नाव दुर्घटना के बाद बबुरी पुलिस आई हरकत में
नाविक को भेजा जेल, क्षमता से अधिक बैठाया था सवारी, तीन युवकों की हुई थी मौत
बबुरी (चंन्दौली) थाना क्षेत्र के कोदोचक के पास चन्द्रप्रभा नदी में छठ के दिन नाव पलटने से तीन युवक की मौत होने के बाद के पुलिस हरकत में आई.
घटना के 36 घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए गए. बुधवार को पुलिस तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही डबरीकला निवासी नाविक पिन्टू सोनकर पुत्र विपत को क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार कर थाना हाजा पर लाकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि जर्जर नाव में भार अधिक होने से अचानक पानी भरने लगा. इससे अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद डबरीकला निवासी मंटू, पिंटू और रितेश तैरकर बाहर निकल गए, जबकि यश पुत्र श्यामदास (16 वर्ष), पीयूष पुत्र नीतू देवी (13 वर्ष) और अरूण पुत्र कैलाश (14 वर्ष) गहरे पानी में डूब गए.
घटना के बाद हाहाकार मच गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी थी. घटना के 36 घंटे बाद तीनों के शव बरामद किए गए. नाव पर छठ पूजा का वीडियो बनाने के साथ साथ कुछ युवकों के शराब पीने की भी बात सामने आई है.