व्रती महिलाएं दो दिन दूषित पानी में खड़ा होकर कैसे व्रत को पूरा कर पाएंगी

तालाब पर गंदगी का अंबार, संक्रमण फैलने का खतरा 

बड़े बड़े साहब फोटो खिंचाने में मशगूल, सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति 

सरकार की गाइडलाइन को उनके ही अधिकारी दिखाए ठेंगा 

तालाब की साफ सफाई एवं उचित व्यवस्था कराने की मांग

चन्दौली, सकलडीहा । एक तरफ जहां सरकार गाइडलाइन जारी कर पूरे भारत में डाला छठ के महापर्व पर साफ सफाई कराने एवं व्रती महिलाओं की सुविधाओं का ध्यान रखने को लेकर दिशा निर्देश जारी किया है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय अधिकारी साफ सफाई एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह से लापरवाही बरत रहे हैं. बड़े-बड़े साहब मौके पर पहुंचकर फोटो खींचाने में मशगूल रहे हैं. वहीं उनके जाने के बाद कर्मचारी कोरमपूर्ति करते हुए पूरी तरह से उदासीन नजर आए.

बताते चले कि कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर प्राचीन सरोवर पर कस्बा सहित आसपास गांव के हजारों की संख्या में डाला छठ करने को लेकर व्रती महिलाएं उपस्थित होती हैं, जबकि तालाब पर पूरी तरह से गंदगी का अंबार एवं पानी पूरी तरह से दूषित दिखाई दे रहा है. ऐसे में व्रती महिलाओं को संक्रमित होने एवं संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है.

एक तरफ जहां प्रदेश सरकार गांव के विकास एवं हाईटेक बनाने को लेकर लाखों रुपया पानी की तरह बहा रही है, वही दूसरी तरफ गांव स्तरीय अधिकारी शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए खुली धज्जियां उड़ा रहे हैं. सफाई के नाम पर पूरी तरह से लापरवाही बरतते हुए सिर्फ कोरमपूर्ति करते नजर आ रहे हैं. घाट पर अभी भी गंदगी का अंबार फैला हुआ है तथा पानी पूरी तरह से आसपास के नालों के बहने के कारण दूषित हो चुका है अब ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि दो दिन व्रती महिलाएं पानी में कैसे खड़ा होकर अपने व्रत को पूरा कर पाएंगी

 दिलचस्प पहलू यह है कि दुर्गा मंदिर सरोवर साफ सफाई को लेकर बड़े-बड़े अधिकारी घाट का निरीक्षण किये तथा फोटो खिंचवाते नजर आए. इसके बाद भी साफ सफाई के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति की गई. साथ ही अभी भी घाट सहित पानी की स्थिति दयनीय बनी हुई है. इस दुर्व्यवस्था को लेकर व्रर्ती महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन को जमकर कोसते हुए जिला प्रशासन से तालाब की साफ सफाई एवं उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा