संदेश

जनवरी, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डीएम ने यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक से मांगा स्पष्टीकरण

चित्र
खराब सड़क दुरुस्त करने, ऋण आवेदनों को समय से डिस्बर्स करने के निर्देश दिए, चन्दौली, 31जनवरी 2026। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने लोक निर्माण विभाग को रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के खराब सड़क को प्राथमिकता से दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं यूपी सीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को पूर्व सूचना के बाद भी अनुपस्थित पाए जाने तथा इंडस्ट्रियल एरिया में समय से कार्य पूर्ण न कराने पर स्पष्टीकरण मांगा है। निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए, उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से डिस्बर्स किया जाए।  बैठक के दौरान पीडीडी आरडी एबीबी सिंह, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।

संत रविदास जन्मस्थली पर उमड़ा जनसैलाब

चित्र
देश विदेश से जुटे श्रद्धालु, मत्था टेक सिद्धांतों का अनुसरण,एकता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई वाराणसी । गुरु रविदास जी के 649वीं जयंती पर पूरा सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र उत्सव के माहौल में तब्दील हो गया।पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में अनुयायी श्रद्धालुओं का सैलाब संत रविदास के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ा था। जिसे 'मिनी पंजाब' के रूप में देखा गया है, क्योंकि यहाँ बड़ी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु आये हैं।  यह पावन अवसर माघ पूर्णिमा को  मनाया जाता रहा है। सीर गोवर्धनपुर स्थित गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव आयोजित किया जाता है, जिसमें सत्संग, भजन-कीर्तन और गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चर्चा होती है।  जयंती के दिन भव्य शोभायात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लंगर (सामुदायिक रसोई) की व्यवस्था की गई थी, जहाँ भक्त निःशुल्क भोजन और प्रसाद ग्रहण करते रहे।  भारी भीड़ को देखते हुए, जिला प्रशासन द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे, पुलिस चौकियां और सुरक्षा के ...

प्रकृति के कण- कण में कला संस्कृति प्रतिबिंबित होती है: विकायल भारती

चित्र
डायट में कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का समापन, प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र प्रदान  चंदौली, 31जनवरी 2026। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंदौली के न्यू ऑडिटोरियम हाल में विकायल भारती, प्राचार्य के निर्देशन में चल रहा कला, क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का समापन हो गया। दो दिवसीय इस महोत्सव में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक/ शिक्षिकाओं, एकाडमिक रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रतिभाग किया गया।  इस अवसर पर डायट प्राचार्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा प्रकृति के कण- कण में कला संस्कृति प्रतिबिंबित होती है। उन्होंने कहा चन्दौली के विकास हेतु संसाधनों का बेहतर उपयोग के साथ ही कुशल मानव संसाधन का सृजन करना होगा, जिसमें शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका सदैव रहेगी। उन्होंने कहा कला, क्राफ्ट के माध्यम से शिक्षकों में सर्जनात्मकता, नवाचार, अंतर्विषयक समझ का विकास होता है कला के माध्यम से शिक्षण सामग्री को रुचिकर एवं ग्राह्य बनाकर प्रस्तुत किया जा सकता है। बच्चों में विभिन्न प्रकार की डिजाइन, आकृति एवं रंग संयोजन का प्रभाव दीर्घगामी होता है। ...

बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नहीं,अपितु बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर आघात है-प्राचार्य

चित्र
बाल विवाह के दुष्परिणामों पर जानकारी, सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में शपथ  चंदौली,31 जनवरी 2026। सकलडीहा पी.जी.कॉलेज में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के कुशल दिशा-निर्देशन एवं प्रेरक नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक, मानसिक एवं विधिक दुष्परिणामों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि "बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य, स्वास्थ्य और अधिकारों पर सबसे बड़ा आघात है।" कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी एवं समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने तथा समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक सम्मानित रूप से उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—प्रो. महेंद्र प्रता...

