हुसैन ने कुर्बानी देकर इस्लाम ही नहीं पूरी इंसानियत को बचाया: यासूब अब्बास

फल और मिठाई वितरण,25 सालों से मनाया जा रहा जश्न 

दुल्हीपुर,(चन्दौली)। शुक्रवार को सिपाहे हुसैनी फाउंडेशन के तत्वाधान में दुल्हीपुर में जश्न शहंशाह ए करबला का आयोजन किया गया. इस मौके पर फाउंडेशन की तरफ से फल और मिठाई राहगीरों में वितरण किया गया. आए हुए लोगों का फाउंडेशन के चेयरमैन काशिफ जाफरी ने स्वागत किया. उन्होंने बताया ये जश्न पिछले 25 सालों से मनाया जा रहा है.

मुख्य अतिथि चेयरमैन आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड मौलाना डॉ मिर्जा यासूब अब्बास रहे. उन्होंने इस मौके पर कहा कि हुसैन सिर्फ शिया मुसलमानों के इमाम नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के इमाम थे.

मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने इस मौके पर कहा कि इमाम हुसैन ने करबला में अपनी और साथियों की कुर्बानी देकर न केवल इस्लाम को बचाया बल्कि पूरी इंसानियत को बचा लिया. इस जलसे में पंडित मुरलीधर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव, सिद्धांत जायसवाल, असकरी रज़ा सईद, अब्बास मुर्तुजा शम्सी ने भी इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डाला.

जश्न में शायरों ने पेश किए कलाम

इस दौरान शायरों ने इमाम हुसैन के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कसीदे सुनाए. जिसमें अम्बर तुराबी, शरफ सिरसीवी जनाब शोएब कादरी ने कलाम पेश किए.

जश्न के बाद मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास के साथ जश्न में शामिल लोग करबला दुल्हीपुर पहुंचे। यहां इमाम हुसैन के रौजे पर जियारत की जिसके बाद जश्न वहीं समाप्त हुआ.

जश्न के अंत में फाउंडेशन के संरक्षक यासिर हैदर जाफरी और एडवोकेट जाफर मेंहदी जाफरी ने आए हुए लोगों का धन्यवाद दिया. संचालन समाजसेवी राहिब जाफरी ने किया.

जश्न में प्रमुख रूम से हाजी समर हसन हुसैनी, डॉ शकील आब्दी, आले अब्बास आब्दी, उरूज हैदर, फैजी जाफरी, मुजम्मिल हुसैन, अजहर हुसैन, शहंशाह हुसैन, नवाब फ़राज़ हुसैन, दबीर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा