पुलिस कस्टडी से फरार चोर पुनः गिरफ्तार, चौबीस घंटे के अंदर हुआ खुलासा

चन्दौली, अलीनगर। थाने से पुलिस कस्टडी से फरार चोर को पुलिस ने चौबीस घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया. जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

बीते मंगलवार की रात्रि में मोबाइल चोरी के आरोप में थाना अलीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सहरोई पंचायत भवन के पास से चोरी के मोबाईल बरामद करते हुए दो अभियुक्त संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली व शिवम जायसवाल उर्फ गोलू पुत्र नन्द लाल जायसवाल निवासी दैहितपुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया था जिस संबंध में मु0अ0सं0 291/2024 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था. 

उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण में से एक अभियुक्त संदीप जायसवाल उर्फ आँचू पुत्र मंगला जायसवाल निवासी जीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शौच करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके फरार होने के पश्चात् थाना हाजा पर मु0अ0सं0 292/2024 धारा 261/262 बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत किया गया था. जिसे बुधवार को सुबह 6 बजे पुनः गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

क्षेत्राधिकारी आशुतोष ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.