रविदास जयंती पंडाल को आकर्षक रूप देने में लगे कलाकार

चित्र
19 वर्षों से होता है विशाल भंडारा, हजारों की लागत से बनेगा भव्य   चंदौली । सदर ब्लॉक के रामपुर बसनी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविदास जयंती भव्य रूप से मानने को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। कलाकारों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार करने का काम कमेटी के लोगों द्वारा कराया जा रहा है।  फोटो: रामपुर बसनी में बन रहा रविदास पंडाल  क्षेत्र के निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी रामपुर द्वारा विगत 19 वर्षों से रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारा और हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है।  इसकी तैयारी कमेटी के लोगों द्वारा एक महीने पहले से ही की जाती है। रविदास जयंती एक जनवरी को भव्य रूप से मनाने को लेकर कमेटी के लोगों और कलाकारों द्वारा हजारों रुपए लागत से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।  पंडाल तैयार करने में धर्मेंद्र भारती, रविचंद्र, चंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अजय कुमार, दिलीप, शशि कुमार, आशीष, सुभाष, आकाश सहित कमेटी के तमाम लोग दिन रात इसको सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

चंदौली जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद दिल्ली परेड में हुए शामिल

चित्र
इन्होंने मोदी घाट पर गंगा आरती प्रारंभ करवाया , जल योद्धा के रूप में परेड देखने हेतु सरकार ने बुलाया था । चहनियां (चंदौली)। जिले के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में सरकारी निमंत्रण पर शामिल हुए। फोटो: दर्शन निषाद  मालूम हो कि दर्शन निषाद ने नमामि गंगे, पर्यावरण संरक्षण के कार्यों के अन्तर्गत गंगा स्वच्छता कार्य एवं जागरूकता, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं डॉल्फिन संरक्षण जैसे कार्यों को उत्कृष्टता से करते आ रहे हैं। जिसे देखते हुए उन्हें एक जल योद्धा के रूप में परेड देखने हेतु सरकार ने अतिथि के रूप में बुलाया था।  इन्होंने मोदी घाट गंगा आरती प्रारंभ करवाया, मोदी घाट का नामकरण, गंगा किनारे माँ गंगा जी के मंदिर का जीर्णोद्धार और मियावाकी विधि से छोटा जंगल बनाने में सेवा, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से विशेष प्रशिक्षित गंगा प्रहरी बनकर जैव विविधता संरक्षण एवं डाल्फिन संरक्षण जैसेमहत्वपूर्ण कार्य किए हैं, इस लिये राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन महानिदेशक जी-अशोक द्वारा गंगा पुत्र एवं डॉल्फिन मैंन...

सकलडीहा पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ ग्रहण

चित्र
यातायात नियमों का पालन कर हम अपने, समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते हैं: प्राचार्य  चंदौली, सकलडीहा। पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत  छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित गुरुवार को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात नियमों का पालन कर हम अपने तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव (समाजशास्त्र विभाग) के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. राजेश यादव,डॉ सीता मिश्रा,डॉ अनिल तिवारी, प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव, प्रोफेसर समीम सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी उपस्थित शिक्षकों ने...

बलुआ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 05 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 03 शातिर चोर दबोचा

चित्र
पैसों की लालच में करते थे चोरी, पार्ट निकाल धीरे धीरे बेचते थे चन्दौली , जिले के थाना बलुआ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। राधे की मड़ई के पास से चोरी की बिना नंबर प्लेट की 05 गाड़ी और 01 गाड़ी का इंजन के साथ तीन शातिर चोर को भी दबोच लिया है,, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए शातिर चोरों की पहचान अरविन्द उर्फ नीरज यादव पुत्र श्रवण कुमार यादव उम्र करीब 20 वर्ष, अभिषेक यादव उर्फ अभि उर्फ दादा पुत्र दिनेश यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासीगण लक्ष्मणगढ, व आजाद उर्फ सनी पुत्र सिकन्दर राम निवासी ग्राम पक्खोपुर थाना बलुआ जनपद चंदौली के रूप में हुई। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों के पास चोरी की मोटरसाईकिल है, हम लोग अपने दोस्तों के साथ चन्दौली, गाजीपुर, आजमगढ़ जनपद से बाइक चोरी करते हैं और हम लोग उसे इधर-उधर बेंच देते है जो बाईक नही बिकती है उसे हम लोग हमारे साथी आजाद जिसकी दुकान मथेला नहर के पास है वहां पर रख देते हैं और उसके पार्ट को निकाल कर धीरे-धीरे बेचते है। अभियुक्त...

युवाओं को भारत के गौरवशाली इतिहास को जानना अत्यंत आवश्यक है: सतीश तिवारी

चित्र
देश की एकता, अखंडता और संस्कृति को बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होना होगा, सर्वोदय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस कमालपुर,चंदौली।  कस्बा स्थित सर्वोदय कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्था में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। गणतंत्र दिवस के इस विशेष आयोजन में भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में अर्पिता दुबे ने “अमावस्या का मेला” काव्य गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं स्वाति रस्तोगी, शिवानी दुबे, आंचल शर्मा, सौरभ सिंह, यश कुमार, अर्पिता, आंचल शर्मा सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने अपने नृत्य एवं गायन से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत गीतों में – राधा ओ राधा, तेरा रंग बल्ले-बल्ले, वीणा के बजइया, उड़ जा कबूतर, ठंडा कोका कोला, राधा कैसे न जले, बिल्लो रानी, लाल घाघरा, चुनरी...

पाठशालाएं बंद की जा रही हैं और मधुशाला की दुकानें बढ़ाई जा रही हैं: अर्जुन आर्या

चित्र
गौरवशाली इतिहास पर पर्दा डालकर तथाकथित दुर्व्यवस्थाओं का इतिहास बनाया जा रहा, शहीदों के त्याग और बलिदान की अस्मिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं चंदौली । यूपी के चंदौली जिले के सदर ब्लॉक के श्रीकण्ठपुर स्थित शोभनाथ इण्टर कॉलेज में 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े ही हर्ष पूर्वक मनाया गया. ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई. विद्यालय के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.   कार्यक्रम में शिरकत करते हुए बतौर मुख्य अतिथि लॉर्ड बुद्धा डॉ अंबेडकर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष  अर्जुन प्रसाद आर्य  ने कहा आज का पावन दिन हमारे राष्ट्र के गौरव, आत्मसम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों का उत्सव है. 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अपनाकर यह सिद्ध किया कि हमारी ताकत, हमारी विविधता, एकता और कानून के शासन में निहित है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि समान अधिकारों, कर्तव्यों और सपनों से जुड़ा हुआ एक सशक्त राष्ट्र हैं. भारत को एक सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात...

राष्ट्र सेवा की संकल्प को पूर्ण करने में मिलकर आगे बढ़ने का समय है: प्राचार्य

चित्र
सकलडीहा पीजी कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह, उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन,मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार  चंदौली, 26 जनवरी 2026। सकलडीहा पीजी कॉलेज में सकलडीहा, चंदौली में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य पंडित रामकमल पांडेय जी के स्मृति स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण किया तत्पश्चात महाविद्यालय परेड ग्राउंड में झंडा उत्तोलन किया।  उपप्राचार्य प्रोफेसर दया निधि सिंह यादव ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश का वाचन किया तथा कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जितेंद्र यादव ने किया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर महाविद्यालय के गरिमा में अपने कर्तव्यों के बल पर नित्य नये कीर्तिमान स्थापित करने वाले प्राध्यापक कर्मचारी, एवं मेधावी छात्राओं को स्मृति चिन्ह, एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया।  शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष उपलब्ध के तौर पर महाविद्यालय के तीन प्राध्यापक को संयुक्त रूप से सामुदायिक कौशल के द्वारा ...

बस्तर के माओवादी प्रभाव से मुक्त हुए 54 गांवों में पहली बार हुआ झंडारोहण

चित्र
दिल्ली के कर्तव्य पथ से लेकर देश के सुदूर गांवों, स्कूलों और घरों में बेहद शान से फहराया गया राष्ट्रध्वज, देश भक्ति गीतों से गूंजता रहा पूरा धरती और गगन  नई दिल्ली । 26 जनवरी 2026 को पूरे भारत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा बेहद शान और सम्मान के साथ फहराया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान भारतीय सैन्य और सांस्कृतिक ताकत और की देश विरासत की झलक देखने को मिली। साथ ही साथ देश के सुदूर गांवों, स्कूलों और घरों में राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को नमन किया गया।  इस वर्ष बस्तर (छत्तीसगढ़) के माओवादी-प्रभाव से मुक्त हुए 54 गांवों के संवेदनशील इलाकों में भी पहली बार झंडारोहण किया गया। बीएसएफ, एसएसबी, और एनसीसी की परेड के साथ ही झांकियां निकाली गईं। जो राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ाव और देश की एकता और सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है।   ध्वजारोहण के समय राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया गया। साथ ही 'वंदे मातरम' (राष्ट्रीय गीत) और 'झंडा ऊंचा रहे हमारा', "विजयी वि...

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राकेश रौशन सम्मानित

चित्र
एडीएम ने प्रदान किया स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी  चंदौली । 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद के ब्रांड एंबेसडर (स्वीप आइकॉन) और चहनियां क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी राकेश यादव रौशन को चंदौली जनपद के उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने जिला मुख्यालय चंदौली स्थित कमलापति त्रिपाठी डिग्री कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। फोटो: राकेश रौशन को सम्मानित करते उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम चंदौली राजेश कुमार। मालूम हो कि राकेश रौशन ने जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने, नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने, एसआईआर को पूरा करने और दिव्यांगों को मतदान के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण निभाई है। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रतन वर्मा, डीआईओएस देवेंद्र सिंह, बीएसए सचिन कुमार, पीडी बीबी सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश नायक, तहसीलदा...

भीषमपुर में सामाजिक सुरक्षा योजना पर मेगा कैम्प का आयोजन

चित्र
योजनाओं की जानकारी दी गई, 216 लाभार्थी लाभान्वित, चकिया,(चंदौली)।  क्षेत्र के भीषमपुर गांव में शनिवार को मानव संसाधन महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न विभाग से चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों और महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर पत्र भरवाया गया जिसमें कुल 216 लाभार्थियों ने लाभान्वित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशीप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाब कार्ड इत्यादि के लाभ व आवेदन की प्रक्रिया पर ग्रामवासियों को जानकारी देकर पत्र भरवाकर योजनाओं से जोड़ा गया। जिसमें कुल 216 लाभार्थियों ने लाभान्वित हुए। श्रम पंजीयन 94, आयुष्मान 16, पीएम किसान 8 , फैमिली आईडी 2, जिला विधि सेवा प्राधिकरण संस्था से सुनील कुमार पाल, संजू, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार पीएलवी दिनेश कुमार द्वारा 25 लोगों को परामर्श सहायता प्रदान कर शपथ दिलाया गया। मेगा कैम्प में विकास खंड चकिया से ग्राम पंचायत अधिका...

दिव्यांगों की पेंशन होगी पंद्रह सौ रुपए मासिक : डॉ.उत्तम ओझा

चित्र
राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य का मारुफपुर में हुआ सम्मान, रोडवेज एसी बसों में मुफ्त सफर  चहनियां,(चंदौली)। दिव्यांगों की मासिक पेंशन राशि जल्द ही 1500 रुपए महीना सरकार करने जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रोडवेज की एसी बसों में भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रही है। यह कहना है राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य और भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा के। डॉ. ओझा रविवार को चंदौली जनपद के एक दिवसीय दौरे पर मारूफपुर बाज़ार में पत्रकारों से यह बात कही। इस दौरान युवा समाजसेवी साहब लाल यादव के नेतृत्व में डॉ. उत्तम ओझा जी का सम्मान किया गया। फोटो - मारुफ़पुर में दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा का स्वागत के क्षेत्रीय नागरिक।  डॉ. उत्तम ओझा ने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार लगातार समाज के दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। पेंशन, आवास, रोडवेज यात्रा, रेल यात्रा, शादी अनुदान और रोजगार हेतु धनराशि में वृद्धि करके दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सतत कार्यशील है।  उन्होंने आगे कहा कि पहले...

डबरिया में ट्यूबवेल बदहाल, नाली सफाई हुई नहीं पैसा हजम

चित्र
ऑपरेटर समय पर आते नहीं, सिंचाई बगैर फसलें सूखने के कगार पर  धानापुर (चंदौली)।  क्षेत्र के डबरिया स्थित ट्यूबवेल नंबर 150 MG काफी दिनों से बदहाल पड़ा है और नाली सफाई में भारी लापरवाही होने व ऑपरेटर के समय से न पहुंचने से गेहूं की फसलें सूखने के कगार पर हैं. जिसको लेकर क्षेत्रीय किसान काफी परेशान हैं और उनका आक्रोश दिनोदिन बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार घंटों घंटों इंतज़ार के बाद भी ऑपरेटर नहीं पहुंचता है, जिम्मेदारों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया.  ग्राम पंचायत में नाली सफाई का कार्य हुआ ही नहीं है, लेकिन काग़ज़ों में नाली सफाई कार्य पूर्ण दिखा दिया गया है और उसके नाम पर धन निकासी कर ली गई है. सबसे चिंताजनक स्थिति ट्यूबवेल परिसर की है, जहां अगल-बगल झाड़-झंखाड़ और गंदगी फैली हुई है। रात के समय पानी भरने जाने वाले किसानों को सांप-बिच्छू के काटने का भय बना रहता है. यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है. किसान बृजराज उपाध्याय, जंग बहादुर उपाध्याय, नीतीश उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय,...

कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के हक और अधिकार के आवाज थे : अर्जुन आर्या

चित्र
मुख्यधारा में स्थान दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, सादगी और ईमानदारी से जीवन व्यतीत किया  चहनियां, चंदौली।  क्षेत्र के लक्षु ब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एक प्रखर समाजवादी नेता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और हर्ष पूर्वक मनाई गई. वक्ताओं द्वारा उनके जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला गया और बहुजन महापुरुषों के सत्कर्मों पर चलने का संकल्प लिया गया. इस दौरान अर्जुन प्रसाद आर्य ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के निर्विवाद मसीहा थे, उन्हें मुख्यधारा में स्थान दिलाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़े, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई,बिहार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शिक्षा, चिकित्सा, स्वाभिमान, सेवा, सुरक्षा और संविधान के सम्मान के प्रति समर्पित थे. अपना पूरा जीवन सादगी और ईमानदारी से व्यतीत किया.   उन्होंने अपनी सादगी, ईमानदारी और दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए बिहार में मैट्रिक तक शिक्षा मुफ्त की, हिंदी को बढ...

उत्तर प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या देश को विकसित बनने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है: प्राचार्य

चित्र
यूपी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, सकलडीहा पीजी कॉलेज में गोष्ठी  सकलडीहा (चंदौली)। पीजी कॉलेज में 24 जनवरी ,2026 को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में" विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" शीर्षक पर गोष्ठी आयोजित हुई। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पाण्डेय ने वर्तमान उत्तर प्रदेश की पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते हुए कदम एवं युवाओं की भूमिका और उनके महत्व पर अपने विचार दिए। कहा कि "उत्तर प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या देश को विकसित बनने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है"।  राजनीति विभाग प्रभारी प्रो.शमीम राईन ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व एवं लोकतांत्रिक परंपरा में प्रादेशिक शक्तियों का उल्लेख किया। श्री संदीप कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ने" एक जनपद, एक उत्पाद" के महत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अनेक युवाओं पर आयोजित कार्यक्रम पर व्यापकता से प्रकाश डाला।  अन्य वक्ता क्रम में डॉ. जितेंद्र यादव ,डॉ. पवन ओझा , पुस्तकालय प्रभार...

कर्पूरी ठाकुर का जीवन अमीर-गरीब की खाई को पाटने और सामाजिक समरसता लाने के लिए समर्पित था: पिंटू पाल

चित्र
सत्ता नहीं सेवा ही असली राजनीति है, महापुरुषों के विचार युगों-युगों तक जन-जन को दिशा देते रहेंगे चहनियां,(चंदौली)। क्षेत्र के लक्षु ब्रम्ह बाबा परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और गर्व से मनाई गई. उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके नक्शे कदम पर चलने का संकल्प लिया. Also read:  सत्ता में लौटने पर युवाओं के लिए पुनः सेना भर्ती कराया जाएगा: मनोज डब्लू, धानापुर में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को साइकिल, स्कूटी व मोटरसाइकिल का पुरस्कार। फोटो : किसान नेता पिंटू पाल जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए  Also read:  भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : अजय राय: नेताजी जी सुभाष चन्द्र बोस शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, अशफाकुल्लाह खां, चन्द्रशेखर जैसे अनेक योद्धा की तरह अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से खत्म करना चाहते थें।  इस दौरान किसान नेता पिंटू पाल  ने कहा कि जननायक कर...

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस : अजय राय

चित्र
नेताजी जी सुभाष चन्द्र बोस शहीदे आजमभगतसिंह , सुखदेव , राजगुरु , अशफाकुल्लाह खां , चन्द्रशेखर जैसे अनेक योद्धा की तरह अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से खत्म करना चाहते थें चकिया,(चंदौली) । अंग्रेजी हुकूमत के जाने के बाद जो आजादी मिली उसमें संविधान , लोकतंत्र व कल्याणकारी योजनाएं मिली थी उसे भी आज की सरकार द्वारा खत्म करने की कोशिश हो रहीं हैं यह भाजपा राज में हिन्दुत्व व वित्तीय पूंजी का गठजोड़ से हो रहा हैं ! आज हमारे देश में कुछ मुट्ठी भर कार्पोरेट घरानों के फायदे के लिए सरकार काम कर रहीं. सांस्कृतिक मंच" के द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को आदित्य नारायण पुस्तकालय चकिया के प्रांगण में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के १२९वीं जन्मदिवस पर एआईपीएफ राष्ट्रीय फ्रंट कमेटी सदस्य अजय राय ने बोलते हुए कहा  सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शहीदे -ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।   एआईपीएफ नेता अजय राय ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद लगातार भारत पर टैरिफ व अन्य निर्देश देकर हमला कर रहीं हैं। हमारी संप्रुभता खतरें में हैं। सुभाष चंद्र बोस ने ऐसे राज की क...

हुसैन ने कुर्बानी देकर इस्लाम ही नहीं पूरी इंसानियत को बचाया: यासूब अब्बास

चित्र
फल और मिठाई वितरण,25 सालों से मनाया जा रहा जश्न  दुल्हीपुर,(चन्दौली)। शुक्रवार   को सिपाहे हुसैनी फाउंडेशन के तत्वाधान में दुल्हीपुर में जश्न शहंशाह ए करबला का आयोजन किया गया. इस मौके पर फाउंडेशन की तरफ से फल और मिठाई राहगीरों में वितरण किया गया. आए हुए लोगों का फाउंडेशन के चेयरमैन काशिफ जाफरी ने स्वागत किया. उन्होंने बताया ये जश्न पिछले 25 सालों से मनाया जा रहा है. मुख्य अतिथि चेयरमैन आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड मौलाना डॉ मिर्जा यासूब अब्बास रहे. उन्होंने इस मौके पर कहा कि हुसैन सिर्फ शिया मुसलमानों के इमाम नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के इमाम थे. मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने इस मौके पर कहा कि इमाम हुसैन ने करबला में अपनी और साथियों की कुर्बानी देकर न केवल इस्लाम को बचाया बल्कि पूरी इंसानियत को बचा लिया. इस जलसे में पंडित मुरलीधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, सिद्धांत जायसवाल, असकरी रज़ा सईद, अब्बास मुर्तुजा शम्सी ने भी इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला. जश्न में शायरों ने पेश किए कलाम इस दौरान शायरों ने इमाम हुसैन के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कसीदे...

भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए समता मूलक राज्य की आवश्यकता है नेताजी : अरुण रत्नाकर

चित्र
लोगों में बलिदान की भावना जगाई, तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा दिया था नारा,  जीवन वृतांत पर भाषण और प्रतियोगिता का आयोजन सकलडीहा (चंदौली)।  ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक नई बाजार विद्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती और सरस्वती पूजन समारोह विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने समारोह पूर्वक मनाया. जिसमें नेताजी के जीवन वृतांत पर भाषण और चित्रकला, वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा'. नेताजी जी का यह नारा अमर नारा बन गया, जिसने लोगों में बलिदान की भावना जगाई. उनका मानना था कि भारत को गरीबी और असमानता से निकालने के लिए एक मजबूत और केंद्रीकृत, समता मूलक राज्य की आवश्यकता है. इस अवसर पर ज्योति भारद्वाज, धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय झम्मन आदि रहे।

