दिव्यांगों की पेंशन होगी पंद्रह सौ रुपए मासिक : डॉ.उत्तम ओझा

राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य का मारुफपुर में हुआ सम्मान, रोडवेज एसी बसों में मुफ्त सफर 

चहनियां,(चंदौली)। दिव्यांगों की मासिक पेंशन राशि जल्द ही 1500 रुपए महीना सरकार करने जा रही है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को रोडवेज की एसी बसों में भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रही है। यह कहना है राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य और भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा के। डॉ. ओझा रविवार को चंदौली जनपद के एक दिवसीय दौरे पर मारूफपुर बाज़ार में पत्रकारों से यह बात कही। इस दौरान युवा समाजसेवी साहब लाल यादव के नेतृत्व में डॉ. उत्तम ओझा जी का सम्मान किया गया।

फोटो - मारुफ़पुर में दिव्यांग राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. उत्तम ओझा का स्वागत के क्षेत्रीय नागरिक।

 डॉ. उत्तम ओझा ने आगे कहा कि राज्य और केंद्र सरकार लगातार समाज के दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही है। पेंशन, आवास, रोडवेज यात्रा, रेल यात्रा, शादी अनुदान और रोजगार हेतु धनराशि में वृद्धि करके दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सतत कार्यशील है। 

उन्होंने आगे कहा कि पहले दिव्यांगों को विकलांग कहा जाता था, जो अपमान जनक लगता था। मोदी जी ने देश भर के दिव्यांगों के सम्मान में विकलांग शब्द की जगह उन्हें दिव्यांग नाम देकर उनका सम्मान किया। आगे भी दिव्यांगजनों के हित के लिए बहुत सारी नवीन योजनाएं धरातल पर देखने को मिलेंगी।

इस अवसर पर डॉ. राजेश कुमार निषाद, बेचू राम गुप्ता, साहब लाल यादव, दयाराम पेंटर, आरिफ खान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा