भीषमपुर में सामाजिक सुरक्षा योजना पर मेगा कैम्प का आयोजन

योजनाओं की जानकारी दी गई, 216 लाभार्थी लाभान्वित,

चकिया,(चंदौली)। क्षेत्र के भीषमपुर गांव में शनिवार को मानव संसाधन महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा विभिन्न विभाग से चलाई जा रही योजनाएं खासकर बच्चों और महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर पत्र भरवाया गया जिसमें कुल 216 लाभार्थियों ने लाभान्वित हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशीप योजना, कन्या सुमंगला योजना, श्रमिक पंजीयन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाब कार्ड इत्यादि के लाभ व आवेदन की प्रक्रिया पर ग्रामवासियों को जानकारी देकर पत्र भरवाकर योजनाओं से जोड़ा गया।

जिसमें कुल 216 लाभार्थियों ने लाभान्वित हुए। श्रम पंजीयन 94, आयुष्मान 16, पीएम किसान 8 , फैमिली आईडी 2, जिला विधि सेवा प्राधिकरण संस्था से सुनील कुमार पाल, संजू, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार पीएलवी दिनेश कुमार द्वारा 25 लोगों को परामर्श सहायता प्रदान कर शपथ दिलाया गया।

मेगा कैम्प में विकास खंड चकिया से ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद कुमार, ग्राम पंचायत सहायक राहुल कुमार, ग्राम प्रधान अरविंद गुप्ता, श्रम विभाग से अमित कुमार, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ चंचल चौधरी, एएनएम अनुराधा देवी, ग्राम बाल कल्याण सचिव समिति से सभी सदस्य उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा