Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राज्यीय 05 गो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 21 गोवंश बरामद

लोकेशन बताने वाले 2 शातिर तस्करों सहित कुल 5 गोतस्करों संग पैशन प्रो बाइक भी बरामद

रिपोर्ट!संजय कुमार दिनकर 

धानापुर (चन्दौली) ! थाना क्षेत्र के धरांव प्रसहटा मार्ग पर रविवार को 05 शातिर अंतर्राज्यीय गौ तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर 21 गौ वंश बरामद कर लिया। जिसका खुलासा करते हुए सीओ राजेश कुमार राय ने बताया की 05 शातिर अंतर्राज्यीय गौ तस्कर 21 गौ वंश के साथ पैदल वध हेतु बिहार ले जा रहे थे। जहां मुखीबिर खास द्वारा मिली सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस को देखते ही आगे आगे बाइक से लोकेशन देने वाला व्यक्ति भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। जिसकी पहचान मुकेश यादव पुत्र भोला यादव निवासी महराजगंज रामगढ़ थाना बलुआं हुई है।

वहीं पीछे पीछे पैदल गौ वंश लेकर आ रहे चार शातिर गौ तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान भोला यादव पुत्र स्व० बंशी यादव निवासी महराजगंज थाना बलुआ, त्रिलोकी यादव पुत्र शिवमूरत यादव निवासी चकरा थाना बलुआ, नंदलाल राम पुत्र केशव राम निवासी डुमरी थाना दुर्गावती जनपद कैमूर बिहार, मुकेश यादव पुत्र भोला यादव निवासी महराजगंज थाना बलुआ, महेंद्र राम पुत्र स्व० श्याम बिहारी राम निवासी बिरना थाना धानापुर जनपद चंदौली हुई है।
उपयुक्त शातिर अंतर्राज्यीय गौ तस्करों में त्रिलोकी यादव, नंदलाल राम व महेंद्र राम के खिलाफ जिले के धीना, बलुआ समेत अन्य थानों पर गोवध निवारण अधिनयम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के साथ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। इस कार्यवाही से क्षेत्र में गो तस्करों में हड़कंप मच गई है।

जिस दौरान गोवंशो को देखा गया तो उनकी हालत काफी खराब थी। सभी पशु हांफ रहें थे और मुंह से झाग निकल रहा था। जिन्हें मुक्त कराया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से मौके पर कुल 21 राशि गोवंश व एक पैशन प्रो बाइक बरामद की गयी। पकड़े गये व्यक्तियों को उनके अपराध का बोध कराते हुए गोवंशों को कब्जा पुलिस में लेते हुए अभियुक्तगण को हिरासत पुलिस में लिया गया। जिनके विरूद्ध धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, उ0नि0 शिवबाबू यादव, उ0नि0 सन्तोष कुमार, उ0नि0 राकेश कुमार, उ0नि0 प्रेमशंकर यादव, हे0का0 धीरेन्द्र यादव, हे0का0 संजय सोनकर, का0प्रियेश यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