यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर तीन लाख का जुर्माना

289 वाहनों पर कार्रवाई, चलाया गया जागरूकता अभियान

चंदौली, यातायात पुलिस टीम द्वारा समस्त क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 289 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए तीन लाख का जुर्माना लगाया गया, जो ऑनलाइन वसूला जायेगा. वहीं आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया.

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे, के निर्देशन में प्रभारी यातायात द्वारा समस्त क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट व नो पार्किंग में खडें वाहनों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में आज जनपद के सभी थाना क्षेत्रों से 289 वाहनों पर यातयात की अन्य धाराओं चालान की कार्रवाई की गई. इन वाहनों से 3,33,500 रुपए 
जुर्माना के तौर पर वसूल किया जाएगा.

चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के-187, नो पार्किंग- 38, व तीन सवारी वाले-17 सहित कुल 289 वाहनों का यातायात के अन्य धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई है.
         
वहीं नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा