एसपी ने पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा धनतेरस एवं आगामी त्योहारों दीपावली के दृष्टिगत थाना अलीनगर व थाना मुगलसराय क्षेत्र अंतर्गत पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया.इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने, तथा आमजन को सुरक्षा का अहसास कराने हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
गश्त के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया तथा पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, ड्रोन/सीसीटीवी कैमरा निगरानी व भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया व जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई कि आगामी त्योहारों को शांति, सौहार्द्र और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना या समस्या की स्थिति में तत्काल 112 हेल्पलाइन या निकटतम थाना से संपर्क करें.
गश्त के दौरान अनन्त चन्द्रशेखर,अपर पुलिस अधीक्षक सदर(आईपीएस), क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा,प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।