किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

लंबित समस्याओं का नहीं हुआ निराकरण, समस्याओं का अध्ययन कर निराकरण का आश्वासन 

चंदौली, जिले की समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने शनिवार को जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में धरना स्थल बिछिया पर एक पंचायत कर एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन द्वारा लंबित मामलों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा.

 मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्व में जिले की समस्याओं को लेकर भिन्न भिन्न माध्यमों से समस्या की निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन आज तक उन मामलों का कोई समाधान नहीं निकला. जिसको लेकर केंद्रीय कार्यालय ने फैसला लिया कि प्रदेश भर के जिले अपनी तमाम लंबित मामले का पुनः ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौपेगा. 

इस कड़ी में जिले की लंबित मामलों में चंदौली मझवार और सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल के पहले रुकने वाली मेल एक्सप्रेस के ठहराव, वाराणसी में स्थित चंदौली जिले के सारे कार्यालय को जल्द से जल्द जिले में स्थापित करने, जिले में बस डिपो स्थापना और संचालन, भुपौली और बलुआ पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने और नए पंप कैनाल लगाने ,

 मूसा खांड़ और अवरवा टांड बांध को वाण सागर परियोजना से जोड़ने,जिले में एक "किसान डेस्क खोलने, खाद की समस्या को देखते हुए पूरे वर्ष भर खाद की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए जिले के हर ब्लाक में एक सरकारी समिति चिन्हित करने, जिले में खाद का कोटा बढ़ाने, चोचकपुर घाट में एक पुल, जिले में किसानों के लिए सकलडीहा और पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय नगर में एक-एक मंडी की स्थापना ,जिले में कोल्ड स्टोरेज की मांग, एक गन्ना मिल की मांग, धानापुर ब्लॉक और गोरारी के कुछ गांव में नदी की कटान को रोकने, जिले में ट्यूबेल के लिए एक मिनी वर्कशॉप की स्थापना

जिले में राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी, जिले के तमाम आंतरिक लिंक सड़कों की खस्ताहाल जर्जर पड़ी सड़कों के मरम्मत ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन पर सैनिकों के लिए आराम घर ,चंदौली मझवार स्टेशन पर बंद पड़े रिजर्वेशन सेंटर को दोबारा खोलने, ग्राम महेवा में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर को चालू करने, कमलापति राजकीय चिकित्सालय को मेडिकल कालेज में समाहित न करने ,ग्राम धरहरा में अनुसूचित जाति के लोगों को आवासीय भूमि उपलब्ध करवाने, धरहरा गाव में ट्यूबेल की पक्की नाली के निर्माण, खगवल और धरहरा में जीर्ण शीर्ण पड़े सहकारी समितियों के पुनरुद्धार, ब्लाक चहनियां के नौदर में 15 परिवारों के घर के पानी की निकासी

ग्राम गोरारी के पचासों किसान परिवार के घरों का समुचित पानी निकासी , ग्राम धरहरा और उकनीवीरम राय में बंदरों के आतंक को रोकने,जीवन जल निगम के तहत खोदे जा रहे गलियों की मरम्मत, जिले के सैकड़ों गावों के नदारद नक्शे के लिए मांग पत्र एडीएम को सौंपा गया.

 एडीएम ने कहा कि जल्द इन समस्याओं का अध्ययन कर निराकरण होगा. वहीं पंचायत को संबोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि जिले के किसानों,मजदूरों,छात्रों और ब्यवसायियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन और किसान दिवस के माध्यम से प्रशासन का ध्यान खींचने का प्रयास किया जा रहा है, पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है, जिससे चन्दौली की आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

अगर इन समस्याओं पर प्रशासन द्वारा एक महीने के भीतर सकारात्मक उत्तर नही दिया गया तो किसान अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेंगे. जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.

 पंचायत में नगर अध्यक्ष डॉ राजीव मौर्या,जिला उपाध्यक्ष छोटे लाल मोछू,कोषाध्यक्ष खिचडू चौहान,तहसील अध्यक्ष सकलडीहा श्रवण मौर्या,ब्लाक अध्यक्ष चन्दौली प्रभाकर सिंह,बरहनी जीउत मौर्या,संगठन मंत्री दशरथ राम आदि आदि वक्ताओ ने पंचायत को संबोधित किया। पंचायत में जिले की पांचो तहसील के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. पंचायत की अध्यक्षता भोला और संचालन मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने किया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा