चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कार से 52 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये

चंदौली, लीलापुर फाटक हाईवे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफेद रंग की टाटा मंजन कार संख्या MP21ZF0001 से अलग-अलग पेटियों व झोलों में भरे 52 किलो गांजा के साथ तस्कर चाँद बाबू पुत्र खली कुंज्जजमा, निवासी सुभाष नगर, सैदपुर गाजीपुर उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया. 

पुलिस से पूछताछ में बताया कि गांजा बिहार से लेकर मध्य प्रदेश कटनी गाड़ी मालिक को देने जा रहा था. माल लोड गाडी मुझे बिहार मे मलिहा से मिली है. बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 13 लाख रुपए आंकी गई. उक्त के विरुद्ध गाजीपुर जनपद में संगीन धाराओं में लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक संजय़ कुमार सिंह, उ0नि0 रावेन्द्र सिह, का0 रुपेश दुबे, व का0 प्रियेश यादव थाना व जनपद चन्दौली

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा