अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है दिवाली-एसपी
ग्रीन पटाखे ही जलाएं,एक बाल्टी पानी अवश्य रखें
चंदौली, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीपावली के शुभ पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना की. साथ ही यह भी कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का पर्व ही नहीं है, बल्कि अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और सत्कर्म की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है.
ग्रीन पटाखे ही जलाने की अपील
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर ग्रीन पटाखे ही जलाएं. पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य मौजूद रहें. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखें जलाये जायें.
पटाखें जलाते समय सावधानियां
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि पटाखें जलाते समय एक बाल्टी पानी अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।