चंदौली में 19 साल पुराने मुकदमे का वारंटी गिरफ्तार, धीना पुलिस ने घर से दबोचा
धीना, चंदौली। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में धीना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए वर्ष 2007 के एक मुकदमे के वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित मुकदमा दर्ज था। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक धीना दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त की तलाश की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरिलाल पुत्र रामदेव, निवासी बैरी खुर्द, थाना धीना, जनपद चंदौली, उम्र करीब 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे उसके घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार हरिलाल के खिलाफ मु0अ0सं0 194/07 के तहत धारा 323 और 504 भादवि में मुकदमा दर्ज है। धारा 323 मारपीट कर चोट पहुंचाने से संबंधित है, जबकि धारा 504 जानबूझकर अपमान कर शांत...