शुरुआती सरकार ने मूलनिवासियों के साथ बहुत बड़ी बेइमानी की: डीपी गौतम

चित्र
भारत की मूलभूत संपति 15 को 85 और 85 को 15 पर्सेंट में बाट दिया,  कैडर कैंप का आयोजन  सकलडीहा (चंदौली)। क्षेत्र के नोनार में डॉ अंबेडकर प्रतिमा के पास शुक्रवार को अपनी जनता पार्टी के तत्वावधान में एक दिवसीय कैडर कैंप का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं बहुजन समाज में जन्मे संतो महापुरुषों को याद और नमन कर की गई. फोटो: इंजी0 डीपी गौतम प्रशिक्षण देते हुए  इस दौरान भारतीय समाज में असमानता, गैर बराबरी, विषमतावादी, मनुवादी व्यवस्था की सामाजिक धार्मिक, एवं आर्थिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही आंबेडकरवादी व्यवस्था के तहत गुलामीमुक्त- समानता- बराबरी और समता मूलक समाज बनाने पर जोर दिया गया.  प्रमुख प्रशिक्षक इंजीनियर धर्मेंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि देश तो गोरे अंग्रेजों से आजाद हुआ, मगर काले अंग्रेजों ने देश की पचासी प्रतिशत सार्व भौम संपत्ति पर अपना आधिपत्य जमाए बैठा है. इसका प्रमुख जिम्मेदार देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की शुरुआती सरकार की नीतियों को ठहराया. उन्होंने आगे कहा कि भारत की म...

सूबे में बिगड़े कानून व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाएगी बसपाः डा. विनोद

चित्र
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बसपा ने पांडेयपुर मेढ़ान में चलाया सदस्यता अभियान धानापुर,(चंदौली)। क्षेत्र के पांडेयपुर मेढ़ान में गुरुवार को बसपा की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में बसपा के नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को स्थानीय लोगों के बीच रखा गया. साथ ही डा.अंबेडकर व कांशीराम के विचारों को ग्रामीणों के बीच रखा गया. इस दौरान कई लोगों ने बसपा की सदस्यता ली और बसपा को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया. फोटो : पांडेयपुर मेढ़ान में ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता दिलाते बसपा के पदाधिकारी। इस दौरान मुख्य मंडल जोन प्रभारी डा . विनोद कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है. यही वजह है कि बसपा ने सरकार में रहते हुए सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के ध्येय से सर्व समाज के कल्याण की दिशा में काम किया. बसपा सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर हुई और दलितों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों व शोषित वर्ग के विरूद्ध अत्याचार व अपराध पर लगाम लगा. साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बसपा ने दबे-कुचले लो...

निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत बच्चों को मिलेगा निःशुल्क दाखिला : सचिन कुमार

चित्र
1से 8 तक मिलेगी मुफ्त शिक्षा, आवेदन की तिथि निर्धारित    चंदौली । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि शिक्षा का अधिकार (RTE) कानून के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क दाखिला मिलेगा. उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू होगी, जिसमें तीन चरणों में आवेदन किए जा सकेंगे और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in है, जहाँ पात्रता और अन्य जानकारी उपलब्ध है. Also read -  चंदौली में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही   फोटो: सचिन कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  Also read - UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद के भारत दौरे से सुलग गया पाकिस्तान अलाभित समूह (EWS) और दुर्बल वर्ग (DG) के बच्चों के लिए निजी स्कूलों की कुल सीटों के 25% सीटें आरक्षित होगी. कक्षा 1 या पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं (नर्सरी/LKG/UKG) में मुफ्त प्रवेश और कक्षा 8 तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा.  Also read -  दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा,50 हजार रुपए का अर्थदंड, चंदौ...

