Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गंगा में उतराया मिला किशोर का शव,पुलिस ने शव भेजा पीएम हाउस


रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन 

चहनियां (चंदौली ):-------बलुआ थाना क्षेत्र के टांडाकला के सेमरिया घाट पर गंगा नदी में एक किशोर का शव उतराया मिला। ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मारूफपुर अभिषेक शुक्ला ने शव को नदी से निकालकर आगे की कार्यवाही में जुट गये।
 टांडा कला के सिमरी घाट पर गंगा में मिले शव के बाद पहुंची पुलिस

        टांडाकला के सेमरी घाट पर शनिवार की सुबह स्नान करने गये लोगों को नदी में शव तैरता दिखाई दिया। जिसपर ग्रामीणों में सुगबुगाहट होने लगी और किसी ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पाकर मौके पर मय फ़ोर्स पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।लड़के की उम्र 18 वर्ष के करीब है ।

 पहनावा जींस का काला पैंट व पीला सर्ट जेब में मोबाइल मिला है । एवं शिनाख्त कराने की कोशिश किया गया। लेकिन शिनाख्त न होने पर पंचनामा कराकर आगे की कार्यवाही के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।

 इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है । हर थाने पर सूचना भेजा जा रहा है । ताकि इसका शिनाख्त हो सके । हालांकि मिले मोबाइल के सिम से पता करने की कोशिश किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