चंद्रशेखर पर टिकी बहुजनों की आस - अर्जुन आर्या
चंद्रशेखर के रूप में दिख रहे बाबा साहब व कांशीराम, देश के कोने कोने से जुड़ रहा बहुजनों का कुनबा
जनसभा को संबोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि देश में त्राहिमाम त्राहिमाम मचा हुआ है. सरकार अदानी अंबानी को एक रूपये में हजारों हजारों हेक्टेयर जमीने दे दे रही है. पूरा कुनबा अपने दो साथियों को देने पर तुली है. रेल, एयरपोर्ट, बिजली, सहित सारे सरकारी संस्थानों को उनके हाथों में दे दिया. उच्च जाति के लोगों को बिना डिग्री के आईएस पीसीएस और जज तक बना दे रही है. पढ़े लिखे लोग दर दर के मारे फिर रहे हैं. बहुजन समाज के विशेष जाति के लोगों को निशाना बनाकर बेरहमी पूर्वक प्रताड़ित कर उनके साथ पशुता से भी क्रूर व्यवहार किया जा रहा है. बहुजनों के रहनुमा मा0 कांशीराम साहब के जाने के बाद लोगों की आस बहन जी पर टिकी थी. लेकिन वे भी बलात्कारियों, अत्याचारियों, और दुराचारियों का समर्थन करने में लगी हैं. देश की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई साहब पर जूता फेंका गया लेकिन बहुजनों के रहनुमा बनने वाले लोग एक शब्द बोल भी नहीं पाए, शायद सत्ता का डर सता रहा हो. राजनीति में 14 वर्षों का सुखा पड़ने और बहुजन समाज पर बढ़ते अत्याचार बलात्कार, उत्पीड़न ने भाई चंद्रशेखर को बोलने पर मजबूर कर दिया. भीम आर्मी का संगठन बनाकर लोगों की आवाज बने.उसके बाद भी उन्होंने देखा कि बिना शासन सत्ता के बहुजन समाज के लोगों को हक अधिकार और न्याय नहीं मिलने वाला है तो उन्हें मजबूरन आजाद समाज पार्टी (कां) का गठन करना पड़ा और आज प्रदेश ही नहीं देश के कोने कोने के लोग तेजी से उनसे जुड़ रहे हैं. उनकी उम्मीदें भाई चंद्रशेखर पर टिकी है. उनको बाबा साहब डॉ अंबेडकर और मा0 कांशीराम के बाद सच्चा मसीहा कोई दिख रहा है तो वह है भाई चंद्रशेखर. जो एक एक जुर्म का बखूबी से जवाब देने का काम रहे हैं. हमें अपने हक अधिकार और न्याय पाने के लिए आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 27 के विधान सभा चुनाव में उनके ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को भारी मतों से जिताना होगा. तभी देश में बदलाव आयेगा और हर एक एक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी.
विशिष्ट अतिथि संजय कुमार दिनकर ने बताया कि मोदीराज में भारत सबसे बड़ा कर्जदार बना हुआ है, विकास का फर्जी ढोल पीटकर देश को मूर्ख बनाया है. इसके राज में कानून तार तार हो गई है. रोजगार मांगने वाले को जेल, और बलात्कारी को बेल दिया जा रहा है. देश अन्धविश्वास, पाखंडवाद और ब्राह्मणवाद से नहीं चलेगा. विज्ञान इंसान को चांद पर बसाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन यहां धर्म के आड़ में अंधविश्वास और नफरत फैलाने वाले ढोंगी मौलानाओं, बाबाओं का फतवा जारी है. देश की सबसे ज्यादा संपत्ति हथियाकर ये लोग बैठे हैं. ये किसी गुंडे मवाली से कम नहीं हैं जो देश में सबसे ज्यादा हिंसा भड़काने का काम यहीं बाबा कर रहे हैं. हमें लग रहा है कि कुछ समय में चांद पर पहुंचाने के दावे ढोंगी तांत्रिक बाबाओं की ओर से किए जाने लगेंगे, क्योंकि विज्ञान से ज्यादा आज लोग अंधविश्वास और जादू-टोने में अपनी मुसीबतों का इलाज तलाश रहे हैं. दुनिया में किसी के पास कोई भी दुख-समस्या हो, उनके पास हर परेशानी का इलाज है. वजह यह है कि लोगों में पैसा कमाने की जल्दी और जल्द से जल्द दिक्कतों को दूर कराने की होड़ मची हुई है. इसका हल वे अपने प्रयासों में कम, इन ढोंगियों के पास ज्यादा ढ़ूढ़ने में लगे हैं. कुछ आसूमल, निर्मल बाबाओं की एक बड़ी खेप है जो लोगों को झूठे ख्वाब दिखा कर उल्लू बना रही हैं. बाजार में पूरी तरह उतर भी आए हैं. इनके हौसले भी इतने बुलंद हैं. अभी तक इनकी पहुंच मुहल्लों, कस्बों तक थी पर अब इनका मायाजाल देश के कोने कोने ही नहीं विदेश की चकाचौंध तक जा पहुंचा है. सरकार भी बाबाओ की हो गई है.
जिला महासचिव सिद्धार्थ प्राण बाहु ने भाई चंद्रशेखर आजाद के चुनाव चिन्ह केतली वाली बटन दबाकर मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया. कहा कि अब हमें किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. हमें हक अधिकार और न्याय कोई दिला सकता है तो वह भाई चंद्रशेखर ही है. जिस दिन बहुजन समाज एकजुट होकर भाई चंद्रशेखर के साथ जुड़ जायेगा उस दिन देश में उनका शासन होगा. जिसकी जितनी सख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी मिल जाएगी. अंत में चुनाव जीतने का मंत्र बताया और अनेकों लोगों को सदस्यता भी दिलाया.
इस दौरान अशोक कुमार गौतम, संजय कुमार, विपिन कुमार गौतम, महेश कुमार, शिवेंद्र आजाद, शमशेर, अर्जुन, आरती, श्रेया, प्रियांशी, माधुरी, हीरामनी, सुशीला, शनि कुमार, सुभाष, कलावती, हीरावती, मुनिया, माया, हरीश, शिवांशु, आराधना, अमरेंद्र, शानू, अजय, महेश, विनोद, भानु, रजनीश, नरेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चों ने कार्यक्रम में संबल प्रदान किया।