अखण्ड भारत के निर्माता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल - रामचन्द्र राम
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई पटेल जयन्ती, कम्पोजिट विद्यालय जयमोहनी नौगढ़ चन्दौली में हुए विभिन्न कार्यक्रम, अध्यापक व बच्चे लौहपुरुष के योगदान को याद किए
नौगढ़,(चंदौली)। क्षेत्र के जयमोहनी कम्पोजिट विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती मनायी गई.
विद्यालय के शिक्षकों ने उनके जीवनी व योगदान पर बारी बारी से प्रकाश डाला.
शिक्षक राम चन्द्र राम ने बताया कि यह पवित्र अक्टूवर माह तीन महापुरुषों (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल तथा स्वतत्र भारत के दूसरे प्रधान मंत्री पं.लाल बहादुर शास्त्री) को भारत को दिया है.इन महापुरुषों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता.
इनमे लौहपुरूप सरदार वल्लभ भाई पटेल ने प्रथम उप प्रधान मंत्री के साथ ही 562 रियासतो को एक सूत्र में बान्धकर अखण्ड भारत का निर्माण किया तथा भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभाई, तथा डा. अम्बेडकर के भी योगदान को सराहा था.
उन्होंने आगे बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. यह दिन उनके जन्मदिन, 31 अक्टूबर को मनाया जाता है, और इसका उद्देश्य देश में एकता और अखंडता की भावना को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी, एकता मार्च, विचार गोष्ठी और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए,
इस पर्व पर प्रियधेश कुमार प्र.प्र.अ. देवेन्द्र यादव, स.अ.जितेंद्र शर्मा, स अ. अनुराग शर्मा, स.अ.कुमार मंगलम, स.अ. काजल जायसवाल, व स.अ. राम चन्द्र राम व बच्चे उपस्थित रहे।