Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सकलडीहा इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में बना विजेता

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

सकलडीहा(चन्दौली):------सकलडीहा इंटर कॉलेज में शनिवार को माध्यमिक विद्यालय की ओर से जिला स्तरीय सीनियर और सब जूनियार कबड्डी खेलकूद का प्रतियोगिता का आयोजन कालेज के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
 सकलडीहा इंटर कॉलेज में सुबह से ही कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी जुटने लगे थे। सीनियर बालक वर्ग में सकलडीहा इंटर कालेज 31 अंक बनाकर किसान इंटर कालेज बरहनी को 5 अंक से पराजित किया । वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नादी निधौरा चहनिया विजेता रहा। उप विजेता हरिद्वार इंटर कालेज कमालपुर के बच्चे रहे।
 मुख्य अतिथि विपिन श्रीवास्तव ने कहा कि खेल प्रतिभा के साथ हमे आगे बढ़ने की सीख देता है। गांव से चलकर खिलाड़ी देश और विदेशों में नाम रौशन कर रहे है। वही प्रधानाचार्य कृष्ण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के लिये मान और सम्मान है। खेल जीवन में सदैव स्वस्थ्य रखने का एक मात्र कला है।

 कार्यक्रम के अंत में खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, त्रिभुवन सिंह, अरुण रत्नाकर, वंसलाल ,बिनोद, महेंद्र कुमार ,मोती लाल, विरेन्द्र, अशोक सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