प्रवेश द्वार  रामचंद्र राम ने बताया कि अम्बेडकर स्मारक स्थल तक जाने के लिए मुख्य मार्ग पर डा० भीम राव अम्बेडकर अमृत सरोवर बाघी नौगढ़ चन्दौली नवनिर्मित प्रवेश द्वार बना है जिसपर बाबा साहब का फोटो न लगाकर दुर्गा माता का फोटो लगा दिया गया है यह सरासर गलत है. जबकि प्रवेश द्वार पर नाम के अनुसार फोटो बाबा साहब की होनी चाहिए.  अगर शासन प्रशासन के लोग ऐसे कुकृत्य पर रोक लगाकर बाबा साहब डॉ 0 भीम राव अम्बेडकर जी की फोटो नहीं लगवाते है तो भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार...

व्रती महिलाएं दो दिन दूषित पानी में खड़ा होकर कैसे व्रत को पूरा कर पाएंगी

चित्र
तालाब पर गंदगी का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा  बड़े बड़े साहब फोटो खिंचाने में मशगूल, सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति   सरकार की गाइडलाइन को उनके ही अधिकारी दिखाए ठेंगा  तालाब की साफ सफाई एवं उचित व्यवस्था कराने की मांग चन्दौली, सकलडीहा । एक तरफ जहां सरकार गाइडलाइन जारी कर पूरे भारत में डाला छठ के महापर्व पर साफ सफाई कराने एवं व्रती महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान रखने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारी साफ सफाई एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं. बड़े-बड़े साहब मौके पर पहुंचकर फोटो खींचाने में मशगूल रहे हैं. वहीं उनके जाने के बाद कर्मचारी कोरमपूर्ति करते हुए पूरी तरह से उदासीन नजर आए. बताते चले कि कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर प्राचीन सरोवर पर कस्बा सहित आसपास गांव के हजारों की संख्या में डाला छठ करने को लेकर व्रती महिलाएं उपस्थित होती हैं, जबकि तालाब पर पूरी तरह से गंदगी का अंबार एवं पानी पूरी तरह से दूषित दिखाई दे रहा है. ऐसे में व्रती महिलाओं को संक्रमित होने एवं संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है. एक तरफ जहां ...

रिवाल्वर लेकर चलने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

चित्र
पच्चीस हजार का इनामिया व गोवध सहित आधा दर्जन मुकदमे में है वांछित  चंदौली , जिले के थाना बलुआ पुलिस टीम द्वारा धौंस जमाने के लिए रिवाल्वर लेकर चलने वाले शौकीन व 25000 के इनामिया सकलडीहा थाना के सरेहुआ खुर्द निवासी वकील पुत्र बांके उर्फ जमुना प्रसाद को 38 बोर के रिवाल्वर व जिन्दा कारतूस व स्मार्ट फोन के साथ सराय के पास से दबोच कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया.उसके विरुद्ध गोवध सहित आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस से पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2021 में मैं थाना कन्दवा से गोतस्करी में जेल गया था तथा थाना सकलडीहा पर भी मेरे खिलाफ भैंस चोरी का मुकदमा लिखा हुआ है. दिनांक 17.01.2025 को मैं व अपने तीन अन्य साथियों के साथ पिकअप में गोवंशों को लाद कर वध हेतु बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे कि सुबह लगभग 04 बजे के आसपास हम लोगों की गाड़ी से साइकिल सवार एक व्यक्ति बलुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहुला के पास कबाड़ की दुकान के पास टकरा गया था जिससे पिकअप अनियन्त्रित होकर टाइल में फंस गयी थी तथा बिजली विभाग का खम्भा भी छतिग...

आदतन अपराधी पिंटू 06 माह के लिए जिला बदर

चित्र
जनपद की सीमा में मिलने पर होगा एक्शन, पुलिस रखेगी पैनी नजर  चन्दौली , जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा आदतन, पेशेवर व मनबढ़ अपराधी पिंटू पुत्र स्व0 कृष्णा निवासी कांशीराम आवास पाकेट संख्या 01 वार्ड नं0 05 थाना व जनपद चन्दौली को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित कर दिया गया हैं. जनपद की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखने पर उसके ऊपर सख्त एक्शन पुलिस द्वारा किया जायेगा. जिला बदर अभियुक्त पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है. जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चन्दौली पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये 01 आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं।  अभियुक्त पिन्टू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- 1- मु0अ0सं0 247/2017 धारा 294, 323, 504, 506 भा०द०वि० थाना चन्दौली. 2- मु0अ0सं...

नलकूपों की खराबी के कारण सिंचाई हो रही बाधित-पिंटू पाल

चित्र
किसान दिवस की बैठक संपन्न, किसानों की समस्या निवारण पर फोकस बंदरों का आतंक, नहरों की सफाई, नीलगाय और छुट्टे पशुओं से फसले नुकसान, पशुओं में लम्पी बीमारी, पशु चिकित्सालय पर डॉक्टरों की कमी, बिजली की गलत रीडिंग, खाद की कमी, फसल बीमा, जल निकासी, जल कल योजना, गोदाम पर उपलब्ध  बीज और सब्सिडी, बाढ़ पीड़ितों को अनुदान राशि का मामला बखूबी से उठाया  चंदौली , कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले भर के किसान नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उसका निवारण कराने की मांग किया. फोटो: जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए  वहीं भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि उकनी वीरम राय का नलकूप काफी दिनों से ध्वस्त है, जिसको रिबोर कराने, डेढ़गांवा, छरबलियां, महुरा, औरैया लालपट्टी, मथुरापुर, महुजी(धानापुर),बरहनी, महुरा, बूढ़ेपुर, भूसौला, हरधन, शेरपुर, चकरिया गांवों के खराब पड़े ट्यूबेल पम्प को ठीक कराने की मांग किया, आरोप लगाया कि उक्त ट...

नीरज अग्रहरि पत्रकार के प्रयास से एक मां को मिला उसका पुत्र

चित्र
निकल पड़े खुशी के आंसू, हर कोई कर रहा सराहना  चंदौली , जिले के कमालपुर का पत्रकार नीरज अग्रहरि ने मां अख्तरी से बिछड़े पुत्र वसीम उर्फ बाबू को प्रयागराज के दारागंज कोतवाली पहुंचकर मिलवाकर मानवता की सच्ची मिशाल कायम किया. पुत्र से मिलकर मां को खुशी के आंसू निकल पड़े. घर पहुंचने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई. हर कोई पत्रकार नीरज अग्रहरि का सराहना कर रहे है. मिली जानकारी अनुसार कमालपुर निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल का तीसरा पुत्र वसीम उर्फ बाबू बीते चार माह पूर्व गोवा में प्राइवेट नौकरी करने गया था. जबकि दो दिनों पूर्व ट्रेन से घर आते समय अराजक तत्वों ने प्रयागराज के समीप युवक को मारपीट कर घायल कर बैग व मोबाइल छीनकर भाग गए. भुक्तभोगी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरकर संगम तट पर डरा सहमा पड़ा हुआ था. जिसे दारागंज (प्रयागराज) पुलिस ने वसीम को थाने लाकर परिजनों को मामले की जानकारी दिया. युवक की मां अख्तरी द्वारा कहने पर पत्रकार नीरज अग्रहरि ने प्रयागराज के दारागंज कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा से मोबाइल से वार्ताकर युवक को सकुशल रखने की बात की. गुरुवार को युवक की मां व पड़ोसियों के...

न्यायिक प्रक्रिया बाधित करना दो अभियुक्तों को भारी पड़ा

चित्र
दोबारा जाना पड़ा जेल, गौतस्करी और महिला अपहरण में वांछित चल रहे थे  चन्दौली , जनपद के थाना शहाबगंज व थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा 01-01 वारण्टी को न्यायिक प्रक्रिया बाधित करने पर बुधवार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. कोर्ट में पेश नहीं होने पर इन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा है. ये दोनों अभियुक्त गौतस्करी में वांछित थे. फोटो: थाना शहाबगंज में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार श्याम लाल शहाबगंज-  श्याम लाल पुत्र मूसे निवासी ग्राम नीबीखुर्द थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 55 वर्ष, थाना शहाबगंज में गो तस्करी में वांछित चल रहा है.जिसके विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंटी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है.  फोटो: थाना चकरघट्टा में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार एनायत चकरघट्टा - एनायत पुत्र अनवर अन्सारी निवासी ग्राम बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष को थाना हाजा में किसी महिला का अपहरण कर उसे शादी के लिए मजबूर करने के जुर्म में वांछित चल रहा था. जिसके विरुद्ध न्यायिक प...

पुत्र प्राप्ति के लिए पूजा जाता है जोड़ा शिवलिंग

चित्र
जामेश्वर महादेव पूरी करते हैं मुराद, भैया दूज पर जुटते हैं हजारों श्रद्धालु लखनऊ, उत्तर प्रदेश का एक ऐसा एकलौता जनपद चंदौली है, जहां सदर ब्लॉक के जामडीह गांव में जामेश्वर महादेव मंदिर में जोड़ा शिवलिंग स्थित है, और पुत्र प्राप्ति के लिए दिवाली के दूसरे दिन भैया दूज पर पूजा जाता है. यहां पुत्र प्राप्ति के लिए लोग देश के कोने कोने से आते हैं. इस दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर स्नान करने के बाद जलाभिषेक कर दर्शन पूजन करते हैं. उनकी मुराद पूरी होती है तो घंट बांधते हैं. यह स्थान लगभग 200 वर्षों का ऐतिहासिक है. फोटो: जामडीह के जामेश्वर महादेव मंदिर में स्थित जोड़ा शिवलिंग  बुधवार को पुत्र प्राप्ति के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा रहा. हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे. महिलाएं पोखरे में स्नान करने के बाद भीगे कपड़े सदा के लिए छोड़ कर नए कपड़े धारण की और फिर जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही.स्थानीय मान्यता है कि इस पवित्र कुंड में स्नान करने से महिलाओं का बंध्यत्व दूर होता है और उन्हें संतान...

चंद्रशेखर पर टिकी बहुजनों की आस - अर्जुन आर्या

चित्र
चंद्रशेखर के रूप में दिख रहे बाबा साहब व कांशीराम, देश के कोने कोने से जुड़ रहा बहुजनों का कुनबा  चंदौली , जिले के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के एकौनी में मंगलवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) के प्रदेश आवाहन पर चलो गांव की ओर के तहत प्रबुद्ध जन सम्मेलन करके भाईचारा बनाओ अस्तित्व बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद आर्य एवं सिद्धार्थ प्राण बाहु द्वारा संयुक्त रूप से त्रिशरण पढ़कर किया गया. फोटो: अर्जुन प्रसाद आर्य एकौनी गांव में लोगों को संबोधित करते हुए  जनसभा को संबोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि देश में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है. सरकार अदानी अंबानी को एक रूपये में हजारों हजारों हेक्टेयर जमीने दे दे रही है. पूरा कुनबा अपने दो साथियों को देने पर तुली है. रेल, एयरपोर्ट, बिजली, सहित सारे सरकारी संस्थानों को उनके हाथों में दे दिया. उच्च जाति के लोगों को बिना डिग्री के आईएस पीसीएस और जज तक बना दे रही है. पढ़े लिखे लोग दर दर के मारे फिर रहे हैं. बहुज...

शोहदों पर पुलिस रख रही पैनी नजर

चित्र
महिलाओं को कर रही जागरूक, गांव गांव लगा रहे चौपाल चन्दौली , पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों व अन्य स्थानों पर महिलाओ- बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया जा रहा है. महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है.वहीं शोहदों- मनचलों व संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना इलिया के मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा ग्राम इलिया में चौपाल लगाकर महिलाओं- बालिकाओं को जागरूक किया गया.  इस दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया.       साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को सं...

अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है दिवाली-एसपी

चित्र
ग्रीन पटाखे ही जलाएं,एक बाल्टी पानी अवश्य रखें चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीपावली के शुभ पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना की. साथ ही यह भी कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व ही नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है. ग्रीन पटाखे ही जलाने की अपील  पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखे ही जलाएं. पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य मौजूद रहें. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखें जलाये जायें. पटाखें जलाते समय सावधानियां   पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पटाखें जलाते समय एक बाल्टी पानी अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।

एसपी ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्र
  चन्दौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा धनतेरस एवं आगामी त्योहारों दीपावली के दृष्टिगत थाना अलीनगर व थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया.इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, तथा आमजन को सुरक्षा का अहसास कराने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. फोटो: एसपी आदित्य लांग्हे अलीनगर में पुलिस टीम के साथ पैदल गस्त करते हुए          गश्त के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, ड्रोन/सीसीटीवी कैमरा निगरानी व भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया व जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई कि आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना या समस्या की स्थिति में तत्काल 112 हेल्पलाइन या निकटतम थाना से संपर्क करें. गश्त के दौरान अनन्त चन्द्रशेखर,अपर पुलिस अधीक्षक सदर(...

किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

चित्र
लंबित समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण, समस्याओं का अध्ययन कर निराकरण का आश्वासन  चंदौली , जिले की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना स्थल बिछिया पर एक पंचायत कर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन द्वारा लंबित मामलों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.  मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व में जिले की समस्याओं को लेकर भिन्न भिन्न माध्यमों से समस्या की निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक उन मामलों का कोई समाधान नहीं निकला. जिसको लेकर केंद्रीय कार्यालय ने फैसला लिया कि प्रदेश भर के जिले अपनी तमाम लंबित मामले का पुनः ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौपेगा.  इस कड़ी में जिले की लंबित मामलों में चंदौली मझवार और सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पहले रुकने वाली मेल एक्सप्रेस के ठहराव, वाराणसी में स्थित चंदौली जिले के सारे कार्यालय को जल्द से जल्द जिले में स्थापित करने, जिले में बस डिपो स्थापना और संचालन, भुपौली और बलुआ पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने और नए पंप कैनाल लगाने ,  मूस...

कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा की छात्रा ऑचल मौर्य हुई सम्मानित

चित्र
प्रधानाध्यापक ने माला पहना कर मिठाई खिलाया, कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल की थी  चंदौली, सकलडीहा विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा की छात्रा ऑचल मौर्य ने 600 और 400 मीटर की दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आने पर प्रार्थना सभा में मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया. फोटो: प्रधानाध्यापक डॉ. देवेंद्र सिंह आंचल मौर्य को माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए  बाल्मिमी इण्टर कालेज बलुआ में 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित 27वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी जिसमें कम्पोजिट विद्यालय की ऑचल मौर्य ने सब जूनियर बालिका वर्ग में 600मीटर और 400मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया था. उसने प्रतिभागी प्रतियोगियों को दोनों दौड़ में 100 मीटर से अधिक लीड लेकर प्रथम स्थान हासिल किया.  उसके विद्यालय पर आने पर शिक्षकों और बच्चों में काफी उत्साह रहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना सभा में माला पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोंगिता अमरोहा में 800मीटर दौड़ में द्वितीय, गुरु गोवि...

सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम लड़ाना बना शामत

चित्र
29 नशेड़ियों पर कार्रवाई, प्रतिकूल प्रभाव पर जागरूकता   चन्दौली में नशेड़ियों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम लड़ाना शामत बन गया. शुक्रवार की देर शाम 29 नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों के संवेदनशील जगह चिह्नित कर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.  चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 17.10.2025 को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 29 शराबियों के विरूद्ध क...

1020 यात्री बिना टिकट के पकड़ाए

चित्र
वसूले गए साढ़े चार लाख, टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह चंदौली , जिले के डीडीयू मंडल द्वारा शुक्रवार को बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले 1020 यात्री पकड़े गए जिनसे जुर्माना के तौर पर 4,55,105 रुपए वसूले गए.वहीं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई. दरअसल रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज डीडीयू-गया रेल खंड में डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ किलेबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश- निकास द्वारों एवं आवागमन वाली ट्रेनों में टिकट जांच की गई. यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई.  शाम 5 बजे तक की सूचना के अनुसार, कुल 1020 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में ₹4,55,105 का राजस्व अर्जित किया गया...

सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र बिट्टू गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा

चित्र
ग्वालियर विश्वविद्यालय प्रशिक्षण के लिए चयनित, सही मार्गदर्शन मिलने से प्रतिभाएं दीप्तमान हो रहीं- प्राचार्य  चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज का छात्र बिट्टू सोनकर ग्वालियर विश्वविद्यालय में 04 नवंबर 2025 से 14 नवंबर 2025 तक आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2025 में विशेष प्रशिक्षण के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का छात्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक के रूप में चयनित किया गया है.   फोटो: बिट्टू सोनकर  प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने इस पर हर्ष व्यक्त किया और बताया कि महाविद्यालय के योग्य एवं अनुभवी प्राध्यापकों के मेहनत से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी सही मार्गदर्शन मिले हैं और यहां की प्रतिभाएं प्रदेश एवं देश स्तर पर  दीप्तमान हो रही हैं. जो महाविद्यालय सहित जनपद का नाम रौशन कर रही हैं. कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव, दोश्यामलाल, डॉ अनिल तिवारी सहित महाविद्यालय के तमाम प्राध्यापक एवं छात...

कार्यकताओं के सहयोग से विकास को मूर्त रूप दिया जा रहा है- सुशील सिंह

चित्र
सम्मान समारोह का आयोजन, पार्टी को मजबूती देने पर चर्चा  चंदौली, सटीक संवाद । सैयदराजा विधानसभा के खजरा स्थित निजी विद्यालय में शुक्रवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पार्षद, चेयरमैन व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है. कार्यकर्ताओ के सहयोग व आर्शीवाद से विकास को मूर्त रुप देने का काम किया जा रहा है. हम सभी को ऐसा कार्य करना है कि आने वाली पीढ़ी विकास की ओर अग्रसर हो. आज देश व प्रदेश में पार्टी विकास को नया आयाम दे रही है. हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूती देते हुए आगामी चुनाव में अपनी ताकत दिखलाने का काम करें. विपक्षियों के पास कोई भी मुद्दा नहीं है, वह केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. हम सभी को मजबूती से उनको जवाब देने की जरूरत है.  इस दौरान धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिपंस सुशील सिंह जनौली, ...

दृष्टि बाधित बच्चों की सेवा परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है- कुंदन

चित्र
उपहार बांटकर मनाई दिवाली, बच्चों ने भी गले लगाया और दी शुभकामनाएं  चन्दौली , जिले के तहसील सकलडीहा अंतर्गत खड़ेहरा गांव स्थित अमर ज्योति सेवा केंद्र सभागार में दृष्टिबाधित बच्चों मे मिष्ठान और उपहार बांटकर एएसडीएम कुंदर राज कपूर ने दीपावली मनाई.इस दौरान दृष्टि बाधित बच्चों ने विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को भावविभोर कर दिया. सडीएम के हाथों उपहार पाकर दृष्टि बाधित बच्चे भी खुशी से उछल पड़े.एसडीएम को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी.  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि असहाय, पीड़ितों एवं दृष्टिबाधित बच्चों की सेवा परमात्मा की सबसे बड़ी सेवा है. लोग भौतिक सुखों की चाहत में अपने कर्तव्यों का निर्वहन भूल चुके हैं. अपने आसपास एवं एक दूसरे का सहयोग करते हुए छोटी-छोटी खुशियां एक दूसरे से साझा कर सकते हैं  विद्यालय परिवार की तरफ से दृष्टिबाधित बच्चों के बीच दीपावली की खुशियां मनाने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस मौके पर संस्था निदेशक प्रेमचंद, प्रधानाचार्या रेखा, जया, संस्था कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार उपस्थित रहे

शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करना जरूरी - कु. सोना

चित्र
एक दिन की बनी प्रधानाध्यापक,  अनुशासन मेहनत और समय का बताई महत्त्व  चंदौली, जिले के नौगढ़ में मिशन शक्ति अभियान 5:0 के तहत कंपोजिट विद्यालय जयमोहनी में बृहस्पतिवार को कक्षा 7 की छात्रा कुमारी सोना को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया. अपने निर्देशन में उन्होंने बताई कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करना भी जरूरी है.शिक्षा ग्रहण के दौरान अनुशासन मेहनत और समय का बहुत बड़ा महत्त्व है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था. फोटो: प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर बैठी सोना   कु० सोना ने कुर्सी संभालते ही छात्रों को अनुशासन एवं योगा और मेहनत का महत्व समझाया. उन्होंने प्रार्थना सभा में सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है. इसके साथ ही उन्होंने सहपाठियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन करने का आह्वान भी किया. विद्यालय के श्री प्रियधेश कुमार (प्रभारी प्रध्यानाध्यापक ),श्री देवेन्द्र यादव (स० अ० ) श्री जितेन्द्र शर्मा स ०...

लोकतंत्र सशक्त तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो- प्राचार्य

चित्र
महिलाओं की भागीदारी पर भाषण प्रतियोगिता, 20 छात्राएं की प्रस्तुति, तीन सम्मानित  चंदौली , जिले के सकलडीहा पीजी कॉलेज, में मिशन शक्ति-5 के अंतर्गत “महिलाओं की भागीदारी से सशक्त लोकतंत्र” विषय पर गुरुवार को एक भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की. उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की सच्ची शक्ति तभी संभव है जब महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर सुनिश्चित हो. लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब समाज की आधी आबादी निर्णय प्रक्रिया में समान रूप से शामिल होती है. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने किया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राजनीतिक सहभागिता से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है. इस अवसर पर प्रोफेसर शमीम राईन, अजय कुमार यादव, डॉक्टर जितेंद यादव तथा डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सीता मिश्रा ,डॉ वंदना ने भी अपने विचार व्यक्त किए. सभी वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र में समानता, न्याय और सामाजिक समरसता का मार्...

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तीन लाख का जुर्माना

चित्र
289 वाहनों पर कार्रवाई, चलाया गया जागरूकता अभियान चंदौली , यातायात पुलिस टीम द्वारा समस्त क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 289 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए तीन लाख का जुर्माना लगाया गया, जो ऑनलाइन वसूला जायेगा. वहीं आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे, के निर्देशन में प्रभारी यातायात द्वारा समस्त क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खडें वाहनों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों से 289 वाहनों पर यातयात की अन्य धाराओं चालान की कार्रवाई की गई. इन वाहनों से 3,33,500 रुपए  जुर्माना के तौर पर वसूल किया जाएगा. चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के-187, नो पार्किंग- 38, व तीन सवारी वाले-17 सहित कुल 289 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई है.           वहीं नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी...

महापुरुषों की प्रतिमाएं उनसे प्रेरणा लेने और अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं- अरविंद कुमार

चित्र
डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा गोलंबर में लगाकर सुंदरीकरण करने, उनके नाम से जमीन वाचनालय और पुस्तकालय की मांग, एसडीएम ने दिया आश्वासन   चंदौली, सटीक संवाद । भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कां) की जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में जनपद के सकलडीहा चौराहे पर लगी डॉ अंबेडकर की नई प्रतिमा को चौराहे बीच गोलंबर बनाकर स्थापित कर सुंदरीकरण करने, वाचनालय, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं के लिए जमीन आवंटन करने के लिए एसडीएम कुंदन राज कपूर को मंगलवार को मांग पत्र सौंपा. जिसको एसडीएम ने जल्द ही पूर्ति करने का आश्वासन दिया.  फोटो: एसडीएम कुंदन राज कपूर को पत्रक सौंपते भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी कां के कार्यकर्ता    दरअसल सकलडीहा कस्बा के मुख्य चौराहे पर वर्ष 1995 से डॉ अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है. चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान प्रतिमा इसके जद में आ गई थी. जिससे प्रतिमा को वहां से हटाकर ठीक उसके पीछे नई और भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है.  प्रतिमा को चौराहे बीच गोलंबर बनाकर स्थापित करने और चौराहे का नाम अंबेडकर चौक रखन...