संदेश

अक्टूबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चंदौली एसपी ने बच्चों संग बाटी खुशियां, दिये उपहार, साथ में मनाई दिवाली

चित्र
चन्दौली । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के साथ कुछ अनमोल पल बिताकर त्यौहार की खुशियों को और रोचक बनाया. पुलिस लाइन चन्दौली पहुंच कर उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिठाई, फल और अन्य उपहार भेंट किए, साथ ही “हैप्पी दिवाली बच्चो” कहते हुए उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया. फ़ोटो : आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चंदौली बच्चों को मिठाई व फल वितरण करते हुए  पुलिस अधीक्षक ने कहा, “ आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं, आपके हर सुख-दुख में हम आपके साथ हैं.” पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों में आत्मविश्वास बढाने के साथ, समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने व उनके भविष्य के प्रति प्रेरित किया गया. इसके बाद दीपावली के पर्व पर बच्चों के साथ मिलकर दीप जला कर लक्ष्मी पूजा की और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उत्सव को मनाया.  पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को मिठाई और फल भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बच्चों ने इस खास मौके पर दिवाली का जश्न पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर मनाया. पुलिस अधीक्षक चन्दौली के इस पहल ने बच्चों...

धानापुर में सार्वजनिक भूमि कब्जा करने का चल रहा खेल-गोविंद उपाध्याय

चित्र
बचाने के लिए विकास मंच आया सामने, करेगा सीधे हस्तक्षेप  चंदौली , जनपद के तहसील सकलडीजा अंतर्गत धानापुर में (सड़क, खड़ंजा, बंजर, चारागाह, कब्रिस्तान, तालाब, श्मशान, भीटा, शत्रु संपत्ति, स्कूल सहित अन्य) सार्वजनिक कीमती भूमि को  भू माफियाओं द्वारा गलत तरीके से मालियत लगाकर चक बनवा लिया गया है.  फोटो: गोविन्द उपाध्याय(धानापुर विकास मंच संयोजक)  जिसपर तहसील प्रशासन भी मुंह फेरे बैठा है. ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा द्वारा ऐसे अवैध कब्जा को मुक्त कराने के लिए अनेकों बार लिखित शिकायत की गई है फिर भी अधिकारियों की जू तक नहीं रेंगी. लेकिन अब धानापुर विकास मंच वैधानिक तरीके से लड़ाई लड़ेगा. संगठित भू माफियाओं द्वारा जालसाजी पूर्वक जमीन के कागजातों में की गई हेरा- फेरी की जॉच पड़ताल कराकर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर जनहित के लिए उपयोग में लायेगा. मंच के संयोजक गोविंद उपाध्याय ने बताया कि धानापुर ग्राम सभा में कुछ संगठित भू माफियाओं द्वारा जालसाजी पूर्वक जमीन के कागजातों में हेरा- फेरी किया है.  जिसपर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है. जिसे जनहित की मुद्दे ...

बैडमिन्टन व टेबिल टेनिस प्रतियोगिता-2024 में चंदौली अव्वल

चित्र
प्रतिभागी शील्ड व गोल्ड मेडल से सम्मानित  एसपी चंदौली ने नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला  चंदौली  ! मिर्जापुर जनपद में आयोजित वाराणसी जोन वाराणसी की 41वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिन्टन व टेबिल टेनिस (महिला व पुरूष) प्रतियोगिता-2024 में चंदौली पुलिस अव्वल रही.  प्रथम प्रतियोगिता टेबिल टेनिस टीम चैम्पियनशिप (पुरूष) में उ0नि0 जनक के नेतृत्व में हे0का0 विमलेश यादव, हे0का0 बूटा सिंह यादव, हे0का0 श्री निवास यादव, हे0का0 अमित सिंह, का0 मनीष यादव, का0 अमित राय द्वारा प्रतिभाग कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया. जिन्हे पुरस्कार के रूप में 01 शील्ड जनपदीय पुलिस के लिए व सभी प्रतिभागियों को व्यक्तिगत रूप से 01-01 गोल्ड मेडल व कप प्रदान किया गया. वहीं  आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा उपरोक्त चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाले उ0नि0 जनक सिंह को 1500 रूपये नकद व अन्य 06 कर्मचारियों को 1000-1000 रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. द्वितीय प्रतियोगिता बैडमिंटन वैटरन्स (45 वर्ष के उपर) में उ0नि0 जनक सिंह व हे0का0 विमलेश यादव द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया ...

