सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर बनी नाला की ऊंची पुलिया छोटे वाहनों के लिए जाफत - कृष्णा सोनी

कार्यदाई संस्था के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध, ऊंचाई कम करने की मांग

 चंदौली, सकलडीहा। कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर बनी नाला की ऊंची पुलिया सगड़ी चालकों, सायकिल, मोटरसाइकिल, ऑटो चालकों सहित अन्य वाहनों के लिए जाफत बन गई है. स्टेशन मार्ग से मुख्य मार्ग पर जाने के लिए पुलिया पार करते ही छोटे वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से आने जाने वाले वाहनों से लड़ जा रहे हैं. वाहन तो क्षतिग्रस्त हो ही रहे हैं साथ ही चालक भी चोटिल हो जा रहे हैं. ऐसे में जान और माल दोनों का खतरा बना हुआ है. कभी भी कोई अप्रिय घटनाएं घट सकती हैं. वहीं सारे व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट से माल अब इधर नहीं आ पा रहा है. उक्त बातें व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी  ने सोमवार को व्यापारियों के साथ कार्यदाई संस्था के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा.

फोटो: सकलडीहा कस्बा के अंबेडकर तिराहे पर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी 

उपाध्यक्ष आनंद पांडे ने बताया कि चंदौली सकलडीहा वाया चहनियां मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण कराया गया है. कस्बा के मुख्य चौराहे के पास डॉ अंबेडकर प्रतिमा लगी है. के ठीक बगल से नाला निर्माण कराया गया है. नाला की ऊंचाई ज्यादा होने से सगड़ी चालकों सहित अन्य राहगीरों के लिए जाफत बन गई है. चौराहे से सकलडीहा स्टेशन मार्ग काफी नीचे हो गया. लोगों की परेशानियों को लेकर मांग किया गया है कि कार्यदाई संस्था यहां पर नाले की ऊंचाई को कम करे, जिससे राहगीरों को सहूलियत मिल सके.

इस दौरान कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, हिमांशु वर्मा, मदन यादव, सुनील गुप्ता, सोहनलाल गुप्ता, राकेश गुप्ता, रमन सोनकर, सूरज मौर्य सहित अन्य व्यापारी मौके पर मौजूद रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा