संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

चित्र
एक साल से चुनाव नहीं होने से छात्र नेताओं मे आक्रोश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और जिलाधिकारी को पत्र भेजने पर माने छात्र रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर  सकलडीहा (चन्दौली) सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव कराने को लेकर दो दिन से छात्र नेता धरना पर बैठे हुए थे। मंगलवार को दोपहर में प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय और कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या संयुक्त रूप से धरना स्थल पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र मांगों को लेकर अड़े रहे। प्राचार्य द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चुनाव कराने का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।  सकलडीहा पीजी कॉलेज के मुख्यद्वार पर धरनारत छात्रों को समझाते प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय व कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य   छात्रों ने चेताया कि शीध्र तिथि की घोषणा नही होने पर पुन: आन्दोलन के लिये बाध्य होगे। इस दौरान कॉलेज की समस्याओ से अवगत कराया l सकलडीहा पीजी कॉलेज में लम्बे अंतराल से चुनाव की प्रकि्रया अवरूद्ध है। जिसे लेकर छात्र नेताओं द्वारा कई बार कई बार लिखित रूप से ...

पीएसएसडी चुनाव मे जयप्रकाश यादव अध्यक्ष तो अनिल व प्रेमलता उपाध्यक्ष निर्वाचित

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर  धानापुर (चन्दौली) मंगलवार को विकास खण्ड धानापुर मे पंचायत सहायक संगठन (PSSD) का चुनाव कराया गया l जिसमे अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशी के रूप मे पंचायत सहायक जयप्रकाश यादव रैथा व आदित्य नरायन यादव धानापुर ने दावेदारी पेश की।  मतदान मे कुल 52 मत पड़े जिसमे जयप्रकाश यादव 47 वोट पाकर विजयी रहे। आदित्य नरायन को मात्र 5 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद हेतु पुरूष वर्ग मे अनिल पासवान पंचायत सहायक अहिकौरा व महिला वर्ग में प्रेमलता खरवार पंचायत सहायक सिलौटा को निर्विरोध चुनाव गया। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार, कार्यवाहक सहायक विकास अधिकारी(पंचायत) मिथिलेश कुमार सिंह व संजीव सिंह ब्लाक कोआर्डिनेटर मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी के रूप मे सहायक विकास अधिकारी (आई एस बी)नित्यानंद सिंह रहे। इस दौरान ब्लाक के अन्य कर्मचारी व पंचायत सहायक/सहायिका मौजूद रहे।

पुलिस ने पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर मुगलसराय (चन्दौली ) थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र स्वर्ग पिंटू उम्र 19 वर्ष निवासी नगरा बदली थाना छावनी जनपद बस्ती डीडीयू रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट से गिरफ्तार कर लिया गया l पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है l  प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीनदयाल पांडे ने बताया कि अभियुक्त के बिरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 260/23 धारा 363,366, 368,376,323,506, भादवि 3/4 व 16/17 पाक्सो एक्ट मे दर्ज है l जिसकी गिरफ्तारी के लिए बार-बार दविश जा रही थी l मुखबिर की सूचना पर डीडीयू स्टेशन के वीआईपी गेट के पास से 00:45 बजे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है l गिरफ्तार करने मे प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय, उ0नि0नसिमुद्दीन, का0अभय कुमार,का0 अमित सरोज,म0का0 निधि सिंह पुलिस टीम शामिल रहे l

अखंडता की पटरी पर दौड़ी एकता की गाड़ी

चित्र
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गयी लौह पुरूष की जयन्ती राष्ट्रीय एकता, अखंडता व सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती चन्दौली । आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मगंलवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में पुलिस लाइन चन्दौली में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व प्रशिक्षु आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया।  अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) द्वारा पुलिस लाइन से ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर प्रारम्भ किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सदर , क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू , क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक व समस्थ थाना प्रभारीगण व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) श्री सुखराम भारती ने कहा कि सरदार पटेल देश के प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक नेताओं में से एक थे। उन्होंने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधा। भारत को विखंडित होने से बचाया ...

सरदार बल्लभ पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया-सुनीता कुमारी

चित्र
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाई गयी लौह पुरुष पूर्व उप प्रधानमंत्री बल्लभ भाई पटेल   की जयंती  रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर  धानापुर (चन्दौली) क्षेत्र के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल मड़इया मे लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी l साथ ही अध्यापको और छात्रों द्वारा उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली गयी l इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि आज हम एक महान व्यक्ति को याद कर रहे हैं, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सरदार वल्लभभाई पटेल जी को 'लौह पुरुष' के नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को एक साथ जोड़ने का महान काम किया।  उन्होंने सैकड़ों रियासतों को एक साथ आने की प्रक्रिया को पूरा किया और भारतीय संघ की नींव रखी। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम के समय महात्मा गांधी के साथ मिलकर जनसंघटन को संगठित किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को मजबूत बनाया। उन्होंने हमारे देश के एकता और अखंडता के लिए अपनी जीवन ...

राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल-अरुण रत्नाकर

चित्र
राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक एवं आधुनिक भारत के शिल्पकार थे सरदार बल्लभ भाई पटेल-अरुण रत्नाकर रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा!पूर्व माध्यमिक विद्यालय नईबाजार सकलडीहा में भारत के राष्ट्रीय एकता अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार , स्वतंत्रता सेनानी,लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मंगलवार को मनाई गई,साथ ही राष्ट्रीय एकता की शपथ अध्यापकों व बच्चों द्वारा ली गई  इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जीवन के संघर्षों पर चर्चा किया गया और बताया कि खंड खंड को जोड़ कर जिसने अखंड राष्ट्र का सृजन किया ऐसे शिल्पी लौह पुरुष को शत शत नमन करते हैं उनके ये विचार था कि आज हम ऊंच नीच, अमीर गरीब, जाति पंथ के भेद भाव को मिटाकर सभी भारतीय एक होकर राष्ट्रीय एकता स्थापित करें जिससे एक सशक्त भारत का निर्माण हो l इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज,सतीश,कुमार,सुरेश कुमार,मृत्युंजय कुमार, बनारसी आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

सोमवारी बाजार से जीटी रोड पर जकड़ जाता है जाम,स्थानीय दुकानदारों का होता है नुकसान

चित्र
रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय डीडीयू नगर (चन्दौली) नगर के जीटी रोड के किनारे हर सोमवार को लगने वाले सोमवारी बाजार के कारण जाम की समस्या से जूझता रहता है।इसके अलावा क्षेत्र के छोटे बड़े व्यवसायी का व्यवसाय चौपट हो जाने का रोना रो रहे हैं ।साथ ही नगर व आसपास के बेरोजगार युवकों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से नगर के जीटी रोड के किनारे सोमवार को एक दिवसीय बाजार लग रहा है।इस बाजार में वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों ने लोग सस्ते सामानों की बिक्री करते हैं। इस बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीददारी करते हैं। इसका असर स्थानीय व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ दुकानदारों को इसका फायदा जरूर हो रहा है। सूत्र बताते हैं कि अपने दुकान के सामने दुकान लगवाने के एवज में 500 से 1500 रुपये एक-एक दुकानों से वसूला जाता है। हालांकि इस बाजार में उच्च कोटि के सामान तो नहीं मिलते लेकिन सस्ते सामानों की वजह से अत्यधिक भीड़ के बीच उच्चके भी सक्रिय रहते हैं।जिसमें हमेशा चेन स्नैचिंग व पाकेटमारी सहित पर्स से पैस...

प्याज के दाम बढ़ने से आम आदमी से हो रही दूर,गृहणी भी सब्जी का स्वाद बनाने में कर रही कोताही

चित्र
रिपोर्ट!संदीप कुमार डीडीयू नगर। नींबू ,टमाटर के बाद अब प्याज की बढ़ती कीमत ने आम लोगों के पहुंच से दूर होने लगी है। प्याज कढ़ाई से लेकर थाली से गायब होने लगी है।गरीब केवल भाव पूछ कर ही संतोष कर रहे हैं।पिछले 15 दिनों के भीतर प्याज के दामों ने जबरदस्त उछाल आया है। 70 से 80 रूपए बिक रहा है। इधर बीच सब्जी में से किसी न किसी  सब्जी का भाव अचानक से बढ़ने लग रहा है।इससे आदमी परेशान हो जा रहे हैं।गर्मी के दिनों में नींबू लोगों के पहुंच से दूर हो गया था।इसके बाद टमाटर ने आंख लाल किया और अब प्याज लोगों को रुला रहा है। धीरे धीरे लोगों के पहुंच से दूर हो रहा है। गृहणी भी सब्जी का स्वाद बनाने में कोताही कर रही हैं।सब्जी विक्रेता कमलेश से जब बात की गई तो उसका कहना था कि पिछले 10 दिनों में प्याज की कीमतों में 50 फीसद तक का इजाफा देखने को मिला है। 30 से 35 रुपये किलो बिकने वाली प्याज की कीमत अब 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। दीपावली तक प्याज की कीमत में और भी इजाफा हो सकता है। सब्जी विक्रेता बृजेश ने बताया कि अगले 15-20 दिन के बाद प्याज के भाव में गिरावट आने की उम्मीद है। नई प्य...

छात्र छात्राओं का कराया गया निःशुल्क नेत्र परिक्षण

चित्र
आनंद नेत्रालय के डाक्टर निशांत सिंह की देख रेख में छात्र/छात्राओं ने कराया अपने आंखों की जांच रिपोर्ट! संजय कुमार दिनकर कमालपुर (चन्दौली) कस्बा स्थित हरिद्वार राय इण्टर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का  आनंद नेत्रालय के कुशल सर्जन डॉक्टर निशांत सिंह एवं उनकी टीम की मौजूदगी में कुल दो सौ छात्र छात्राओं का सोमवार को निःशुल्क नेत्र परिक्षण किया गया l बाकी बचे छात्र छात्राओं का नेत्र परिक्षण अगले तिथियों में किया जाएगा  जिला पंचायत अंजनी सिंह ने कहा कि छात्र छात्राएं नौजवान भारत के भविष्य हैं युवाओं बच्चों का स्वस्थ रहना देश के हित में बेहद जरूरी है मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि अपने क्षेत्र सम्मानित जनता माताओं बहनों युवाओं सभी का बेहतर सेवा और अधिक से अधिक सुविधाओं को पहुंचा सकूं l उन्होंने कहा की डाक्टर निशांत सिंह आनंद नेत्रालय के सभी कर्मियों सहित विद्यालय प्रधानाचार्य प्रताप राय, अमित सिंह, मनोज सिंह, सहित विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों सहित अन्य कर्मी मजूद रहे

चन्दौली मे महिला पुलिस थाना की पहल से तीन बिछड़े परिवार एक हुए

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चंदौली ! महिला थाना परिसर में चल रहे महिला थाना व परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से अलग-अलग रह रहे तीन दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को राजी हो गए,क्योंकि घरेलू समस्याओं व छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। लेकिन पुलिस की मदद से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मिलकर समस्या समाधान करने के लिए राजी हो गये । पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार महिला थाना परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में छोटी-मोटी गलतियों घरेलू विवादों के कारण बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर दो परिवारों की खुशियों को पुनः वापस लाने का सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है।   उक्त के क्रम में आज 03 प्रकरणों में आवेदिका द्वारा विपक्षी अपने पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना परिवार परामर्श केन्द्र अलीनगर पर तलब किया गया एवं परिवारजनों के साथ दोनों पक्षों को जीवन में परिवार का महत्व व मूल्यों के बारे में...

चंदौली की श्रेया गुप्ता ने एसडीएम बनकर बढ़ाया जिले का मान,नगरवासियों ने ढोल नगाड़े के साथ किया स्वागत

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय डीडीयू नगर(चन्दौली) ! स्थानीय अलीनगर कस्बा स्थित लल्लू प्रसाद व इंदु गुप्ता की पुत्री श्रेया कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा 67वीं में 111वें रैंक पर उत्तीर्ण होने के बाद एसडीएम पद पर चयनित होकर अलीनगर स्थित घर आने के बाद नगरवासियों ने ढ़ोल-नगाड़े के साथ पुष्प-मालाओं के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं देने घर पहुँचे। स्टेशन आने पर परिवार के साथ पहुँचे मामा कृष्णा गुप्ता ने अपनी भांजी को स्टेशन पर सैल्यूट करते हुए बधाई दी तो बड़े मामा ओमप्रकाश ने भांजी के सफलता पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। घर आने पर माता-पिता व नानी ने सर्वप्रथम श्रेया को आरती दिखाकर घर में प्रवेश कराया तत्पश्चात मामी, मौसी,भाभियों ने भी माल्यार्पण करके आरती दिखाते हुए एसडीएम बनने की बधाई दी तो भाई निखिल राज ने बहन की सफलता पर बहन को गले लगाते हुए जीत की बधाई दी। इस अवसर पर तौफीक अहमद, रोहित,राधेरमण,निशांत,श्वेतांक, मुश्कान,कुमार नन्दजी इत्यादि उपस्थित रहे।

अंतर्राज्यीय 05 गो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 गोवंश बरामद

चित्र
लोकेशन बताने वाले 2 शातिर तस्करों सहित कुल 5 गोतस्करों संग पैशन प्रो बाइक भी बरामद रिपोर्ट!संजय कुमार दिनकर  धानापुर (चन्दौली) ! थाना क्षेत्र के धरांव प्रसहटा मार्ग पर रविवार को 05 शातिर अंतर्राज्यीय गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर 21 गौ वंश बरामद कर लिया। जिसका खुलासा करते हुए सीओ राजेश कुमार राय ने बताया की 05 शातिर अंतर्राज्यीय गौ तस्कर 21 गौ वंश के साथ पैदल वध हेतु बिहार ले जा रहे थे। जहां मुखीबिर खास द्वारा मिली सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही आगे आगे बाइक से लोकेशन देने वाला व्यक्ति भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसकी पहचान मुकेश यादव पुत्र भोला यादव निवासी महराजगंज रामगढ़ थाना बलुआं हुई है। वहीं पीछे पीछे पैदल गौ वंश लेकर आ रहे चार शातिर गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान भोला यादव पुत्र स्व० बंशी यादव निवासी महराजगंज थाना बलुआ, त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी चकरा थाना बलुआ, नंदलाल राम पुत्र केशव राम निवासी डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार, मुकेश यादव पुत्र भोला य...

पटना -डीडीयू मेमू गाड़ी संख्या 03209अप में छूटा झोला आईडी कार्ड जीआरपी को सौंपा गया

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर धीना (चन्दौली) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर दोपहर 1:10 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची गाड़ी संख्या 03209अप पटना - पी डी डी यू मेमू स्पेशल ट्रेन की बोगी संख्या 198966में सीट पर छूटा लाल रंग का लावारिस झोला वाटर मैन आन ड्यूटी प्रदीप कुमार,मनीष कुमार ने बरामद किया |उन द्वय कर्मचारी द्वारा झोले में मिले पर्स में एक आईडी जिसपर भारतीय मानवाधिकार परिषद की आई डी मोनिका तिवारी के नाम कपड़े, खाना मिला | उसी ट्रेन से यात्रा के लिये धीना स्टेशन जाने हेतु पत्रकार दिवाकर राय ने उसपर लिखे मो न 8207580072पर सम्पर्क किया गया तो कवरेज एरिया से बाहर बताया |पुनः पत्रकार ने राजकीय रेलवे पुलिस डी डी यू जंक्शन प्रभारी निरीक्षक को उनके सी यू जी नम्बर पर इस संबंध में बताया जिसपर उनके द्वारा सिपाही भेंजकर उस लावारिस झोले आई डी और वाटर कर्मचारी द्वारा जी आर पी थाने में दाखिल कर दिया गया |

ओएमआर सीट के माध्यम से विद्यार्थियों का होगा आकलन- प्राचार्य

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा (चन्दौली) : राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में कक्षा 3 कक्षा 6 और कक्षा 9 के उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी, माध्यम के विद्यालयों में भाषा और गणित विषय का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 3 नवंबर को किया जाएगा । जिसमें चंदौली जनपद के एनसीई आरटी नई दिल्ली द्वारा कुल 627 विद्यालयों चयन किया गया है। जिले के डीएलएड व बीएड कालेज के 690 प्रशिक्षुओं को फील्ड इन्वेस्टीगेटर बनाया गया है । सर्से में 18510 विद्यार्थियों का उपलब्धि आंकलन का कार्य करेंगी ।   डा० माया सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि आकलन को सफल बनाने के लिए जनपद में 02 जिला समन्वयक डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक 04 सहायक जिला समन्वाहक जिला बेशिक शिक्षा शिक्षा अधिकारी एंव डायट प्रवक्ता एवं 29 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर खण्ड शिक्षा अधिकारी और एआरपी को नामित किया गया। इस शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण में विद्यार्थियों के भाषा, गणित का उपलब्धि आकलन होगा । सर्वेक्षण में कक्षा 3 कक्षा 6 तीन-तीन सेट में प्रश्नपत्र होगे । तथा...

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं खुशहाली,साल मे दो बार फ्री गैस सिलेंडर देने की तैयारी

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चंदौली):-----भारत सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत रविवार को सकलडीहा में दर्जनों लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस व चुल्हा सहित अन्य सामाग्री वितरण किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि सूर्यमुनी तिवारी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। सरकार की उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिलने पर लाभार्थियों ने हर्ष जताया।   सकलडीहा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित करते सूर्यमुनी तिवारी शासन की ओर से साल में दो बार फ्री गैस सिलेंडर देने की तैयारी दिवाली पर शुरू होने वाला है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत सकलडीहा विकास खंड के दर्जनो लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलेडर के साथ चुल्हा, रेगुलेटर, पाइप सहित अन्य सामाग्री का राजभारत गैस की ओर से वितरण किया गया।  बतौर मुख्य अतिथि सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि देश में मोदी सरकार महिला कल्याण के लिए अनेकों लोक कल्याणकारी योजना चला रही है । सरकार महिलाओं के लिए नि: शुल्क गैस सिलेंडर, इज्जत घर, राशन कार्ड सहित अनेकों योजनाओं ...

पार्टी के प्रति सुदामा यादव का हमेशा समर्पण रहा -मनोज काका

चित्र
रिपोर्ट ! नीरज अग्रहरि  कमालपुर(चन्दौली):------सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सुदामा यादव जीवन भर समाज हित के लिए कार्य करते रहे।उनकी सोच लोहिया व मुलायम यादव के सिद्धांतों पर चलने वाली थी।वह हमेशा समाजवादी पार्टी को मजबूत देखना चाहते थे।उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने उकनी गांव में आयोजित सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सुदामा यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कही।  उकनी गांव में सुदामा यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका उन्होंने कहा कि मैं जब भी उकनी गांव था तो सब इंस्पेक्टर सुदामा यादव हमेशा आगे बढ़ने जी सीख देते थे।वह हमेशा कहा कहते थे कि मुलायम यादव व लोहिया के नीतियों का आगे बढ़ाने में युवाओ को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।युवा ही देश को विकास व तरक्की से जोड़ सकते है।वह हमेशा पार्टी को मजबूत करने के प्रयास में हम सभी को प्रेरणा देते थे।आज उनकी कमी हम सभी को जीवन भर खलेगी।उनकी कमी निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है। आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।सपा सरकार में विकास को नया आयाम देने...

आस्था केन्द्र प्राचीन शिव सरोवर की दुर्दशा देख भाजपाईयों ने जताया नाराजगी, दुर्गन्धता से व्यापारियों मे भारी रोष

चित्र
मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत सरोवर है चयनित केन्द्रीय मंत्री के निर्देश पर भाजपाईयों ने सरोवर का किया निरीक्षण रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):-----आस्था का केन्द्र सैकड़ों वर्ष प्राचीन शिव सरोवर में गंदा नाला सीवर का पानी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन लगाकर बहा दिये जाने से सरोवर का अस्तित्व समाप्त होगया है। भारी दुर्गंध से सरोवर के पास रहने वाले दर्जनों परिवार का जीना दूभर होगया है। वही पूजा पाठ करने वाली महिलाओं केा काफी समस्या हो रही है। रविवार को केन्द्रीय मंत्री व सांसद के निर्देश पर भाजपा नेताओं ने सरोवर की दुर्दशा देख नाराजगी जताया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ मंत्री को अवगत कराने को कहा है। प्राचीन शिव सरोवर की दुर्दशा पर निरिक्षण करते भाजपाई कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के समीप प्राचीन दुर्गा मंदिर, संतोषी माता का मंदिर ,भगवान भोलेनाथ का मंदिर, हनुमान और राधा कृष्ण का मंदिर व गायत्री परिवार का कथा स्थल है। मंदिर के समीप सैकड़ों वर्ष पुराना प्राचीन शिव सरोवर है। जहां सुबह शाम महिलायें पूजा अर्चना के साथ उक्त सरोवर ...

विभिन्न थानो मे दर्ज गैंगस्टर के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर चहनियां (चंदौली ):-----बलुआ थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के मथेला नहर से मुखबीर की सूचना पर कई धाराओं में वांछित दो अभियुक्तों को शनिवार की रात गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ।              पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देश पर चलाये जा रहे वांछितों अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान के क्रम में बलुआ इंस्पेक्टर बिनोद मिश्रा द्वारा मय फोर्स पैदल गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली की मथेला से कैलावर जाने वाले नहर मार्ग पर गैंगेस्टर अभियुक्त जा रहे है । पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया । बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय यादव व राजकुमार यादव ग्राम कैलावर के निवासी है । ये दोनों गैंगेस्टर के अभियुक्त है । इनके खिलाफ जनपद के बिभिन्न थानों व अन्य जनपद में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत है । ये दोनों अभियुक्त वांछित है । इनके ऊपर कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है ।

15-15 हजार इनामिया दो गैंगेस्टर को पुलिस ने किया गिरप्तार

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर धीना(चन्दौली):-----स्थानीय थाना पुलिस ने अभियान चलाकर रविवार को मुखबिर की सूचना पर 15,15 हजार के दो वांछित गैंगेस्टर आरोपियों को गिरफ्तार किया।इसमें गुड्डू कुमार सोनकर को उसके आवास बहेरी से व ललई भाट राजभर को चन्दौली कचहरी से गिरप्तार कर अगली कार्रवाई में जुट गई।पुलिस दोनों आरोपियों का काफी दिनों से तलाश कर रही थी। बता दें कई पुलिस अधीक्षक ड़ा0 अनिल कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस विनयकुमार सिंह के निर्देशन से क्षेत्रधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय के प्रवेक्षण मे धीना थाना प्रभारी रमेश यादव, उपनिरीक्षक हरिनाथ यादव, हेड कांस्टेबल दुष्यंत यादव, कांस्टेबल विपिन यादव, हरेंद्र यादव, कुलभूषण सरोज आदि पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों क़ो रविवार क़ो गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है दो अलग अलग जगहों से गिरफ्तार 15-15 हजार के दो इनामियाअभियुक्तों की गिरफ्तारी पर   https://youtu.be/Pb5futGHV6s?si=dX7xYgNLjRh_8D5V सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय के वक्तव्य   गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित। नाम-पता, गिरफ...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन की दो दिवसीय बैठक आयोजित

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय   डीडीयू नगर(चन्दौली):------ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर का 31 वी° केंद्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक दिनांक 27 एवं 28 अक्टूबर को रेलवे सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम के पूर्व वृक्षारोपण किया गया।रेलवे के उन शहीदों की याद में शाहिद बेदी पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया गया।  इस दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय महामंत्री काॅमरेड एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि एक सदस्य को 500 सदस्य के वोट की शक्ति होती है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की कुल संख्या संपूर्ण भारतवर्ष में 3,04,143 है। जिसमें सर्वाधिक ग्रुप सी के 2 लाख 48 हजार 895 पद खाली हैं जिसमें संरक्षा कैटेगरी के तहत 53,178 पद खाली है।नित्य रेलवे लाइनों का विस्तार दोहरी लाइन से तीसरी लाइन ,नए - नए खंड बन रहे हैं, रेल खंड का विद्युतीयकरण हो रहा है, नए-नए पदों का सृजन किया जा रहा है । इससे साफ पता चलता है कि काम का बोझ बहुत अधिक है और उसके बाद भी कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी है। पुरानी पेंशन बहाली हेतु आंदोलन की रूपरेखा तैयार हो रही है आगामी चुनाव से पहले सरकार ...

147 युवाओं को केन्द्रीय मंत्री ने वितरित किया नियु​क्ति पत्र

चित्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को किया संबो​धित रिपोर्ट! संदीप कुमार मुगलसराय डीडीयू नगर(चन्दौली):------नगर क्षेत्र के मानसनगर ​स्थित केंद्रीय विद्यालय के बहुद्देशीय प्रेक्षागृह में शनिवार को आयोजित रोजगार मेला में रेलवे के डीडीयू मंडल के साथ डाक, बैंक सहित वि​भिन्न विभागों में नौकरी पाने वाले 147 युवाओं को नियु​क्ति पत्र वितरित किया गया। मुख्य अति​थि केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने युवाओं को नियु​क्ति पत्र सौंपा।  इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबो​धित किया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से 37 शहरों में 51 हजार से अ​धिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा। नियु​क्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे ​खिले नजर आए। केंद्रीय विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर एक बजे वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट दबाकर रोजगार मेले की शुरूआत की। इस मौके पर ...

ट्रेनों व स्टेशनों पर बढ़ते अपराध पर लगाएं अंकुश - अष्टभुजा सिंह

चित्र
यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में बढ़ाएं गश्त,जीआरपी थाने का किया गया निरीक्षण रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय डीडीयूनगर(चन्दौली):-------राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह ने शनिवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंच कर जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीआरपी कर्मियों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध समीक्षा करते हुए बढते अपराध पर रोक लगाने का निर्देश दिया। शनिवार की दोपहर में राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा सिंह ने सीओ कुंअर प्रभात ​​​सिंह के साथ जीआरपी थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, कारागार, उपस्थिति रजिस्टर,आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रेन स्कॉट व्यवस्था, सुरक्षा और अपराध की समीक्षा की। उन्होंने अ​धिकारी कर्मचारियों के साथ सुरक्षा सम्मेलन किया।  उन्होंने जीआरपी कर्मियों से अपराध पर रोक लगाने के लिए स्टेशन और ट्रेनों में गश्त बढ़ाने और सतर्क रहने का निर्देश दिया। उन्होंने...

सकलडीहा इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में बना विजेता

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली) :------सकलडीहा इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय सीनियर और सब जूनियार कबड्डी खेलकूद का प्रतियोगिता का आयोजन कालेज के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  सकलडीहा इंटर कॉलेज में सुबह से ही कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी जुटने लगे थे। सीनियर बालक वर्ग में सकलडीहा इंटर कालेज 31 अंक बनाकर किसान इंटर कालेज बरहनी को 5 अंक से पराजित किया । वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादी निधौरा चहनिया विजेता रहा। उप विजेता हरिद्वार इंटर कालेज कमालपुर के बच्चे रहे।  मुख्य अतिथि विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल प्रतिभा के साथ हमे आगे बढ़ने की सीख देता है। गांव से चलकर खिलाड़ी देश और विदेशों में नाम रौशन कर रहे है। वही प्रधानाचार्य कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के लिये मान और सम्मान है। खेल जीवन में सदैव स्वस्थ्य रखने का एक मात्र कला है।  कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों क...

ऑपरेशन क्लीन के तहत अवैध शराब का बुलडोजर द्वारा किया गया विनष्टिकरण

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर  बबूरी(चन्दौली):-----स्थानीय थाना में पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा.अनिल कुमार के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू नगर जनपद चन्दौली के मार्गदर्शन में थाना मालखाना बबुरी में विगत कई वर्षों से पकड़ी गयी अवैध शराब का विनिष्टिकरण किया गया। अबैध शराब पर को विनष्ट करती बुलडोजर आपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय द्वारा गठित टीम के सदस्यगण विपिन बिहारी यादव अभियोजन अधिकारी. शरद कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम जनपद चन्दौली, संजय कुमार द्वितीय कार्यालय फौ0 लिपिक जे०एम चकिया की मौजूदगी में 14 मुकदमो से सम्बन्धित अंग्रेजी शराब विभिन्न प्रकार की कुल 28391 लीटर को शनिवार को बबुरी थाना परिसर में गड़ढा खुदवाकर जेसीबी से विनिष्टीकरण की कार्यवाही पूर्ण की गयी।

थाना परिसर में दर्जन भर गाड़ियों की हुई नीलामी,25 लाख का राजस्व प्राप्त

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय अलीनगर(चन्दौली):------स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को पडीडीयू नगर तहसीलदार सतिस कुमार के नेतृत्व खड़ी गाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया हुई। वही एक दर्जन गाड़ियों की नीलामी में 25 लाख 19 हजार 500 रूपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ। आपको बता दें कि अलीनगर थाना परिसर में खड़ी गाड़ियों की प्रक्रिया शुक्रवार को तहसीलदार सतीश कुमार के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन गाड़ियों की नीलामी की गई।  जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन के साथ भारी वहान भी शामिल थे। वही नीलामी में भाग लेने वाले लगभग 50 लोग शामिल हुए हैं। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 25 लाख 19 हजार ₹500 प्राप्त हुआ।  इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय ने बताया कि एक दर्जन गाड़ी की नीलामी की गई है। जिसमें 25 लाख 19 हजार ₹500 का राजस्व प्राप्त हुआ।सभी गाड़ियों को जल्द ही बोली लगाने वालों को दे दिया जायेगा

समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण-जिलाधिकारी

चित्र
इलिया थाने में समाधान दिवस का हुआ आयोजन रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर इलिया(चन्दौली):------जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस दौरान उन्होंने कहां कि समाधान दिवस का आयोजन आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिये किया जाता है।राजस्व व पुलिस विभाग आपसी सामंजस्य बनाकर प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण हो सकें। जिससे विवाद की सम्भावना खत्म हो जाय। थाने में जो फरियादी आये उसके साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाय।उसकी समस्याओं को सुनकर उसका हल निकाला जाय आइजीआरएस , थाना व जमीन सम्बन्धित जो भी प्रार्थना पत्र आये उनको समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित कर दोनों पक्षों को सूचित कर टीम बनाकर प्रकरण का निस्तारण कराये।  इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली नहीं चलेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन सुखराम भारती, उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर,सीओ रघुराज, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, सहित राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बेहतरीन कार्य के लिए नादी स्कूल के शिक्षक सचिन सिंह कल लखनऊ में होंगे सम्मानित

चित्र
रानी लक्ष्मीबाई स्कूल लखनऊ में उप शिक्षा निदेशक 29 अक्टूबर को करेंगे सम्मानित* रिपोर्ट - राकेश यादव रौशन मारूफपुर(चन्दौली):------राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में सराहनीय कार्य करने के लिए जिले के शिक्षक सचिन कुमार सिंह को आगामी 31 अक्टूबर को सम्मानित किया जाएगा। इनके साथ ही जिले के सात अन्य शिक्षकों को भी यह सम्मान मिलेगा।। यह सम्मान 29 अक्तूबर को लखनऊ के रानी लक्ष्मीबाई स्कूल ऑडिटोरियम में उपशिक्षा निदेशक प्रदान करेंगे।            मालूम हो कि एनएमएमएस परीक्षा में जिले के नोडल शिक्षक सचिन कुमार सिंह रहे हैं।। उन्होंने बताया कि जिले में 203 के सापेक्ष 203 छात्रों ने परीक्षा में सफलता पाई थी। सफल छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक  12,000 रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस साल की परीक्षा आगामी पांच नवंबर को आयोजित होनी है। जिसमें सम्पूर्ण सीटों के सापेक्ष चयनित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार परिणाम पहले से भी बेहतर होंगे।      सम्मानित होने वाले शिक्षकों में पूर्व...

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा मे कुशल संचालन करने वाले राज्य पुरस्कार से होंगे नंदकुमार शर्मा सम्मानित

चित्र
लखनऊ में 29 अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट ! श्रीप्रकाश यादव चहनियाँ  चहनियाँ(चंदौली ):-----विकास क्षेत्र अंतर्गत कमपोजिट विद्द्यालय ह्रदयपुर के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की 2019 से लगातार विद्यालय से लगभग 27 बच्चों का चयन आय योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा मे चयन हो चुका है !  वर्ष 2022-23 में विद्यालय के 7 बच्चों का चयन  में हुआ है! इस उपलब्धि को देखते हुए विद्यालय के बच्चों को तैयारी करने वाले शिक्षक नंदकुमार शर्मा को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा! यह सम्मान समारोह रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज लखनऊ में संपन्न होगा! जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से इस परीक्षा में सहयोग देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा ! ग्रामीण क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के लिए यह किसी संजीवनी से कम नहीं है !इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के पश्चात बच्चों कक्षा 9, 10, 11 और 12 में लगातार 4 वर्षों तक प्रतिवर्ष ₹12000 की दर से 48000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है !इस छात्रवृत्ति से वह अपनी पढ़ाई निर्बाध रूप से संपादित करते है! और अभ...

सरोवर की साफ सफाई को लेकर केन्द्रीय मंत्री से व्यापारियों ने किया शिकायत

चित्र
0कस्बावासियों ने सरोवर की गंदगी को लेकर नाक बंद कर किया प्रदर्शन 0एसडीएम और पुलिस प्रशासन से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को कराया अवगत रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):------सकलडीहा कस्बा स्थित प्राचीन शिव सरोवर में आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा ईंजन से पाइप लगाकर गंदा नाला का दूषित व बदबूदार पानी सरोवर में दो दिन पूर्व बहा दिया गया है। जिसके कारण सरोवर का पानी चारों ओर से दुर्गंध दे रहा है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है। शुक्रवार को भाजपा नेता विजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने गेस्ट हाउस में केन्द्रीय मंत्री व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। वही दूसरी ओर कस्बावासियों ने सरोवर की साफ सफाई को लेकर नांक बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। केन्द्रीय मंत्री ने समस्या का तत्काल समाधान कराने का विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।   केंद्रीय मंत्री व सांसद को मोबाइल से फोटो दिखाते भाजपा नेता विजय गुप्ता  व्यापारी व कस्बावासियों ने बताया कि कस्बा का प्राचीन शिव सरोवर आस्था का केंद्र है। उक्त सरोवर पर छठ पूजा,देव दिव...

गंगा में उतराया मिला किशोर का शव,पुलिस ने शव भेजा पीएम हाउस

चित्र
रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन  चहनियां (चंदौली ):-------बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला के सेमरिया घाट पर गंगा नदी में एक किशोर का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मारूफपुर अभिषेक शुक्ला ने शव को नदी से निकालकर आगे की कार्यवाही में जुट गये।   टांडा कला के सिमरी घाट पर गंगा में मिले शव के बाद पहुंची पुलिस         टांडाकला के सेमरी घाट पर शनिवार की सुबह स्नान करने गये लोगों को नदी में शव तैरता दिखाई दिया। जिसपर ग्रामीणों में सुगबुगाहट होने लगी और किसी ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पाकर मौके पर मय फ़ोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।लड़के की उम्र 18 वर्ष के करीब है ।  पहनावा जींस का काला पैंट व पीला सर्ट जेब में मोबाइल मिला है । एवं शिनाख्त कराने की कोशिश किया गया। लेकिन शिनाख्त न होने पर पंचनामा कराकर आगे की कार्यवाही के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।  इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है । हर थाने पर सूचन...

छह वर्षों से भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ा - राम किशुन यादव

चित्र
रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय डीडीयू नगर। किसानों को भूमि अ​धिग्रहण के बाद मुआवजा कम देना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन ने पिछले छह वर्षों से भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया।जिसका खामियाजा सिर्फ किसान ही नहीं ब​ल्कि जिला प्रशासन भी झेल रहा है। जिला प्रशासन को प्रति वर्ष करोडों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। ये बातें शुक्रवार को नगर के जीटी रोड ​स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद रामकिशुन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। पूर्व सांसद ने कहा कि किसानों के ​खिलाफ हो रहे अन्याय के ​खिलाफ समाजवादी पार्टी जल्द ही बड़ा आदोलन करेगी। वार्ता के दौरान रामकिशुन यादव ने कहा कि नियम के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में भूमि का सर्किल का रेट बढ़ जाता है। यह रेट भूमि की खरीद फरोख्त को देखते हुए होती है। जितना अ​धिक भूमि की रजि​​स्ट्री होती है, उसी हिसाब से बीस से तीस प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ता है। सर्किल रेट का निर्धारण जिला प्रशासन करता है। जिले में वर्ष 2018 के बाद से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है।  जबकि अब तक दो बाद सर्किल रेट बढ़ जाना चाहिए। कहा कि जिले में सड़क चौड...

तेज दौड़ने वाले धावकों को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने किया पुरस्कृत

चित्र
सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी आरक्षक आरोग्य जीवन के 75 वां फिट राइज रन का आयोजन सम्पन्न रिपोर्ट ! संदीप कुमार मुगलसराय  डीडीयू नगर(चन्दौली):-----रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी आरक्षक आरोग्य जीवन के 75 वां फिट राइज रन का आयोजन शुक्रवार किया गया। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्लांट डिपो कारखाना से वापस बाकले खेल मैदान तक दौड़े। यहां सबसे तेज दौड़ने वाले धावकों को वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जे​थिन बी राज ने पुरस्कृत किया। फिट राइज रन के तहत रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उप​निरीक्षक, आरक्षी सहित 80 जवान डीआरएम ऑफिस परिसर में शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे पहुंचे। यहां एडीआरएम ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में शामिल जवान यूरोपियन काॅलोनी, प्लांट डिपो कॉलोनी होते हुए प्लांट डिपो कारखाना पहुंचे। यहां से वापस उसी रास्ते से हाेते हुए पांच किमी की दौड़ पूरी करते हुए बाकले खेल मैदान में पहुंचे। इस दौरान वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जे​थिन बी राज, सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनारायण राम ने पहले तीन...

बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चित्र
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर सकलडीहा(चन्दौली):-------बसपा कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को मुख्य अतिथि श्री दूधनाथ उर्फ बुझारत राजभर मुख्य मंडल प्रभारी वाराणसी की अध्यक्षता मे सकलडीहा विधानसभा के सेक्टर के पदाधिकारियों की कैडर कैम्प की बैठक हुई । श्री राजभर ने कहा कि बसपा सरकार मे ही पिछड़ो/अति पिछड़ो समाज का भला हुआ सभी लोगों को मान सम्मान मिला  और राजभर समाज को स्थापित करने का काम कोई किया तो बसपा ने ही किया l अंत मे  संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अंत में प्रदेश सरकार के खिलाफ कमरकस कर लोक सभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन किया। वहीं बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा केंद्र व राज्य मे बैठी मौजूदा भाजपा सरकार आरक्षण विरोधी है जो दलितों,पिछड़ों,व अल्पसंख्यको के हक अधिकार को खतम कर दी और संविधान बदलकर लोकतंत्र को मिटाना चाहती है l अब जनता भी इनके तानाशाही रवैया को जान चुकी है, लोकतंत्र को बचाने और देश मे शांति समरसता लाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को उखाड़ फेकने का काम करेगी तथा बहुजन समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी के बटन को दबाकर बहन कुम...