चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दीपावली के शुभ अवसर पर बच्चों के साथ कुछ अनमोल पल बिताकर त्यौहार की खुशियों को और रोचक बनाया. पुलिस लाइन चन्दौली पहुंच कर उन्होंने पुलिस परिवार के बच्चों को मिठाई, फल और अन्य उपहार भेंट किए, साथ ही “हैप्पी दिवाली बच्चो” कहते हुए उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया.
पुलिस अधीक्षक ने कहा, “आप हमारे परिवार का हिस्सा हैं, आपके हर सुख-दुख में हम आपके साथ हैं.” पुलिस अधीक्षक द्वारा बच्चों में आत्मविश्वास बढाने के साथ, समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने व उनके भविष्य के प्रति प्रेरित किया गया. इसके बाद दीपावली के पर्व पर बच्चों के साथ मिलकर दीप जला कर लक्ष्मी पूजा की और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उत्सव को मनाया.
पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को मिठाई और फल भेंट कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बच्चों ने इस खास मौके पर दिवाली का जश्न पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर मनाया. पुलिस अधीक्षक चन्दौली के इस पहल ने बच्चों में अपनापन और आत्मीयता की भावना को मजबूत किया.
*इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन श्री अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह ,क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय,प्रतिसार निरीक्षक चन्दौली श्री रामबेलास यादव सहित पुलिस परिवार के अन्य जन मौजूद रहे।*