नीरज अग्रहरि पत्रकार के प्रयास से एक मां को मिला उसका पुत्र

निकल पड़े खुशी के आंसू, हर कोई कर रहा सराहना 

चंदौली, जिले के कमालपुर का पत्रकार नीरज अग्रहरि ने मां अख्तरी से बिछड़े पुत्र वसीम उर्फ बाबू को प्रयागराज के दारागंज कोतवाली पहुंचकर मिलवाकर मानवता की सच्ची मिशाल कायम किया. पुत्र से मिलकर मां को खुशी के आंसू निकल पड़े. घर पहुंचने पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई. हर कोई पत्रकार नीरज अग्रहरि का सराहना कर रहे है.

मिली जानकारी अनुसार कमालपुर निवासी स्वर्गीय गुलाम रसूल का तीसरा पुत्र वसीम उर्फ बाबू बीते चार माह पूर्व गोवा में प्राइवेट नौकरी करने गया था. जबकि दो दिनों पूर्व ट्रेन से घर आते समय अराजक तत्वों ने प्रयागराज के समीप युवक को मारपीट कर घायल कर बैग व मोबाइल छीनकर भाग गए.

भुक्तभोगी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरकर संगम तट पर डरा सहमा पड़ा हुआ था. जिसे दारागंज (प्रयागराज) पुलिस ने वसीम को थाने लाकर परिजनों को मामले की जानकारी दिया. युवक की मां अख्तरी द्वारा कहने पर पत्रकार नीरज अग्रहरि ने प्रयागराज के दारागंज कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा से मोबाइल से वार्ताकर युवक को सकुशल रखने की बात की. गुरुवार को युवक की मां व पड़ोसियों के साथ प्रयागराज दारागंज कोतवाली पहुंचकर वसीम को सकुशल घर लाया. समाजसेवी व पत्रकार नीरज अग्रहरि के इस पहल का ग्रामीण रूंधे कंठ से सराहना कर रहे है.

 ग्रामीण मुख्तार अहमद, इबरार अली, कौशर अली, बेचन प्रधान, शाहआलम, राधेश्याम ठठेरा, शंभू बिंद, कंपा, विजय यादव, प्राण माली, सुरेन्द्र उपाध्याय, सेराज अली, अफसार अहमद, तसउवर अली आदि ने कहा कि समाजसेवी नीरज अग्रहरि का काफी सराहनीय कार्य है. 

एक मां को पुत्र से मिलवाने का काम काफी सुखद है. ऐसे सामाजिक कार्य की जितनी सराहना किया जाए वह कम है. समाज को ऐसे ही लोगों की जरूरत है. जो सबके सुख दुख में शामिल हो सके. इस मौके पर वसीम की माता अख्तरी, कौशर अली, अमन कुमार मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा