कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा की छात्रा ऑचल मौर्य हुई सम्मानित

प्रधानाध्यापक ने माला पहना कर मिठाई खिलाया, कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल की थी 

चंदौली, सकलडीहा विकास खण्ड अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय रैपुरा की छात्रा ऑचल मौर्य ने 600 और 400 मीटर की दौड़ सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आने पर प्रार्थना सभा में मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया.

फोटो: प्रधानाध्यापक डॉ. देवेंद्र सिंह आंचल मौर्य को माला पहनाकर मिठाई खिलाते हुए 

बाल्मिमी इण्टर कालेज बलुआ में 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित 27वीं विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी जिसमें कम्पोजिट विद्यालय की ऑचल मौर्य ने सब जूनियर बालिका वर्ग में 600मीटर और 400मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया था. उसने प्रतिभागी प्रतियोगियों को दोनों दौड़ में 100 मीटर से अधिक लीड लेकर प्रथम स्थान हासिल किया.

 उसके विद्यालय पर आने पर शिक्षकों और बच्चों में काफी उत्साह रहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना सभा में माला पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोंगिता अमरोहा में 800मीटर दौड़ में द्वितीय, गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय बेसिक विद्यालयी प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था.

विद्यालय के मंजू यादव आरती यादव हरिओम तिवारी 'अपरवल ' संजय कुमार शिवकुमार प्रजापपति ' अशोक कुमार सिंह यादव ने प्रसन्नता प्रकट की है ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा