रविदास जयंती पंडाल को आकर्षक रूप देने में लगे कलाकार

19 वर्षों से होता है विशाल भंडारा, हजारों की लागत से बनेगा भव्य 

चंदौली। सदर ब्लॉक के रामपुर बसनी गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रविदास जयंती भव्य रूप से मानने को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। कलाकारों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार करने का काम कमेटी के लोगों द्वारा कराया जा रहा है। 

फोटो: रामपुर बसनी में बन रहा रविदास पंडाल 

क्षेत्र के निगमागम भीम बरखा बुलेटिन विचार सोसाइटी रामपुर द्वारा विगत 19 वर्षों से रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारा और हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाता है। 

इसकी तैयारी कमेटी के लोगों द्वारा एक महीने पहले से ही की जाती है। रविदास जयंती एक जनवरी को भव्य रूप से मनाने को लेकर कमेटी के लोगों और कलाकारों द्वारा हजारों रुपए लागत से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

 पंडाल तैयार करने में धर्मेंद्र भारती, रविचंद्र, चंद्र भास्कर, सुनील कुमार, अजय कुमार, दिलीप, शशि कुमार, आशीष, सुभाष, आकाश सहित कमेटी के तमाम लोग दिन रात इसको सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा