किसानों के लिए खुशखबरी, कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान - भीमसेन
एक सप्ताह होगा आवेदन, फसल अवशेष उपलब्ध करायेगें
चन्दौली। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा एफ०पी०ओ० एवं सदस्य किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. इनका चयन निदेशालय द्वारा निर्गत कार्ययोजना के अनुसार किया जायेगा. इच्छुक एफ०पी०ओ० अपना आवेदन 30.अक्टूबर 2025 से 06 नवंबर 2025 तक उप कृषि निदेशक कार्यालय चन्दौली में कर सकते हैं. इस आशय की जानकारी उप निदेशक कृषि भीमसेन ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर दी.
उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित सी०बी०जी० प्लांट तथा अन्य संम्बधित इकाईयों को फसल अवशेष उपलब्ध कराये जाने हेतु इन सीटू एवं एस०एम०ए०एम० योजनांर्तगत एफ०पी०ओ० एवं एफ०पी०ओ० के सदस्य कृषकों को एग्रीगेटर के रूप में अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करायें जाने की कार्ययोजना है.
एग्रीगेटर के रूप में चयनित एफ०पी०ओ० एवं उनके सदस्य फसल अवशेष को एकत्रित कर सी०बी०जी० प्लांट- कंम्पनी को उपलब्ध करायेगें. जिससे फसल अवशेष के एक्स-सीटू प्रबन्धन को बढ़ावा देने तथा फसल अवशेष के वैकल्पिक ऊर्जा के उत्पादन में अनुप्रयोग को बढ़ावा मिलेगा.