गाजियाबाद की घटना निंदनीय, जिला जज अनिल कुमार बर्खास्त हों : विकास सिंह

चित्र
वाराणसी । गाजियाबाद में जिस तरह से वकीलों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है. इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति से जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए. उक्त बातें युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता विकास सिंह ने बुधवार को जारी प्रेस वार्ता में कही. उन्होंने कहा कि वकील यदि मुकदमा स्थानांतरण करने की मांग करता है तो यह एक न्यायिक प्रक्रिया है. इसमें जनपद न्यायधीश द्वारा मुकदमा स्थानांतरित नहीं करने की जिद पकड़ना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार में लिप्त होने का स्पष्ट संकेत है. साथ ही मांग कर रहे वकीलों पर एक न्यायधीश की कुर्सी पर बैठे व्यक्ति द्वारा लाठी चार्ज करवाना, अत्यंत ही निंदनीय और शर्मनाक है.  ऐसे न्यायिक अधिकारी को उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा तत्काल उसके पद से बर्खास्त कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए. अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि इस मामले में पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं को एकजुट होकर न्यायिक अधिकारियों के व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़नी होगी तथा यूपी बार कौंसिल व बार कौंसिल...

शारदा नदी की कटान रोकने के लिए सरकार स्थायी तटबंध का करे निर्माण-माले

चित्र
पीलीभीत में हजारों परिवार प्रभावित, 26 दिनों से नदी किनारे धरना-अनशन जारी अनसूना किए जाने पर पार्टी आंदोलन तेज करेगी  लखनऊ, 30 अक्टूबर, बुधवार।  भाकपा (माले) की राज्य इकाई ने पीलीभीत में शारदा नदी की कटान से पीड़ित परिवारों की स्थायी तटबंध बनाने की प्रमुख मांग पर विगत 26 दिनों से राहुल नगर में नदी किनारे चल रहे धरना-भूख हड़ताल को लेकर सरकार द्वारा जारी उपेक्षात्मक रवैये की आलोचना की है. फोटो : राहुल नगर में नदी किनारे धरना दे रहे भाकपा माले व पीड़ित  राज्य सचिव सुधाकर यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि शारदा नदी की कटान से हजारों परिवार प्रभावित हैं. दलित बहुल ट्रांस-शारदा क्षेत्र के पीड़ित परिवारों की मांग है कि धनारा घाट से खिरकिया बरगदिया तक स्थायी तटबन्ध बनाया जाए, बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाए और कटान से नदी में समा गई खेती की जमीन के एवज में कृषि भूमि दी जाए, ताकि प्रभावित परिवारों का गुजारा हो सके. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब बरसात में कटान शुरु होती है, तब प्रशासन द्वारा बचाव कार्य के नाम पर दिलासा देने के लिए खानापूर्ति की जाती है. आधा-अधूरा...

शिक्षित होकर ही अंधविश्वास और पाखण्डवाद मुक्त समाज बनाया जा सकता है- अवधेश भारती

चित्र
चंदौली । जनपद के सुदूर जंगल इलाका नौगढ़ क्षेत्र के नौबादी गांव में मा. जगनारायण की अध्यक्षता में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और मूवमेंट से रुबरु कराया. वहीं प्रभावित दर्जनों ग्रामीणों ने सदस्यता लेकर निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया. आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चंद्रशेखर आजाद रावण के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सदस्यता अभियान चलाकर गांव- गांव, घर- घर से अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़े, अल्पसंख्यकों और अन्य को सदस्यता दिलाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य जारी है. इसी क्रम में बुधवार को भी आजाद समाज पार्टी का सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई गई है. कार्यक्रम का संचालन कर रहे अवधेश कुमार भारती ने कहा कि शिक्षित होकर ही अंधविश्वास और पाखण्ड वाद से मुक्त होकर समाज को स्वावलम्बी किया जा सकता है, भीम आर्मी जिला संरक्षक मास्टर रामचन्द्र राम ने शोषितों ,पीड़ितों ,वंचितों के हक अधिकार व आरक्षण विभाजन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपना हक न्याय तभ...

पुलिस कस्टडी से फरार चोर पुनः गिरफ्तार, चौबीस घंटे के अंदर हुआ खुलासा

चित्र
चन्दौली, अलीनगर । थाने से पुलिस कस्टडी से फरार चोर को पुलिस ने चौबीस घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया. जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया. बीते मंगलवार की रात्रि में मोबाइल चोरी के आरोप में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सहरोई पंचायत भवन के पास से चोरी के मोबाईल बरामद करते हुए दो अभियुक्त  संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व शिवम जायसवाल उर्फ गोलू पुत्र नन्द लाल जायसवाल निवासी दैहितपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया था जिस संबंध में  मु0अ0सं0 291/2024 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था.  उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शौच करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके फरार होने के पश्चात् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 292/2024 धारा 261/262 बी.एन.एस. का अभियोग ...

मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2025 का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया शुभारंभ

चित्र
स्वीप आईकॉन राकेश रौशन सहित कर्म शील बीएलओ को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित बोले, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं युवा चंदौली, 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार।  विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2025 का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे द्वारा पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान- 2025 की विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे ने बताया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है. मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है. इसलिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है. उन्होंने बताया कि हम लोग यह सोचे की वोटर आईडी नहीं बनवाएंगे या वोट करने ना जाए इससे क्या फर्क पड़ेगा. तो ऐसी सोच रखने पर हम लोग के पूर्वजों ने जो यह लड़ाई लड़ी थी देश को आजाद करने के लिए तो कहीं ना कहीं हम लोग एक प्रकार से उनको धोखा दे रहे हैं. मेरे एक वोट न देन...

अलीनगर पुलिस का एक और कारनामा आया सामने, चोर पुलिस को चकमा देकर फरार

चित्र
लाल हुए एसपी साहब ने सिपाही को कर दिये निलंबित, दर्ज होगा मुकदमा चंदौली । अलीनगर पुलिस की लापरवाही का एक और कारनामा महकमे के लिए सिरदर्द बना हुआ है। मोबाइल चोरी में पकड़ा गया आरोपी मंगलवार की सुबह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया. घटना के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है. आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. एसपी आदित्य लांग्हे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लापरवार आरक्षी को निलंबित कर दिया. वहीं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए हैं. पुलिस ने ताराजीवनपुर निवासी संदीप जायसवाल को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था. उसे थाने के हवालात में रखा गया था. मंगलवार की सुबह एक कांस्टेबल उसे शौच के लिए ले गया. जहां  आरोपी सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया. जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई. पुलिस टीम फरार चोर को ढूंढने में जुटी है. एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है.  लापरवाही बरतने वाले आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है. मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए हैं.

मिलजुल कर रहने से ही मिलेगा सुख समृद्धि-त्रिभुवन सिंह

चित्र
चंदौली।  राम जानकी शिव मठ मंदिर मे मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति द्वारा हो रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा के नवें दिन सोमवार की देर रात राज्याभिषेक की झांकी का अरंगी चंदौली से आए मानस कलाकारों द्वारा मंचन किया गया.मंचासीन त्रिभुवन सिंह द्वारा सभी पात्रों को दिशा निर्देश दिया गया.  उन्होंने बताया कि जिस समय भरत जी प्रतिज्ञा कर लिए की तीन दिन के अंदर भगवान श्री राम नहीं आते हैं तो मै प्राण दे दूंगा. इसी बीच हनुमान जी आ जाते है और सूचना देते हैं कि लंका विजय के बाद प्रभू श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण भईया आ रहे हैं. जब अवध धाम में राज्याभिषेक होता है तो वहां राम राज्य स्थापित हों जाता है. सब लोग सुखी संपन्न और निरोग हो जाते हैं.  लेकिन रामचरित मानस में बाल काण्ड से लेकर लंका काण्ड तक अशांति ही अशांति फैली रहती है,  और उत्तर काण्ड में भगवान श्री राम राजगद्दी पर बैठते हैं इस समय चारो भाई एक साथ विराजमान हैं तब जाकर राम राज्य संपन्न हुआ. इसी तरह हमारे देश मे हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई जाति और धर्म को छोड़कर एक हो जाय तो भारत देश मे राम राज्य की स्थापना हो जायेगी. और ...

ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन को डीएम ने किया सम्मानित

चित्र
विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2025 के शुभारंभ पर हुआ सम्मान चंदौली , विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान - 2025 के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में जनपद के ब्रांड एम्बेसडर राकेश रौशन को जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुन्डे ने निर्वाचन में बेहतरीन कार्य के लिए सम्मानित किया. फोटो : ब्रांड एंबेसडर राकेश कुमार रौशन को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे   मालूम हो कि राकेश रौशन द्वारा विगत मतदाता पुनरीक्षण अभियान-2024 और लोकसभा सामान्य निर्वाचन -2024 में जनपद के मतदाताओं को रैलियों, संगोष्ठियों, नुक्कड़ नाटक और व्यक्तिगत तौर पर जागरूक कर जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी.  जिसको देखते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चंदौली द्वारा इन्हें सम्मानित किया गया। इनके साथ ही विभिन्न तहसीलों में निर्वाचन में बेहतरीन कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में एडीएम चंदौली सुरेंद्र सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीम सदर हर्षता सिंह, तहसीलदार सदर स...