पटेल ने अपनी इच्छा शक्ति के बल पर अखंड एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया- पवन ओझा

सकलडीहा पीजी कॉलेज में मनाई गई पटेल जयंती, उनके कार्यों की चर्चा की गई 

चंदौली। जिले के पीजी कॉलेज सकलडीहा में भारत के राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडे द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल का नमन किया गया.

 इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विद्वान डॉ. पवन ओझा छात्रों के बीच पटेल के राष्ट्र निर्माण के संकल्प एवं उनके कार्यों की चर्चा की तथा बताया कि उन्होंने कैसे अपनी इच्छा शक्ति के बल पर एक अखंड एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण किया.

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने छात्रों को पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वहन करने की संकल्प लेने को कहा.

भूगोल विभाग के प्रोफेसर एम पी सिंह ने छात्रों को बताया कि पटेल की इच्छा शक्ति ही आज भारत को एक समृद्ध देश और क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा देश बनाने में अहम भूमिका अदा की. 

अंत में छात्रों को कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिल कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की सलाह दी।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा