उत्तर प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या देश को विकसित बनने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है: प्राचार्य

यूपी स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, सकलडीहा पीजी कॉलेज में गोष्ठी 

सकलडीहा (चंदौली)। पीजी कॉलेज में 24 जनवरी ,2026 को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में" विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश" शीर्षक पर गोष्ठी आयोजित हुई।

जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रदीप कुमार पाण्डेय ने वर्तमान उत्तर प्रदेश की पर्यटन क्षेत्र में बढ़ते हुए कदम एवं युवाओं की भूमिका और उनके महत्व पर अपने विचार दिए। कहा कि "उत्तर प्रदेश की विशाल युवा जनसंख्या देश को विकसित बनने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है"।

 राजनीति विभाग प्रभारी प्रो.शमीम राईन ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के महत्व एवं लोकतांत्रिक परंपरा में प्रादेशिक शक्तियों का उल्लेख किया। श्री संदीप कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ने" एक जनपद, एक उत्पाद" के महत्व एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अनेक युवाओं पर आयोजित कार्यक्रम पर व्यापकता से प्रकाश डाला।

 अन्य वक्ता क्रम में डॉ. जितेंद्र यादव ,डॉ. पवन ओझा , पुस्तकालय प्रभारी श्री अजय कुमार यादव ने भी अपने विचार दिए। कार्यक्रम का संचालन यज्ञ नाथ पांडेय द्वारा किया गया।

 इस दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने भी उत्तर प्रदेश के बढ़ते कदम विषय पर अपने-अपने विचार दिए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा