सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम लड़ाना बना शामत
29 नशेड़ियों पर कार्रवाई, प्रतिकूल प्रभाव पर जागरूकता
चन्दौली में नशेड़ियों को सार्वजनिक स्थानों पर जाम से जाम लड़ाना शामत बन गया. शुक्रवार की देर शाम 29 नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई.
पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद के समस्त थानों द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों के संवेदनशील जगह चिह्नित कर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.
चन्दौली पुलिस ऐसे लोगों के विरुद्ध मात्र कार्यवाही ही नहीं कर रही बल्कि ऐसे सभी लोगों को मादक पदार्थों /शराब के सेवन से होने वाले आर्थिक व शारीरिक हानि के साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा व परिवार के सदस्यों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा तथा आगे से मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है.
इसी क्रम में दिनांक 17.10.2025 को जनपद के समस्त थानों द्वारा धारा 292 BNS व पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 29 शराबियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।