सकलडीहा पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता

चित्र
छात्रों को यातायात नियमों का पालन एवं सुरक्षित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया  चंदौली ,22जनवरी 2026। सकलडीहा पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.जिसका उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था. प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए.प्राचार्य ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम का समापन किया. इस अवसर पर प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पवन ओझा, डॉ. राजेश यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, प्रोफेसर समीम राईन सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार आगामी तिथि को प्रदान किए जाएंगे।

लापता युवक का कुएं में मिला शव

चित्र
तीन दिन से लापता था, परिजनों ने थाने दर्ज कराई थी सूचना   चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर में गुरुवार को 19 वर्षीय प्रिंस कुमार का शव घर के समीप कुएं से मिलने पर सनसनी फैल गई. वह तीन दिन से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. प्रिंस किसी बात से नाराज होकर घर से निकला था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.  फोटो: मृतक प्रिंस की फाइल फोटो  आज सुबह गांव के बाहर टहलने निकले ग्रामीणों ने कुएं में शव उतराया हुआ देखा तो, इसकी सूचना पुलिस को दी. शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार प्रजापति अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रिंस कुमार दो भाइयों में छोटे थे. जो घर पर ही रहता था. बड़ा भाई कही प्राइवेट नौकरी करता है. उनके पिता उमाशंकर खरवार मुंबई में सिलाई का काम करते हैं. बेटे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद वे बुधवार रात ही मुंबई से घर लौटे थे. चर्चा है कि प्रिंस किसी बात से घर वालों से नार...

चंदौली में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही

चित्र
बरियारपुर तालाब में मिली युवक की लाश, कई दिनों से लापता था, परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी  चंदौली । जनपद में हत्या की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. थाना इलिया क्षेत्र के बरियारपुर गांव में बुधवार को तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला. मृतक की पहचान गांव निवासी विश्वनाथ के पुत्र  25 वर्षीय विनय के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था. परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी. Also read -  UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद के भारत दौरे से सुलग गया पाकिस्तान  फोटो: मृतक विनय की फाइल फोटो  Also read -  कमलेश सिंह बने भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष   आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को उतराते हुए देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, इलिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया.  Also read -  सकलडीहा पुलिस ने बिछड़े एक परिवार में पुनः लौटाई खुशियां   फोटो: तालाब से निकाली गई शव  Also read -  दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा घटना क...

UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद के भारत दौरे से सुलग गया पाकिस्तान

चित्र
कहा,हमें भारत की तुलना में हमेशा कमतर आंका जाता है, दोनों ही दिखाना चाहते हैं कि हमारे अच्छे डिफेंस पार्टनरशिप हैं. दिल्ली।  संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे से पाकिस्तान सुलग गया है. पाकिस्तान के विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तानी नेतृत्व की वजह से हमें भारत की तुलना में हमेशा कमतर आंका जाता है. पाकिस्तान में इस दौरे को मिडिल ईस्ट मे पैदा हुए हालात और सऊदी अरब -पाकिस्तान के संबंधों के बरक्श देखा जा रहा है. कमर चीमा ने कहा कि भारत और UAE दोनों ही दिखाना चाहते हैं कि हमारे अच्छे डिफेंस पार्टनरशिप हैं. संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायेद अल नहयान के भारत दौरे ने पाकिस्तानी सत्ता प्रतिष्ठान ने हलचल मचा दी है. पाकिस्तान के सिक्योरिटी एक्सपर्ट इस पाकिस्तान में इस दौरे की चर्चा कर रहे हैं. पाकिस्तान के सुरक्षा एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा कि UAE का राष्ट्रपति बनने के बाद शेख मोहम्मद पांचवीं दफे भारत आए हैं. ये 10 सालों में उनका पांचवां भारत दौरा है. ये बहुत महत्वपूर्ण है. कमर चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री UAE के युवा नेतृत्व क...

कमलेश सिंह बने भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष

चित्र
चंदौली,धानापुर। ब्लॉक के आवाजापुर गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह उर्फ टनमन पर अहम भरोसा जताते हुए भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति ने उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है. उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों में भारी उत्साह देखा गया. वहीं उम्मीद जताया है कि वे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए संगठन की लोक प्रियता बनाए रखेंगे. वहीं कमलेश सिंह ने संगठन द्वारा मिली अहम जिम्मेदारी पर खरा उतरने और ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का विश्वास दिलाया है।  मंगलवार को बाराबंकी जिले के एसपी ऑफिस के नियर गन्ना दफ्तर के पास एक हाल में खिचड़ी भोज कार्यक्रम के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा अहम जिम्मेदारी दी गई और भव्य स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला, बाराबंकी जिलाध्यक्ष जय शंकर मौर्या, नैतिक शुक्ला, कुलदीप मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।