प्रो. प्रदीप पाण्डेय रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र से नवाजे गए
स्काउट गाइड और कालेज परिवार ने दी बधाई, रोवर रेंजर स्काउट गाइड का अभिन्न अंग है- प्रो प्रदीप पांडेय
चंदौली। जनपद में शिक्षा जगत मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संस्थान सकलडीहा पीजी कॉलेज के यसस्वी प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय को पूर्व मुख्य आयुक़्त डॉ एस. के. लाल ने उत्तर प्रदेश के यसस्वी प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार के द्वारा जारी रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र से नवाजा साथ ही अंग वस्त्र देकर बधाई दी. प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पाण्डेय को जिला कमिश्नर रोवर बनाये जाने पर भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के समस्त पदाधिकारियों एवं कालेज परिवार ने बधाई दी.
फोटो: प्रो प्रदीप कुमार पाण्डेय को रोवर कमिश्नर अधिकार पत्र देते हुए पूर्व मुख्य आयुक़्त डॉ एस.के.लाल
अधिकार पत्र प्राप्त कर प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि रोवर रेंजर स्काउट गाइड का अभिन्न अंग है और इसके आंदोलन को जनपद के समस्त महाविद्यालयों मे अनिवार्य रूप से संचालित किया जायेगा एवं समस्त महाविद्यालयों कि प्रतिभागिता सुनिश्चित कि जाएगी.
इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्यायुक़्त डॉ. एस के लाल ने कहा कि प्रो. पाण्डेय बहुत ही ऊर्जावान प्राचार्य है. इनकी ऊर्जा स्काउट गाइड आंदोलन को नई दिशा एवं दशा तय करेंगी तथा जनपद के राजकीय अशासकीय एवं प्राइवेट महाविद्यालयों मे एक क्रांतिकारी परिवर्तन करेगा, जो इसे शिखर तक़ ले जाएगी.
इस अवसर पर जिला संगठन आयुक़्त स्काउट सैय्यद अली अंसारी, प्रो. विजेंद्र सिंह, डॉ. प्रीतम उपाध्याय, इत्यादि पदाधिकारी एवं कालेज परिवार उपस्थित रहा।