नलकूपों की खराबी के कारण सिंचाई हो रही बाधित-पिंटू पाल

किसान दिवस की बैठक संपन्न, किसानों की समस्या निवारण पर फोकस

बंदरों का आतंक, नहरों की सफाई, नीलगाय और छुट्टे पशुओं से फसले नुकसान, पशुओं में लम्पी बीमारी, पशु चिकित्सालय पर डॉक्टरों की कमी, बिजली की गलत रीडिंग, खाद की कमी, फसल बीमा, जल निकासी, जल कल योजना, गोदाम पर उपलब्ध बीज और सब्सिडी, बाढ़ पीड़ितों को अनुदान राशि का मामला बखूबी से उठाया 

चंदौली, कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को किसान दिवस की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले भर के किसान नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उसका निवारण कराने की मांग किया.

फोटो: जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए 

वहीं भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल ने बताया कि उकनी वीरम राय का नलकूप काफी दिनों से ध्वस्त है, जिसको रिबोर कराने, डेढ़गांवा, छरबलियां, महुरा, औरैया लालपट्टी, मथुरापुर, महुजी(धानापुर),बरहनी, महुरा, बूढ़ेपुर, भूसौला, हरधन, शेरपुर, चकरिया गांवों के खराब पड़े ट्यूबेल पम्प को ठीक कराने की मांग किया, आरोप लगाया कि उक्त ट्यूबेल पम्प काफी दिनों से खराब पड़े हुए हैं. इस संबंध में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक इनको ठीक नहीं कराया गया. बताया कि बंदरों के आतंक से ग्रामीण, व्यापारी और किसान काफी परेशान हैं, जिन्हें पकड़वाकर जंगलों में छोड़ने के लिए कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

वहीं बैठक में नहरों की साफ सफाई, नीलगाय और छुट्टे पशुओं से फसले नुकसान, पशुओं में लम्पी बीमारी, पशु चिकित्सालय पर डॉक्टरों की कमी, बिजली की गलत रीडिंग, खाद की कमी, फसल बीमा, सिंचाई- जल निकासी, जल कल योजना, गोदाम पर उपलब्ध बीज और सब्सिडी का मामला किसानों ने बखूबी से उठाया.

अधिकारियों द्वारा मोती की खेती, मृदा संरक्षण, मिट्टी में जीवांश बढ़ाने, पराली प्रबंधन, खरीफ की फसल को बेचने, रबी की खेती वैज्ञानिक तरीके से करने, सहित कई अन्य योजना के बारे में क्रम बद्ध तरीके से जानकारी दी गई. 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संबंधित अधिकारी को सभी नलकूपों की जांच कर जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया. अन्य सभी किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित विभाग को जल्द निवारण कराने और हर घर जल योजना के अधिकारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया.

किसान दिवस की बैठक में शेषनाथ यादव, विजयकांत पासवान, उर्फ गुड्डू, ओमप्रकाश, अखिलेश यादव, मोहन यादव, राम अवध यादव, राम अवध सिंह, सारनाथ सिंह, मुन्ना सिंह, मणिदेव चतुर्वेदी, रविन्द्र सिंह, रामदुलार कनौजिया, वीरेंद्र सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा