Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ओएमआर सीट के माध्यम से विद्यार्थियों का होगा आकलन- प्राचार्य

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा (चन्दौली) : राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली के तत्वाधान में कक्षा 3 कक्षा 6 और कक्षा 9 के उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी, माध्यम के विद्यालयों में भाषा और गणित विषय का स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे 3 नवंबर को किया जाएगा । जिसमें चंदौली जनपद के एनसीई आरटी नई दिल्ली द्वारा कुल 627 विद्यालयों चयन किया गया है। जिले के डीएलएड व बीएड कालेज के 690 प्रशिक्षुओं को फील्ड इन्वेस्टीगेटर बनाया गया है । सर्से में 18510 विद्यार्थियों का उपलब्धि आंकलन का कार्य करेंगी ।

 

डा० माया सिंह ने बताया कि इस उपलब्धि आकलन को सफल बनाने के लिए जनपद में 02 जिला समन्वयक डायट प्राचार्य और जिला विद्यालय निरीक्षक 04 सहायक जिला समन्वाहक जिला बेशिक शिक्षा शिक्षा अधिकारी एंव डायट प्रवक्ता एवं 29 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर खण्ड शिक्षा अधिकारी और एआरपी को नामित किया गया। इस शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण में विद्यार्थियों के भाषा, गणित का उपलब्धि आकलन होगा ।

सर्वेक्षण में कक्षा 3 कक्षा 6 तीन-तीन सेट में प्रश्नपत्र होगे । तथा कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए 4 सेट में प्रश्नपत्र का वितरण किया जायेगा । डा० माया सिंह ने सभी ब्लॉक कोआर्डीनेटर एवं फील्ड इन्वेस्टीगेटर को सर्वे का कार्य शुचिता पुर्वक एवं नकल विहीन सम्पादित करने हेतु निर्देशित किया है। सर्वे प्रभारी राजेश कुमार सिंह ,प्रवक्ता बिजेन्द्र भारती,कमर अयूब द्वारा एस०सी०ई०आर०टी० से उपलब्ध करायी गयी गाइडलाइन के अनुसार ब्लॉक कोआर्डीनेटर और फील्ड इन्वेस्टीगेटर को बैचवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।

सर्वे को सफल सम्पन्न कराने के लिये प्राचार्य द्वारा कन्ट्रोल रूम बनाया गया है । जिसके सदस्य डा० जितेंद्र सिंह, डा० रामानंद कुमार, प्रवीण कुमार राय, अजहर सईद, कमर अयूब, अमित कुमार, रमाशंकर यादव है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