न्यायिक प्रक्रिया बाधित करना दो अभियुक्तों को भारी पड़ा

दोबारा जाना पड़ा जेल, गौतस्करी और महिला अपहरण में वांछित चल रहे थे 

चन्दौली, जनपद के थाना शहाबगंज व थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा 01-01 वारण्टी को न्यायिक प्रक्रिया बाधित करने पर बुधवार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. कोर्ट में पेश नहीं होने पर इन्हें दोबारा जेल जाना पड़ा है. ये दोनों अभियुक्त गौतस्करी में वांछित थे.

फोटो: थाना शहाबगंज में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार श्याम लाल

शहाबगंज-
 श्याम लाल पुत्र मूसे निवासी ग्राम नीबीखुर्द थाना बबुरी जनपद चन्दौली उम्र करीब 55 वर्ष, थाना शहाबगंज में गो तस्करी में वांछित चल रहा है.जिसके विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था.
वारंटी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है. 

फोटो: थाना चकरघट्टा में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार एनायत

चकरघट्टा-
एनायत पुत्र अनवर अन्सारी निवासी ग्राम बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 22 वर्ष को थाना हाजा में किसी महिला का अपहरण कर उसे शादी के लिए मजबूर करने के जुर्म में वांछित चल रहा था. जिसके विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. वारंटी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है.

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा